दिल्ली हाई कोर्ट के गेट नम्बर पांच पर हुए बम ब्लास्ट में पीटीआई के विधि संवाददाता उपमन्यु त्रिवेदी बाल बाल बच गए. कुछ मिनटों के अंतराल ने उन्हें इस अनहोनी से बचा लिया. इस घटना को विधि संवाददाता के सूचना पर ही पीटीआई ने तत्काल ब्रेक किया. जब धमाका हुआ उस समय उपमन्यु हाई कोर्ट की बिल्डिंग में प्रवेश कर रहे थे.
रोज की तरह उपमन्यु रिपोर्टिंग के लिए हाई कोर्ट पहुंचे थे. वे गेट नम्बर पांच से पास बनवाकर जैसे ही हाई कोर्ट की बिल्डिंग में प्रवेश कर रहे थे तभी उन्हें धमाके की तेज आवाज सुनाई दी. उन्होंने जब धमाके की आवाज के बाद पीछे देखा तो वहां मौत का मंजर देखकर सहम गए. उन्होंने तत्काल इसकी सूचना अपने कार्यालय को दी. जिसके चलते पीटीआई ने सबसे पहले ब्लास्ट की खबर ब्रेक की.












gg
September 8, 2011 at 3:27 am
भगवान का लाख लाख शुक्र है. उन्हें दीर्घ आयु की शुभकामनाएं. काश पीटीआई उन्हें न्यूज एलर्ट के लिये एवार्ड दे.
-जीजी, पीटीआई, इंदौर.
arun panday
September 18, 2011 at 5:23 pm
kaya kahe lokmat ko jo apano ke bhi na ho sake kisi ka paisa nahi diya to kisi ka udhar hai jo koee bhi paisa magate hai to unhe nikal diya jata hau