एक चर्चा बहुत तेज है रांची में. वो है हिंदुस्तान अखबार के पांच पत्रकारों के तबादले की. भड़ास4मीडिया को विभिन्न माध्यमों से मिली जानकारी के अनुसार हिंदुस्तान, रांची के फीचर एडिटर घनश्याम श्रीवास्तव, ब्यूरो में सीनियर रिपोर्टर नीरज सिन्हा और अनिल श्रीवास्तव, पहले रिपोर्टिंग में और आजकल डेस्क पर कार्यरत धीरेंद्र विद्यार्थी व शंकर सिंह को रांची से दिल्ली भेजा जा रहा है. लेकिन इस खबर की पुष्टि नहीं हो पा रही है. हिंदुस्तान, रांची से जुड़े कुछ पत्रकारों का कहना है कि इन पांच लोगों के तबादले की चर्चा आज सुबह से है पर कोई कनफर्म नहीं कर रहा है.
लखनऊ से सूचना है कि हिंदुस्तान व एनएनआई में काम कर चुके वैभव रघुवंशी ने जनसंदेश टाइम्स अखबार के साथ नई पारी शुरू की है.











