: नवीन पपनै बनेंगे नए ब्यूरो चीफ : दो साल में चार ब्यूरो चीफ देख चुका बदायूं ब्यूरो : हिंदुस्तान, बदायूं के ब्यूरो चीफ संजीव गंभीर का तबादला किए जाने की सूचना है. उनकी जगह बरेली से नवीन पपनै को नया ब्यूरो चीफ बनाकर भेजा जा रहा है. नलिन अभी तक डेस्क पर काम देख रहे थे. सूत्रों के मुताबिक प्रबंधन संजीव गंभीर के परफारमेंस से खुश नहीं था. आंतरिक राजनीति बढ़ जाना भी उनके तबादले का एक कारण बना. संजीव ने बदायूं जाते ही कई स्थानीय लोगों को हटा दिया और बरेली के रहने वालों की नियुक्ति की. बरेली के लोग रोजाना अप-डाउन करते थे बदायूं के लिए इसलिए वे बेहतर परफारमेंस नहीं दे पा रहे थे. इस तरह बदायूं दो साल के भीतर चार ब्यूरो चीफों को देख चुका.












sanjeev kumar
May 31, 2011 at 9:05 am
सौरभ सक्सेना- 11 महीना
तौकीर हैदर- 5 महीना
अखिलेश शर्मा- 1 महीना
संजीव गंभीर- 4 महीना
नवीन पपने – कितने दिन चल पायेंगे उपर वाला ही जाने?
…..हिंदुस्तान वालो क्यों अखबार की छीछालेदर करने पर तुल गए हो. अगर सही आदमी की कमी है तो किसी और अखबार से उधार ले लो. उपाध्याय जी वक्त है अभी भी संभल जाओ वर्ना बदायु में हिंदुस्तान कही साप्ताहिक न छापना पड़ जाए.
mo. azam khan
May 31, 2011 at 9:18 am
……..क्यों जेब्रा भाई बड़े उछलते हुए बदायु आये थे अब क्या हुआ गैस निकल गयी क्या. चेले भी लाये तो कैसे. रिपोर्टरों को वसूली की खुली छूट दे दी. तुम्हे तो बदायू वाले चेले ही पी गए. जाते जाते अपने देहात इंचार्ज को ब्यूरो चीफ ही बनवा जाते बेचारे के दिल में हसरत ही रह गयी अब अल्लाह को क्या जवाब देगा बेचारा