Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

हलचल

हरिद्वार प्रेस क्‍लब पर श्रमजीवी यूनियन का कब्‍जा, अविक्षित अध्‍यक्ष एवं दीपक महामंत्री बने

हरिद्वार प्रेस क्लब के सालाना चुनाव में उत्तराखण्ङ श्रमजीवी पत्रकार यूनियन ने बाजी मार ली है। अध्यक्ष और महासचिव के पद पर हुए कांटे के संघर्ष में दोंनो पदों पर यूनियन के प्रत्याशियों ने जीत हासिल की है। यूनियन की और से अविक्षित रमन ने अध्यक्ष पद पर बेहद कड़े मुकाबले में एनयूजे के पीएस चौहान को एक वोट से हराया। जबकि महामंत्री पद पर श्रमजीवी के ही दीपक नौटियाल ने एनयूजे के दीपक मिश्रा को 6 मतों से हराकर विजय हासिल की।

हरिद्वार प्रेस क्लब के सालाना चुनाव में उत्तराखण्ङ श्रमजीवी पत्रकार यूनियन ने बाजी मार ली है। अध्यक्ष और महासचिव के पद पर हुए कांटे के संघर्ष में दोंनो पदों पर यूनियन के प्रत्याशियों ने जीत हासिल की है। यूनियन की और से अविक्षित रमन ने अध्यक्ष पद पर बेहद कड़े मुकाबले में एनयूजे के पीएस चौहान को एक वोट से हराया। जबकि महामंत्री पद पर श्रमजीवी के ही दीपक नौटियाल ने एनयूजे के दीपक मिश्रा को 6 मतों से हराकर विजय हासिल की।

प्रेस क्लब के इतिहास में ऐसा पहली बार हुआ है कि दोनों पदों पर श्रमजीवी पत्रकार यूनियन ने एनयूजे और उनके सर्मथक सभी धड़ों को हराते हुए जीत हासिल की है। इसके अलावा कार्यकारिणी के लिए शिवा अग्रवाल, मनोज रावत, अमित कुमार, बालकृष्ण शर्मा शास्त्री, कुमार दुष्यंत, प्रवीण झा, राजकुमार, रविन्द्र, संदीप शर्मा और विक्रम छाछर चुने गये।

प्रेस क्लब के कुल 84 सदस्यों में से 80 ने मतदान में भाग लिया था। मतगणना के बाद अविक्षित रमन को 40 और पीएस चौहान को 39 मत मिले जबकि एक मत निरस्त किया गया। महासचिव पद पर दीपक नौटीयाल को 43 और दीपक मिश्रा को 37 मत मिले। प्रेस क्लब के चुनाव में पिछले कई सालों से श्रमजीवी पत्रकार यूनियन और एनयूजे के बीच गठबंधन चला आ रहा था, पर पिछले साल की तरह इस साल भी एनयूजे की हठधर्मिता की वजह से गठबंधन नहीं हो सका था, जिससे श्रमजीवी पत्रकार यूनियन को अकेले ही चुनाव लड़ना पड़ा और एनयूजे ने प्रेस क्लब के बाकी तीनों धड़ों को साथ लेकर चुनाव लड़ा था।

प्रेस क्लब के चुनाव में ऐतिहासिक जीत हासिल करने पर श्रमजीवी पत्रकार यूनियन के जिला अध्यक्ष डा. शिवशंकर जायसवाल, प्रांतीय उपाध्यक्ष डा. रजनीकांत शुक्ला, यूनियन की इलेक्ट्रॉनिक मीडिया प्रकोष्ठ के प्रांतीय संयोजक संजय आर्य,  नरेश गुप्ता, अहसान अंसारी, महामंत्री अमित कुमार, महामंत्री श्रवण झा, वेद प्रकाश चौहान, जगदीश देशप्रेमी, रामकुमार शर्मा, प्रेस क्लब के निवर्तमान महासचिव संजय रावल, रोहित सिखौला, महेश पारिक, नवीन चौहान, मनोज सेठी, हिमांशु द्विवेदी, रामेश्वर शर्मा, रामेश्वर गौड़, मयूर सैनी, सुनील मिश्रा, गोपालकृष्ण पटुवर, परमजीत सिंह राणा, पंकज कर्णवाल, केपीएस चौहान, पवन चौहान, राकेश राजपूत, भुपेन्दर चौहान, किरणकांत शर्मा, आशु शर्मा,  केपी चौहान आदि पत्रकारों ने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को बधाई दी है।

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास तक खबर सूचनाएं जानकारियां मेल करें : [email protected]

भड़ास के वाट्सअप चैनल से जुड़ें और नवीनतम खबरें पाएं : Bhadas Whatsapp

भड़ास लीगल टीम : किसी किस्म की लीगल हेल्प के लिए संपर्क करें- Bhadas Legal Team

You May Also Like

Uncategorized

भड़ास4मीडिया डॉट कॉम तक अगर मीडिया जगत की कोई हलचल, सूचना, जानकारी पहुंचाना चाहते हैं तो आपका स्वागत है. इस पोर्टल के लिए भेजी...

Uncategorized

भड़ास4मीडिया का मकसद किसी भी मीडियाकर्मी या मीडिया संस्थान को नुकसान पहुंचाना कतई नहीं है। हम मीडिया के अंदर की गतिविधियों और हलचल-हालचाल को...

हलचल

[caption id="attachment_15260" align="alignleft"]बी4एम की मोबाइल सेवा की शुरुआत करते पत्रकार जरनैल सिंह.[/caption]मीडिया की खबरों का पर्याय बन चुका भड़ास4मीडिया (बी4एम) अब नए चरण में...

Uncategorized

मीडिया से जुड़ी सूचनाओं, खबरों, विश्लेषण, बहस के लिए मीडिया जगत में सबसे विश्वसनीय और चर्चित नाम है भड़ास4मीडिया. कम अवधि में इस पोर्टल...