: डीएनए, जयपुर में कई लोगों को प्रमोशन : दैनिक भास्कर, पटियाला में रिपोर्टर के रूप में काम करने वाले हरजोत सिंह ने अमर उजाला, पटियाला ज्वाइन कर लिया है. दैनिक भास्कर से पूर्व वह पंजाब केसरी, पटियाला में भी काम कर चुके हैं.
युवा पत्रकार जितेन्द्र सिंह और अभिषेक मिश्रा ने जयपुर से शुरू हो रहे दैनिक सामाचार पत्र लोक संपर्क में ज्वाइन किया है. जितेन्द्र पंजाब केसरी छोड़कर आए हैं. वे राजस्थान पत्रकार परिषद के जिला प्रचार मंत्री भी हैं. जितेन्द्र राजस्थान पत्रिका, बांसवाड़ा में भी रह चुके हैं. अभिषेक मिश्रा कानपुर में अमर उजाला छोड़कर आए हैं.
अंग्रेजी दैनिक डीएनए में कई लोगों को प्रमोशन मिला है. जयपुर से मिली सूचना के मुताबिक संदीपन शर्मा को अब कार्यकारी संपादक बना दिया गया है. आदित्य कांत डीएनए में ब्यूरो चीफ होंगे और संजय बोहरा को मुख्य राजनीतिक संवाददाता बनाया जा चुका है. ये पदोन्नतियां डीएनए संपादक दीपायन बोस के स्कॉलरशिप के लिए भारत से बाहर जाने के कारण की गई हैं.












पूर्व छात्र
October 4, 2010 at 4:20 pm
दैनिक भास्कर डॉट कॉम की वेबसाइट पर बने कॉमनवेल्थ खेलों के विशेष सेक्शन में शुभंकर का जो चिन्ह इस्तेमाल किया गया है, वह काफी पुराना है। जबकि कॉमनवेल्थ के लिए शेरा के चिन्ह को पिछले वर्ष नए डिजाइन एवं रंगरूप के साथ लांच किया गया था। दो दिन पहले ही अखबारों में शुभंकर शेरा के डिजाइन को लेकर विस्तार से जानकारी दी गई थी, लेकिन समन्वय की कमी के लिए विख्यात भास्कर डॉट कॉम ने पुराने मैस्कॉट को ही हेडर में लगा दिया गया है। वहां कार्यरत एक कर्मी के मुताबिक आईएमसीएल की डिजाइन टीम संपादकीय विभाग से किसी भी प्रकार का सजेशन नहीं लेती है। वहां की परंपरा है कि जो बना दिया है वही फाइनल है तथा उसे ही इस्तेमाल करना होगा। http://www.bhaskar.com/sports/cwg/