मशहूर संगीतकार हृदयनाथ मंगेशकर को इस साला का जीजामाता विद्वत गौरव पुरस्कार प्रदान किया जाएगा. इस पुरस्कार को प्रदान करने वाली संस्था छत्रपति सेवा प्रतिष्ठान ने इस पुरस्कार के लिए उनका चयन किया है. श्री मंगेशकर को यह पुरस्कर आज शाम साढ़े छह बजे नागपुर के लक्ष्मीनगर स्थित साइंटिफिक सभागार में प्रदान किया जाएगा.
इस पुरस्कार कार्यक्रम की अध्यक्षता केन्द्रीय मंत्री बिलासराव देशमुख करेंगे. इस पुरस्कार के तहत श्री मंगेशकर को 21 हजार रूपये की धनराशि, स्मृति चिन्ह, शाल, श्रीफल तथा मानपत्र प्रदान किया जाएगा. यह संस्था पिछले तीस वर्षों से अपने अपने क्षेत्रों में बेहतर काम और नाम करने वाले को पुरस्कृत कर रही है.












madan kumar tiwary
January 21, 2011 at 12:35 pm
काश बालेशर जी को भी मरणोपरांत हीं सही भोजपुरी भाषी प्रदेश की सरकारें सम्मानीत कर पाती । महान लोक गायक की मौत पर कोई शोक भी नहि मनाया सरकारों ने शायद वे ग्लैमरस नही थें इसलिये , वरना मनोज जी को रोज सम्मानित करने वाले बालेशर जी को नही भुलते ।