ए2जेड न्यूज चैनल से दो पत्रकारों को हटाए जाने की अपुष्ट सूचना है. इनके नाम संजय स्नेही और पारुल द्विवेदी बताए गए हैं. सूत्रों के मुताबिक संजय स्नेही प्रोग्रामिंग हेड के रूप में काम देख रहे थे जबकि पारुल आउटपुट पर असिस्टेंट एडिटर थीं. भड़ास4मीडिया ने जब संजय स्नेही से संस्थान से हटाए जाने की सूचना के बारे में सपर्क किया तो उन्होंने इसे निराधार बताया. ए2जेड चैनल के सीईओ वेद शर्मा का कहना है कि वे इस प्रकरण पर फिलहाल कुछ कह पाने की स्थिति में नहीं हैं. संजय और पारुल के हटाए जाने को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं हैं.











