हिन्दुस्तान, भागलपुर से दो लोगों ने इस्तीफा दे दिया है. ये हैं अजीत कुमार और कुमार सुधाकर. दोनों ने अपनी नई पारी भागलपुर में ही प्रभात खबर के साथ शुरू की है. दोनों लोगों को डेस्क पर जिम्मेदारी सौंपी गई है.
अजीत कुमार ने पांच साल पूर्व हिन्दुस्तान से ही अपने करियर की शुरुआत की थी. तब से वे यहीं पर सुपर स्ट्रिंगर के पोस्ट पर थे. वे प्रोविंसियल डेस्क पर कार्यरत थे. कुमार सुधाकर भी सुपर स्ट्रिंगर थे. ये भी प्रोविंशियल डेस्क पर ही जिम्मेदारी संभाल रहे थे. इन्होंने दो साल पहले हिन्दुस्तान से अपने करियर की शुरुआत की थी.
इन दोनों के हिन्दुस्तान, छोड़ने का कारण वेतन विसंगति बताया जा रहा है. खबर है कि वेतन विसंगति और संपादकीय प्रभारी की कार्यशैली से परेशान कुछ और लोग हिन्दुस्तान छोड़कर प्रभात खबर का दामन थाम सकते हैं.











