
इंडिया न्यूज से EXCLUSIVE बातचीत में टीम इंडिया के टर्बनेटर ने विश्व कप, अपनी बल्लेबाजी और निजी जिंदगी से जुड़े अहम खुलासे किए। इंडिया न्यूज खेल संपादक राजीव मिश्रा से बातचीत के दौरान हरभजन सिंह ने देशवासियों को यकीन दिलाया की टीम इंडिया 2011 विश्व कप पर कब्जा करेगी। हरभजन के मुताबिक टीम का संतुलन काफी अच्छा है और खिलाड़ी फॉर्म में नजर आ रहे हैं। भज्जी ने कहा- ‘हमारे पास ना सिर्फ अच्छे बल्लेबाज, गेंदबाज हैं बल्कि ऑलराउंडर्स की भी कोई कमी नहीं’।
भज्जी ने अहम खुलासा करते हुए बताया कि 2007 विश्व कप के दौरान जब टीम इंडिया को शर्मनाक हार का सामना करना पड़ा था तो खिलाड़ी होटल से बाहर निकलने तक की हिम्मत नहीं जुटा पा रहे थे। हार का गम हर खिलाड़ी को कचोट रहा था और निराश प्रशंसकों का डर भी। लेकिन अब वो वक्त गुजर चुका है और टीम चाहेगी की विश्व कप पर कब्जा करे। भज्जी ने कहा कि, उनके साथ-साथ पूरी टीम ये चाहती है कि सचिन विश्व कप 2011 अपने हाथों में उठाएं क्योंकि मास्टर ब्लास्टर ना सिर्फ एक टीममेट हैं बल्कि युवा खिलाड़ियों के गुरु भी। अपनी बल्लेबाजी पर बात करते हुए टर्बनेटर बेहद रोमांचित नजर आए और कहा कि, पिछले दो-तीन साल से उन्होंने अपनी बल्लेबाजी को गंभीरता से लिया है और वो कोशिश करेंगे की आगे भी टीम के लिए बल्ले से अपना योगदान देते रहें। हालांकि, भज्जी ने खुद को ऑलराउंडर मानने से इंकार कर दिया।
इंडिया न्यूज से बातचीत के दौरान हरभजन सिंह ने आगामी दक्षिण अफ्रीका दौरे पर भी बात की। बकौल भज्जी, दक्षिण अफ्रीका में टीम इंडिया का रिकॉर्ड भले ही अच्छा ना हो, लेकिन टीम चाहेगी की इस बार वहां जीत दर्ज करे। हरभजन फिलहाल जालंधर स्थित नए घर में रहते हैं, लेकिन अब भी पुराने घर से उनका विशेष लगाव है। भज्जी ने कहा कि, ‘नया घर तो मेरी मां के लिए एक तोहफा है, लेकिन पुराने घर से जुड़ी यादें जहन में आज भी ताजा हैं, क्योंकि वो घर मेरे पिता का घर था’। हरभजन से खास मुलाकात आप देख सकते हैं, 05/12/2010 – शाम 7 बजे और 06/12/2010 – सुबह 8 बजे सिर्फ इंडिया न्यूज पर। प्रेस विज्ञप्ति












ritesh
December 5, 2010 at 5:54 pm
Jaha ye channel chalta hai.. sirf usi building me dikhta hai…
8MM0?0 ...............
December 5, 2010 at 1:04 pm
aata kaha hai ye channel…………..
sandeep
December 5, 2010 at 4:18 pm
jab distribution per paise kharch karne ke liy nahin hai to ese mehman kyo bulate ho bhai
vaibhav bhola
December 5, 2010 at 4:53 pm
oye chaaaa gaye rajeeeevvvv jiiiiiiiiiii…..:)
vaibhav bhola
December 5, 2010 at 4:54 pm
oye chaaaa gaye rajeeeevvv jiii….
ksh
December 6, 2010 at 5:03 am
harbajan ko paise diye honge channel walon ne…warna harbajan or local channel mai….
" शेख चिल्ली "
December 7, 2010 at 1:11 pm
” शेख चिल्ली ”
ये चेंनेल कही प़र तो दिखता है नहीं फिर देखा किसने ने ……जंगल में मोर नाचा किसने देखा ???…
ajay ahuja
December 9, 2010 at 9:33 am
abe pahle distribution to kar le fir dekhane ki bat kar. bhajji ko paisa de kar kya hone wala hai mamu……………..
vaibhav bhola
December 12, 2010 at 11:00 am
par chhayenge tab na jab channel dikhega……………………….;D
vaibhav bhola
December 12, 2010 at 11:02 am
par chhayenge tab na jab dikhega ye channel……………..;D