कुछ दिनों पहले की ही बात है की कालका जी में बदमाशों ने सरेआम एनडीटीवी के मुन्ने भारती को लूट लिया था। इस सिलसिले में पुलिस किसी को गिरफ्तार नहीं कर सकी। और अब हिंदुस्तान एक्सप्रेस के चीफ रिपोर्टर फरहान याहिया इन बदमाशों के शिकार बने हैं। जुर्म की दुनिया की खबरों पर पैनी नजर रखने वाले फरहान यहिया पर परसों रात लगभग 2 बजे चाँदनी चौक में टाऊन हाँल के पास एक मोटर साइकिल पर सवार दो अज्ञात बदमाशों ने अचानक हमला कर दिया।
फरहान यहिया चाँदनी चौक से होते हुए लाल किला, रिंग रोड पर राजघाट बीजेपी का सत्यग्रह आंदोलन की कवरेज के लिए जा रहे थे। तभी एक काले रंग की बजाज पल्सर मोटर साइकिल पर सवार दो बदमाश काले हैलमेट पहने हुए आ गए। उनमें से एक बदमाश ने फरहान का नाम लेकर पुकारा, एक बदमाश बाइक पर से उतर कर फरहान के पास आ गया। उसने कहा ‘और भाई फरहान कैसे हो’ इतना कहते ही किसी तेज धार-दार हथियार से फरहान के चेहरे पर हमला कर दिया, जिस से फरहान की बाएं चेहरे की तरफ से नाक का निचला हिस्सा कट गया। खून से लथपथ फरहान ने उन बदमाशों को पकड़ने की कोशिश की लेकिन वह फरार हो गए और लाल किले की ओर भाग निकले।
फरहान ने पीसीआर पर इस वारदात की सूचना दी और कोतवाली के पुलिस अफसर को भी सूचित किया। पीसीआर की गाड़ी ने फरहान को एलएनजीपी अस्पताल में दाखिल कराया। पुलिस ने फरहान को जाँच का भरोसा दिलवाया है और सीसीटीवी कैमरों की भी इस केस में मदद लेने की बात कही है। फरहान ने कहा कि मेरी किसी से जाती दुश्मनी नहीं है फिर भी पता नहीं किसी ने मुझ पर हमला क्यों किया। फरहान के ऊपर हुए इस हमले की तमाम पत्रकारों क्राइम रिपोर्टर एसोसिएशन, बल्लीमारन और पुरानी दिल्ली के लोगों ने पुरजोर विरोध किया है और पुलिस से बदमाशों को पकड़ने की अपील की है।
जर्नलिस्ट एसोसिएशन फार पीपल की ओर से महमूद, एएन शिबली, माज आली हैदर, खालिद मोइन और यावर रहमान इत्यादि ने इस घटना की निंदा करते हुये कहा है कि फरहान पर हमला करने वालों को पुलिस जल्द से जल्द गिरफ्तार करे। इन पत्रकारों ने कहा कि अपनी जान पर खेल कर खबरें जमा करने वाले पत्रकारों की रक्षा यदि नहीं हो सकी तो आम जनता का क्या होगा।












PARDEEP MAHAJAN
June 9, 2011 at 2:44 pm
अखिल भारतीय पत्रकार मोर्चा फरहान के ऊपर हमले की निंदा करता है व् दिल्ली पुलिस कमिश्नर से मांग करता है कि पत्रकारों को सुरक्षा का माहौल दिया जाये जल्दी ही पत्रकार मोर्चा का प्रतिनिधि मंडल पत्रकारों कि सुरक्षा के मामले में दिल्ली पुलिस कमिश्नर से मिलेगा और पत्रकारों के ऊपर इस तरह हो रहे हमलो के ऊपर रोकथाम लगाने कि मांग रखेगा — प्रदीप महाजन ( अध्यक्ष -अखिल भारतीय पत्रकार मोर्चा )WWW.ALLINDIAJOURNALISTFRONT.COM ( 09810310927)
धीरेन्द्र
June 9, 2011 at 5:51 pm
कोई आपसी मामला तो नहीं.
sumit jha
June 10, 2011 at 2:09 pm
प्रदीप महाजन जी सही कह रहे है सभी पत्रकार साथियो को फरहान का साथ देना चाहिए
Mohd farhan yahiya
April 20, 2018 at 9:38 pm
I just saw this story after almost 7 years… I thank u all for the coverage done that time explaining complete details and facts.. thank u so much
Farhan yahi ya
9810786489