Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

हलचल

सुशील के असली हत्‍यारों की गिरफ्तारी के लिए 10 को महाधरना

बिलासपुर के वरिष्ठ पत्रकार सुशील पाठक की हत्या के एक पखवारा बीत जाने के बाद भी असली हत्‍यारों की गिरफ्तारी न होने से पत्रकार तथा स्‍थानीय लोग नाराज हैं. हत्‍यारों की गिरफ्तारी और पुलिस पर दबाव बनाने के लिए लोग सर्वदलीय नागरिक मंच के बैनर तले धरना प्रदर्शन कर रहे हैं. नागरिक मंच तथा प्रेस क्‍लब के लोगों ने बैठक कर सुशील के असली हत्‍यारों की गिरफ्तारी नहीं होने पर 10 को नेहरू चौक पर महाधरना देने का फैसला किया है.

बिलासपुर के वरिष्ठ पत्रकार सुशील पाठक की हत्या के एक पखवारा बीत जाने के बाद भी असली हत्‍यारों की गिरफ्तारी न होने से पत्रकार तथा स्‍थानीय लोग नाराज हैं. हत्‍यारों की गिरफ्तारी और पुलिस पर दबाव बनाने के लिए लोग सर्वदलीय नागरिक मंच के बैनर तले धरना प्रदर्शन कर रहे हैं. नागरिक मंच तथा प्रेस क्‍लब के लोगों ने बैठक कर सुशील के असली हत्‍यारों की गिरफ्तारी नहीं होने पर 10 को नेहरू चौक पर महाधरना देने का फैसला किया है.

दैनिक भास्‍कर के पत्रकार सुशील की हत्‍या के बाद बिलासपुर के एसपी का तबादला कर दिया गया था. उनकी जगह अजय यादव को नया एसपी बनाया गया है. इसके बाद भी पुलिस अब तक इस हत्‍या के तह तक नहीं पहुंच सकी है. पुलिस ने सुशील की हत्‍या के मामले में बादल नाम के एक व्‍यक्ति को गिरफ्तार किया है, जिनसे उनका जमीन संबंधी विवाद चल रहा था. पर पुलिस अब तक हत्‍या में प्रयुक्‍त पिस्‍टल और सुशील का मोबाइल बरामद नहीं कर पाई है. इसे लेकर लोग नाराज हैं. उनका कहना है कि पुलिस अभी असली हत्‍यारों को नहीं पकड़ सकी है.

नागरिक मंच और प्रेस क्‍लब ने चेतावनी दी है कि अगर पिस्‍टल और मोबाइल पुलिस नहीं बरामद कर पाती है और असली हत्‍यारों को नहीं खोज पाती है तो वे 10 को महाधरना देंगे. जिसमें पूरे संभाग से पत्रकार, स्‍थानीय लोग, समाजिक संगठन एवं राजनीतिक दल शामिल होंगे. इसके बाद रायपुर में भी धरना दिया जाएगा. गौरतलब है कि सुशील की उस समय हत्‍या कर दी गई थी, जब वे रात में ऑफिस से काम करके घर लौट रहे थे.

बैठक में प्रेस क्‍लब के अध्‍यक्ष शशिकांत कोन्‍हेर, पूर्व विधायक चंद्र प्रकाश वाजपेयी, अजरून भोजवानी, सुरेंद्र दीवान, महेश दुबे, अकबर खान, राजेश पाण्‍डेय, सत्‍यभामा अवस्‍थी, शहजादी कुरैशी, निरुपमा वाजपेयी, सुनील झा, अटल श्रीवास्‍तव समेत कई लोग शामिल रहे.

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास तक खबर सूचनाएं जानकारियां मेल करें : [email protected]

भड़ास के वाट्सअप चैनल से जुड़ें और नवीनतम खबरें पाएं : Bhadas Whatsapp

भड़ास लीगल टीम : किसी किस्म की लीगल हेल्प के लिए संपर्क करें- Bhadas Legal Team

You May Also Like

Uncategorized

भड़ास4मीडिया डॉट कॉम तक अगर मीडिया जगत की कोई हलचल, सूचना, जानकारी पहुंचाना चाहते हैं तो आपका स्वागत है. इस पोर्टल के लिए भेजी...

Uncategorized

भड़ास4मीडिया का मकसद किसी भी मीडियाकर्मी या मीडिया संस्थान को नुकसान पहुंचाना कतई नहीं है। हम मीडिया के अंदर की गतिविधियों और हलचल-हालचाल को...

हलचल

[caption id="attachment_15260" align="alignleft"]बी4एम की मोबाइल सेवा की शुरुआत करते पत्रकार जरनैल सिंह.[/caption]मीडिया की खबरों का पर्याय बन चुका भड़ास4मीडिया (बी4एम) अब नए चरण में...

Uncategorized

मीडिया से जुड़ी सूचनाओं, खबरों, विश्लेषण, बहस के लिए मीडिया जगत में सबसे विश्वसनीय और चर्चित नाम है भड़ास4मीडिया. कम अवधि में इस पोर्टल...