: अजय की जगह राजेश सोनकर को भेजे जाने की खबर : हिंदुस्तान, मेरठ से सीनियर न्यूज एडिटर अजय गर्ग ने इस्तीफा दे दिया है. वे नोटिस पीरियड पर चल रहे थे. वे अपनी नई पारी कहां से शुरू करने वाले हैं इसकी जानकारी नहीं मिल पाई है. चर्चा है कि उनके इस्तीफे से खाली हुए स्थान पर राजेश सोनकर को भेजा जा रहा है.
अजय पिछले डेढ़ दशक से मुख्य धारा की पत्रकारिता में सक्रिय थे. वे दैनिक भास्कर के साथ काफी समय तक जुड़े रहे. उन्होंने भास्कर को जालंधर, चंडीगढ़ और भोपाल में अपनी सेवाएं दीं. जब वे हिंदुस्तान से जुड़े तब भास्कर, चंडीगढ़ में न्यूज एडिटर के पोस्ट पर कार्यरत थे. डीबी स्टार की लांचिंग में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई. कुछ समय वे अमर उजाला से भी जुड़े रहे. अजय गीतकार भी हैं.












rahul
February 15, 2011 at 5:37 am
Sir, Hope u’d be feeling better now, relaxed and cool. Now you have time to explore yourself. Keep trying. Best of luck for a bright future.
सज्जन
February 16, 2011 at 10:33 am
अजय सर को भविष्य के लिए शुभकामनाएं। उम्मीद है कि अब हमें लगातार उनके कलम का जादू पर्दे पर हिन्दुस्तान के श्रेष्ठ गायकों की आवाज में, बडे अभिनेता-अभिनेत्रियों को थिरकाते हुए दिखाई देगा। सर, लिखने को तो काफी कुछ है, लेकिन भडास जैसी साइट पर पहली बार लिख रहा हूं, इसलिए शब्द समझ नहीं आ रहे। क्योंकि यहां लिखे शब्दों के अर्थ का अनर्थ मैं खुद ही करता रहा हूं। 🙂
बहरहाल सर एक बार फिर से आपको शुभकामनाएं।