Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

टीवी

हम सचिन के लिए वर्ल्ड कप जीतना चाहते हैं- गौतम गंभीर

नई दिल्ली। आईपीएल में कोलकाता नाइट राइडर्स के लिए भारीभरकम रकम पर लिए गए गौतम गंभीर सचिन के फैन हैं और चाहते हैं कि सचिन सिर्फ 2011 का ही नहीं, अगला वर्ल्ड कप भी खेलें। उन्होने कहा कि भारतीय टीम के सभी खिलाड़ी सचिन के लिए वर्ल्ड कप जीतना चाहते हैं। हालांकि सचिन के फार्म को लेकर वे चिंतित दिखे और कहा कि वर्ल्ड कप में सचिन का फार्म बहुत महत्वपूर्ण होगा। गौतम गंभीर ने यह बात न्यूज 24 की एडिटर इन चीफ अनुराधा प्रसाद से एक खास बातचीत में कही।

नई दिल्ली। आईपीएल में कोलकाता नाइट राइडर्स के लिए भारीभरकम रकम पर लिए गए गौतम गंभीर सचिन के फैन हैं और चाहते हैं कि सचिन सिर्फ 2011 का ही नहीं, अगला वर्ल्ड कप भी खेलें। उन्होने कहा कि भारतीय टीम के सभी खिलाड़ी सचिन के लिए वर्ल्ड कप जीतना चाहते हैं। हालांकि सचिन के फार्म को लेकर वे चिंतित दिखे और कहा कि वर्ल्ड कप में सचिन का फार्म बहुत महत्वपूर्ण होगा। गौतम गंभीर ने यह बात न्यूज 24 की एडिटर इन चीफ अनुराधा प्रसाद से एक खास बातचीत में कही।

गंभीर ने कहा कि युवराज सिंह वर्ल्ड कप में एक महत्वपूर्ण खिलाड़ी होंगे क्योंकि वे अच्छी बैटिंग और बालिंग कर लेते हैं। गंभीर ने युवराज का बचाव करते हुए कहा कि युवी को लेकर लोगों के मन में कुछ गलत धारणाएं बन गई हैं जबकि युवी बहुत ही पैशनेट और फोकस्ड खिलाड़ी हैं। वे क्रिकेट को बहुत ज्यादा समय देते हैं। गंभीर ने कहा कि भारतीय टीम में फिटनेस कोई समस्या नहीं है और जिन बालर्स को अभी थोड़ी समस्या है, वर्ल्ड कप से पहले वे बिल्कुल फिट हो जाएंगे। उन्होने बताया कि साउथ अफ्रीका के दौरे में उन्हें कुछ चोटें जरूर आई हैं लेकिन वर्ल्ड कप से पहले वे बिल्कुल फिट हो जाएंगे।

गंभीर ने बहुत बेबाकी से यह भी कबूल किया कि भारतीय टीम की कप्तानी करना उनका सपना है। हालांकि उन्होने कहा कि महेन्द्र सिंह धोनी के नेतृत्व में भारतीय टीम बहुत अच्छा कर रही है। जब उनसे पूछा गया कि वे कप्तानी करते हुए किसे कापी करना चाहेंगे, तो गंभीर का जवाब था कि मैं किसी को कापी नहीं कर सकता। क्या सौरभ गांगुली की गैरमौजूदगी में कोलकाता नाइट राइडर्स के वे नए दादा हैं, इस पर गंभीर ने कहा कि सौरभ एक महान खिलाड़ी हैं लेकिन आपको कभी न कभी रिटायर होना पड़ता है और हमेशा आप नहीं खेल सकते। उन्होने कहा कि केकेआर के लिए सौरभ को एक मार्गदर्शक की भूमिका में देखकर उन्हें बहुत खुशी होगी। गंभीर ने यह राज भी खोला कि उन्हें इतनी बड़ी रकम में खरीदा जाएगा, इसका उन्हें कतई अंदाजा नहीं था। इस खास बातचीत में गौतम गंभीर ने बिना लागलपेट के यह बताया कि उन्हें टेस्ट क्रिकेट खेलना ज्यादा पसंद है क्योंकि टेस्ट खेलकर ही कोई क्रिकेटर महान खिलाड़ी बन सकता है। PRESS RELEASE

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास तक खबर सूचनाएं जानकारियां मेल करें : [email protected]

भड़ास के वाट्सअप चैनल से जुड़ें और नवीनतम खबरें पाएं : Bhadas Whatsapp

भड़ास लीगल टीम : किसी किस्म की लीगल हेल्प के लिए संपर्क करें- Bhadas Legal Team

You May Also Like

Uncategorized

भड़ास4मीडिया डॉट कॉम तक अगर मीडिया जगत की कोई हलचल, सूचना, जानकारी पहुंचाना चाहते हैं तो आपका स्वागत है. इस पोर्टल के लिए भेजी...

Uncategorized

भड़ास4मीडिया का मकसद किसी भी मीडियाकर्मी या मीडिया संस्थान को नुकसान पहुंचाना कतई नहीं है। हम मीडिया के अंदर की गतिविधियों और हलचल-हालचाल को...

हलचल

[caption id="attachment_15260" align="alignleft"]बी4एम की मोबाइल सेवा की शुरुआत करते पत्रकार जरनैल सिंह.[/caption]मीडिया की खबरों का पर्याय बन चुका भड़ास4मीडिया (बी4एम) अब नए चरण में...

Uncategorized

मीडिया से जुड़ी सूचनाओं, खबरों, विश्लेषण, बहस के लिए मीडिया जगत में सबसे विश्वसनीय और चर्चित नाम है भड़ास4मीडिया. कम अवधि में इस पोर्टल...