Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

टीवी

कलईग्‍नार टीवी की 200 करोड़ की प्रॉपर्टी अटैच!

नई दिल्ली। टू जी घोटाले के सिलसिले में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने करीब दो सौ करोड़ रूपए की प्रॉपर्टी अटैच की है। हालांकि अभी इसकी आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है, लेकिन सूत्रों का कहना है कि यह प्रॉपर्टी कलईग्नार टीवी की है और टू जी घोटाले में ईडी की यह पहली कार्रवाई है। ईडी ने यह कार्रवाई प्रिवेंशन ऑफ मनी लॉड्रिंग एक्ट के तहत की है।

नई दिल्ली। टू जी घोटाले के सिलसिले में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने करीब दो सौ करोड़ रूपए की प्रॉपर्टी अटैच की है। हालांकि अभी इसकी आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है, लेकिन सूत्रों का कहना है कि यह प्रॉपर्टी कलईग्नार टीवी की है और टू जी घोटाले में ईडी की यह पहली कार्रवाई है। ईडी ने यह कार्रवाई प्रिवेंशन ऑफ मनी लॉड्रिंग एक्ट के तहत की है।

ईडी का मानना है कि टू जी घोटाले में दो करोड़ रूपए की रिश्वत की रकम कलईग्नार टीवी में लगाई गई थी। सीबीआई अपनी पहली चार्जशीट में यह कह चुकी है कि डीबी रियल्टी के मालिक शाहिद बलवा ने रिश्वत की यह रकम डीएमके की ओर से संचालित कलईग्नार टीवी में लगाने के लिए सिनेयुग व कुसीगाव फ्रूट एण्ड वेजिटेबल प्राईवेट लिमिटेड का इस्तेमाल किया।

ध्यान रहे कि डीएमके की सांसद कनिमोझी और कलईग्नार टीवी का एमडी शरद कुमार इस समय तिहाड़ जेल में बंद है। ईडी के एक अधिकारी कहना है कि सीबीआई ने रिश्वत के इस लेन-देन का खुलासा अपनी चार्जशीट में किया है और सीबीआई के आग्रह पर ही ईडी ने यह कार्रवाई की है। इस बारे में ईडी के अधिकारियों ने सुप्रीम कोर्ट को भी अवगत कराया था। ईडी ने प्रॉपर्टी को अटैच करने की कार्रवाई टू जी घोटाले से सरकार को हुए नुकसान की भरपाई के लिए की है। साभार : पत्रिका

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास तक खबर सूचनाएं जानकारियां मेल करें : [email protected]

भड़ास के वाट्सअप चैनल से जुड़ें और नवीनतम खबरें पाएं : Bhadas Whatsapp

भड़ास लीगल टीम : किसी किस्म की लीगल हेल्प के लिए संपर्क करें- Bhadas Legal Team

You May Also Like

Uncategorized

भड़ास4मीडिया डॉट कॉम तक अगर मीडिया जगत की कोई हलचल, सूचना, जानकारी पहुंचाना चाहते हैं तो आपका स्वागत है. इस पोर्टल के लिए भेजी...

Uncategorized

भड़ास4मीडिया का मकसद किसी भी मीडियाकर्मी या मीडिया संस्थान को नुकसान पहुंचाना कतई नहीं है। हम मीडिया के अंदर की गतिविधियों और हलचल-हालचाल को...

हलचल

[caption id="attachment_15260" align="alignleft"]बी4एम की मोबाइल सेवा की शुरुआत करते पत्रकार जरनैल सिंह.[/caption]मीडिया की खबरों का पर्याय बन चुका भड़ास4मीडिया (बी4एम) अब नए चरण में...

Uncategorized

मीडिया से जुड़ी सूचनाओं, खबरों, विश्लेषण, बहस के लिए मीडिया जगत में सबसे विश्वसनीय और चर्चित नाम है भड़ास4मीडिया. कम अवधि में इस पोर्टल...