Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

दुख-दर्द

हिंदी के वरिष्ठ कथाकार सोहन शर्मा का निधन

हिंदी के वरिष्ठ कथाकार, उपन्यासकार और गंभीर मार्क्सवादी विचारक-चिन्तक डॉ. सोहन शर्मा का 21 अक्टूबर को रात के लगभग 11 बजे निधन हो गया. वे पिछले एक वर्ष से फेफड़ों के कैंसर से जूझ रहे थे. डॉ. सोहन शर्मा की बीसेक किताबें हैं. उनके कहानी संग्रह बर्फ का चाकू, जूनी लकड़ियों का गट्ठर, आमने सामने, आधे उखड़े नख की पीड़ा, अपनी जगह पर, स्याह होती धूप आदि हैं.

हिंदी के वरिष्ठ कथाकार, उपन्यासकार और गंभीर मार्क्सवादी विचारक-चिन्तक डॉ. सोहन शर्मा का 21 अक्टूबर को रात के लगभग 11 बजे निधन हो गया. वे पिछले एक वर्ष से फेफड़ों के कैंसर से जूझ रहे थे. डॉ. सोहन शर्मा की बीसेक किताबें हैं. उनके कहानी संग्रह बर्फ का चाकू, जूनी लकड़ियों का गट्ठर, आमने सामने, आधे उखड़े नख की पीड़ा, अपनी जगह पर, स्याह होती धूप आदि हैं.

कविता संग्रह ‘थमना मत गोदावरी के साथ’ है. उनके बहुचर्चित उपन्यास थे मीणा घाटी और समरवंशी. उनकी वैचारिक पुस्तकों में ‘विकल्प के पक्ष में’ चर्चित रही. उन्होंने ‘सही समझ’ नाम से एक पत्रिका भी कई वर्षों तक सम्पादित की जिसमें उन्होंने युवा स्वर को प्रमुखता दी. वे बैंक ऑफ बड़ौदा में हिंदी अधिकारी में उप महाप्रबंधक के पद पर रिटायर हुए. भारत सरकार की बैंकों के कार्यान्वयन की राजभाषा नीति को लागू करवाने में उनकी महती भूमिका रही. डॉ. सोहन शर्मा  रामानंद सागर के रामायण, पृथ्वीराज चौहान तथा मीरा धारावाहिक में शोध तथा पटकथा लेखन में सहायक रहे.

डॉ. सोहन शर्मा क्रांतिकारी वाम के समर्थक थे. वर्ल्ड सोशल फोरम के समानांतर उन्होंने एक क्रांतिकारी वाम पंथी फोरम का स्वरुप रखा. इधर वे अपने एक उपन्यास ‘अहो, मुंबई’ के लेखन में व्यस्त थे तथा नक्सलवाद के सम्पूर्ण इतिहास का पुनर्लेखन कर रहे थे. रविवार 24 अक्टूबर को संन्यास आश्रम, विले पार्ले पश्चिम में आयोजित श्रद्धांजलि सभा में जगदम्बा प्रसाद दीक्षित, शोभनाथ यादव, आर.के पालीवाल, सुधा अरोड़ा, नंदकिशोर नौटियाल, विश्वनाथ सचदेव, अक्षय जैन, देवमणि पाण्डेय, पूर्ण मनराल, दयाकृष्ण जोशी, उमाकांत वाजपेयी आदि रचनाकारों ने उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की.

मुंबई से देवमणि पांडेय की रिपोर्ट

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास तक खबर सूचनाएं जानकारियां मेल करें : [email protected]

भड़ास के वाट्सअप चैनल से जुड़ें और नवीनतम खबरें पाएं : Bhadas Whatsapp

भड़ास लीगल टीम : किसी किस्म की लीगल हेल्प के लिए संपर्क करें- Bhadas Legal Team

You May Also Like

Uncategorized

भड़ास4मीडिया डॉट कॉम तक अगर मीडिया जगत की कोई हलचल, सूचना, जानकारी पहुंचाना चाहते हैं तो आपका स्वागत है. इस पोर्टल के लिए भेजी...

Uncategorized

भड़ास4मीडिया का मकसद किसी भी मीडियाकर्मी या मीडिया संस्थान को नुकसान पहुंचाना कतई नहीं है। हम मीडिया के अंदर की गतिविधियों और हलचल-हालचाल को...

हलचल

[caption id="attachment_15260" align="alignleft"]बी4एम की मोबाइल सेवा की शुरुआत करते पत्रकार जरनैल सिंह.[/caption]मीडिया की खबरों का पर्याय बन चुका भड़ास4मीडिया (बी4एम) अब नए चरण में...

Uncategorized

मीडिया से जुड़ी सूचनाओं, खबरों, विश्लेषण, बहस के लिए मीडिया जगत में सबसे विश्वसनीय और चर्चित नाम है भड़ास4मीडिया. कम अवधि में इस पोर्टल...