संजय द्विवेदी, रामसुरेश, अशोक मिश्रा, रोहित सिंह, रजत राय को बधाई
प्रिंट मीडिया जगत से कुछ और हलचल व हालचाल इस तरह हैं- एक मेल के जरिए भड़ास4मीडिया को खबर दी गई है कि हरिभूमि, रायपुर के स्थानीय संपादक संजय दिवेदी ने संस्थान छोड़ने का मन बना लिया है। वे जी टीवी मध्य प्रदेश को 25 जून को ज्वाइन करेंगे। उधर, इसी अखबार के सेंट्रल डेस्क से रामसुरेश ने भी विदाई ले ली है। उन्होंने दैनिक भास्कर, भोपाल जवाइन किया है। सेंट्रल डेस्क के ही मुकेश तिवारी और नरेंद्र अग्रवाल भी शीघ्र संस्थान छोड़ने वाले हैं, ऐसी सूचना मिली है। खबर है कि कई ऒर लोग भी जी टीवी मध्य प्रदेश में जाने वाले हैं।
अशोक मिश्रा ने आई-नेक्स्ट, लखनऊ ज्वाइन किया है। इससे पहले अशोक मिश्रा लखनऊ से ही निकलने वाले उर्दू अखबार “आग” में संवाददाता थे। उन्हें नई नौकरी के लिए शुभकामनाएं।











