: लोकल डेस्क पर कार्यरत मृत्युंजय के भी इस्तीफे की चर्चा : पटना से खबर आ रही है कि हिन्दुस्तान में कार्यरत दो और प्रमुख लोगों ने संस्थान को अलविदा कह दिया है. इनमें से एक के इस्तीफे की खबर तो कनफर्म है लेकिन दूसरे ने अभी इस्तीफे की पुष्टि नहीं की है. लोकल डेस्क पर कार्यरत मृत्युंजय कुमार ने खुद के इस्तीफे की सूचनाओं को निराधार बताया. पर सूत्रों का कहना है कि वे प्रभात खबर जा सकते हैं. उधर हिन्दुस्तान में ही मैनेजर फायनांस के पद पर कार्यरत कौशल अग्रवाल ने इस्तीफा देकर प्रभात खबर ज्वाइन करने की तैयारी कर ली है.
मृत्युंजय कुमार से जब भड़ास4मीडिया ने इस्तीफे के बाबत संपर्क किया तो उन्होंने इस्तीफा दिये जाने से इनकार किया. उन्होंने कहा कि वे अब भी संस्थान के साथ हैं और इस्तीफे की खबरें निराधार हैं. कौशल अग्रवाल से जब संपर्क किया गया तो उन्होंने खुद के हिंदुस्तान छोड़ने की सूचना की पुष्टि की. खबर है कि कुछ दिनों के अंदर कुछ और महत्वपूर्ण लोग हिन्दुस्तान को बॉय बोलने वाले हैं. बीते आठ माह में हिन्दुस्तान को यह पांचवा बड़ा झटका है. जून माह में हिन्दुस्तान की रीढ माने जाने वाले और अपराध तथा एक्सक्लूसिव खबरों पर गहरी पकड़ रखने वाले सीनियर रिपोर्टर विनायक विजेता ने संपादक अकु श्रीवास्तव के व्यवहार से खफा होकर संस्थान से इस्तीफा दे दिया था. हिन्दुस्तान, पटना को विज्ञापनों की बदौलत काफी लाभ पहुंचान वाले डीजीएम, विज्ञापन पुनीत खन्डेलिया ने भी हिन्दुस्तान छोडकर प्रभात खबर में बतौर जीएम विज्ञापन ज्वाइन किया.
हिन्दुस्तान को सबसे बड़ा झटका तब लगा जब यहां सात वर्षों से पदस्थापित और ब्यूरो चीफ रहे अरुण अशेष ने भी हिन्दुस्तान से इस्तीफा देकर बतौर न्यूज कोआर्डिनेटर ईटीवी, बिहार ज्वाइन किया. इसके बाद शुक्रवार को कौशल अग्रवाल और मत्युंजय के रूप में पटना हिन्दुस्तान को पांचवां झटका लगा है. बताया जा रहा है कि यहां कार्यरत कई अन्य महत्वपूर्ण लोगों की बातचीत प्रभात खबर और 5 अप्रैल को री-लांच होने वाले सन्मार्ग के प्रबंधन के साथ चल रही है और निकट भविष्य में हिन्दुस्तान के कुछ और विकेट गिरने की संभावना है.












rajeev jha patna
April 1, 2011 at 1:06 pm
hindustan parbandhan aur aku srivastva ko badhai.
aku je wo din dur nahi jab aap aur lalan hi cable hindustan me thlate najar aaynge. ho sakta hai ki aapko aur hindustan ko garth me pahuchne wale aapke 4 chaplus bhi aapka sath chod de. ak saptah ke andar aapko ek aur bada jatka lagne wala hai. abhi bhi waqt hai sambhal jaiye nahi to patna se jane lagenge to aapke pant ke ek paket logo ki badduya aur dusri paket aapki badnami se bhari rahegi.
aku jee_god bless you