Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

आवाजाही

हिन्‍दुस्‍तान, इलाहाबाद से अखिलेश, शरद का इस्‍तीफा

: विमल बने डेस्‍क इंचार्ज, रणविजय हटाए गए : ग्रामीण डेस्‍क पर भेजे गए पवन : हिन्‍दुस्‍तान, इलाहाबाद में आंतरिक राजनीति चरम पर है. पत्रकार दो खेमों में बंट गए हैं. इसका फायदा अन्‍य अखबार उठा रहे हैं. इसी कड़ी में अमर उजाला ने हिन्‍दुस्‍तान के दो पत्रकारों को तोड़कर अपने साथ जोड़ लिया है. दोनों के जाने से हिन्‍दुस्‍तान को गहरा झटका लगा है.

: विमल बने डेस्‍क इंचार्ज, रणविजय हटाए गए : ग्रामीण डेस्‍क पर भेजे गए पवन : हिन्‍दुस्‍तान, इलाहाबाद में आंतरिक राजनीति चरम पर है. पत्रकार दो खेमों में बंट गए हैं. इसका फायदा अन्‍य अखबार उठा रहे हैं. इसी कड़ी में अमर उजाला ने हिन्‍दुस्‍तान के दो पत्रकारों को तोड़कर अपने साथ जोड़ लिया है. दोनों के जाने से हिन्‍दुस्‍तान को गहरा झटका लगा है.

हिन्‍दुस्‍तान के सीनियर रिपोर्टर अखिलेश मिश्र ने इस्‍तीफा देकर अमर उजाला में इसी पद पर ज्‍वाइन किया है. बताया जा रहा है कि अखिलेश हिन्‍दुस्‍तान की अंदरूनी राजनीति से काफी परेशान थे. काम का माहौल नहीं मिल पाने से उन्‍होंने उजाला का दामन थाम लिया. इस्‍तीफा देने वाले दूसरे पत्रकार हैं सब एडिटर शरद द्विवेदी. वे भी उजाला के साथ जुड़ गए हैं.

अमर उजाला छोड़कर हिंदुस्तान में डेस्क इंचार्ज के पद पर आये रणविजय सिंह केतु की इंचार्जी छीन ली गई है. उनकी जगह संपादक के खासमखास  माने जाने वाले विमल मिश्र को नया डेस्‍क इंचार्ज बनाया गया है. विमल भी अमर उजाला से हिन्‍दुस्‍तान में आये थे.

प्रशासन सहित कई महत्‍वपूर्ण बीट देखने वाले पवन द्विवेदी भी इस उठापटक के शिकार हुए हैं. उनसे महत्‍वपूर्ण बीट छीनकर उन्‍हें ग्रामीण डेस्‍क पर भेज दिया गया है. सूत्रों का यह भी कहना है कि पवन को अपना इंतजाम कहीं और कर लेने की बात कह दी गई है.

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

0 Comments

  1. sateyam

    November 12, 2010 at 7:55 am

    humesha se hi news paper me rajneet havi rahi hai ise tarha chalta raha to akbaar rajneet ka aakharaha ban jyega bechera oawan ji kitna aachcha kaam kar rahe te……………..:)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास तक खबर सूचनाएं जानकारियां मेल करें : [email protected]

भड़ास के वाट्सअप चैनल से जुड़ें और नवीनतम खबरें पाएं : Bhadas Whatsapp

भड़ास लीगल टीम : किसी किस्म की लीगल हेल्प के लिए संपर्क करें- Bhadas Legal Team

You May Also Like

Uncategorized

भड़ास4मीडिया डॉट कॉम तक अगर मीडिया जगत की कोई हलचल, सूचना, जानकारी पहुंचाना चाहते हैं तो आपका स्वागत है. इस पोर्टल के लिए भेजी...

Uncategorized

भड़ास4मीडिया का मकसद किसी भी मीडियाकर्मी या मीडिया संस्थान को नुकसान पहुंचाना कतई नहीं है। हम मीडिया के अंदर की गतिविधियों और हलचल-हालचाल को...

हलचल

[caption id="attachment_15260" align="alignleft"]बी4एम की मोबाइल सेवा की शुरुआत करते पत्रकार जरनैल सिंह.[/caption]मीडिया की खबरों का पर्याय बन चुका भड़ास4मीडिया (बी4एम) अब नए चरण में...

Uncategorized

मीडिया से जुड़ी सूचनाओं, खबरों, विश्लेषण, बहस के लिए मीडिया जगत में सबसे विश्वसनीय और चर्चित नाम है भड़ास4मीडिया. कम अवधि में इस पोर्टल...