Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

कानाफूसी

होली के रंग संपादकों के संग

सब के मन पर छा रहा, होली का उल्लास            
चलिए आज निकाल लें, मन की सभी भड़ास
मन की सभी भड़ास, सांस को तनिक थामना
कुछ सम्पादक गण से होगा आज सामना
बाहर से तो दिखते सब सम्पादक पूरे
मगर असलियत में हैं सारे मित्र जमूरे।

सब के मन पर छा रहा, होली का उल्लास            
चलिए आज निकाल लें, मन की सभी भड़ास
मन की सभी भड़ास, सांस को तनिक थामना
कुछ सम्पादक गण से होगा आज सामना
बाहर से तो दिखते सब सम्पादक पूरे
मगर असलियत में हैं सारे मित्र जमूरे।

नवभारत टाइम्स में, बैठे राम कृपाल
होली है मत पूछना, इन से आज सवाल
इन से आज सवाल, ठेठ ठाकुर हैं भाई
किसी विषय पर कभी न इन्‍होंने कलम चलाई
सम्पादक कम मगर अधिक हैं आप जुगाड़ू
प्रबंधक यदि कहें लगा सकते हैं झाड़ू।

चलिए हिन्दुस्तान में, शशि शेखर के पास
लिखते जैसे छीलते कहीं खेत में घास
कहीं खेत में घास, कलम है इनकी खुर्पा
देश विदेश घूमने का है खूब तजुर्बा
होली पर सज कर बैठे जैसे दुलहनिया
इनके आगे पत्रकार भरते हैं पनिया।

चलो नई दुनिया चलें दूर करें सब शोक
यहां मिलेंगे आप को मेहता जी आलोक
मेहता जी आलोक खूब टिप टाप मिलेंगे
हंसते हुए दिखेंगे जब भी आप मिलेंगे
छजलानी के मन की मित्र इन्हें करनी है
कंग्रेस की सदा चिलम इनको भरनी है।

चलिए होली होली खेलने जनसत्ता के संग
ओम थानवी घोटते ले कर मूसल भंग
ले कर मूसल भंग रंग कुछ नही जम रहा
मन में जो आक्रोश नहीं वह आज थम रहा
इन्हें न चिंता चले ना चले यह जनसत्ता
रहे सलामत केवल अपना वेतन भत्ता।

होली का त्यौहार है ना आता यह रोज
कुछ सम्पादक गुमशुदा कर लें उनकी खोज
कर लें उन की खोज कहां खो गए बनवारी
अच्युतानंद मिश्रा पर छाई है बेकारी
विष्‍णु खरे न जाने फिरते कहां झूमते
खोजो उन सब को जो हैं बेकार घूमते।

डॉ. महर उद्दीन खां

[email protected]

बुरा न मानो होली है.

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

0 Comments

  1. बुरा ना मानो होली है

    March 19, 2011 at 10:50 am

    (बुरा ना मानो होली है)
    बड़े-बड़ों की बात में आप भूल गए उनका हाल
    व्यंग्य के नाम पर करते हैं हर संडे को धमाल
    हर संडे को धमाल, व्यंग्य सबके ऊपर से जाता
    पढने वाला सिर दर्द बिल्कुल फ्री में पाता।
    व्यंग्य के नाम पर जाने क्या विधा पकाई है
    जलने वाले जलते रहें, किस्मत की ही खाई है।
    (बुरा ना मानो होली है)

  2. rishi naagar

    March 20, 2011 at 12:38 am

    Wonderful piece! thanks and congrats!

  3. rishi naagar

    March 20, 2011 at 12:39 am

    wonderful peice! thanks and congrats!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास तक खबर सूचनाएं जानकारियां मेल करें : [email protected]

भड़ास के वाट्सअप चैनल से जुड़ें और नवीनतम खबरें पाएं : Bhadas Whatsapp

भड़ास लीगल टीम : किसी किस्म की लीगल हेल्प के लिए संपर्क करें- Bhadas Legal Team

You May Also Like

Uncategorized

भड़ास4मीडिया डॉट कॉम तक अगर मीडिया जगत की कोई हलचल, सूचना, जानकारी पहुंचाना चाहते हैं तो आपका स्वागत है. इस पोर्टल के लिए भेजी...

Uncategorized

भड़ास4मीडिया का मकसद किसी भी मीडियाकर्मी या मीडिया संस्थान को नुकसान पहुंचाना कतई नहीं है। हम मीडिया के अंदर की गतिविधियों और हलचल-हालचाल को...

हलचल

[caption id="attachment_15260" align="alignleft"]बी4एम की मोबाइल सेवा की शुरुआत करते पत्रकार जरनैल सिंह.[/caption]मीडिया की खबरों का पर्याय बन चुका भड़ास4मीडिया (बी4एम) अब नए चरण में...

Uncategorized

मीडिया से जुड़ी सूचनाओं, खबरों, विश्लेषण, बहस के लिए मीडिया जगत में सबसे विश्वसनीय और चर्चित नाम है भड़ास4मीडिया. कम अवधि में इस पोर्टल...