अरुणेश और आशुतोष की नई पारी : मध्य प्रदेश के पत्रकार अभि मनोज को द चार्टर्ड इंस्टीट्यूट ऑफ जर्नलिस्ट्स (सीआईओजे) का सदस्य बनाया गया है। ब्रिटेन की इस संस्था की स्थापना 1884 में हुई थी। यह संस्था पत्रकारों के हितों की रक्षा करने और पत्रकारिता के नये आयामों से दुनिया भर के पत्रकारों को जोड़ने का काम करती है। मध्य प्रदेश में कई वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय अभि मनोज मूलतः बिहार के निवासी हैं। वे नई दुनिया के साथ लंबे समय तक जुड़े रहे। पिछले 12 वर्षों से ‘नवभारत’ अखबार के साथ हैं और इन दिनों नवभारत के जबलपुर संस्करण के स्थानीय संपादक के रूप में कार्यरत हैं।
अरुणेश पठानिया ने नई पारी दैनिक जागरण, मेरठ के साथ शुरू की है। उन्होंने सब एडिटर के रूप में ज्वाइन किया है। वे इससे पहले अमर उजाला, चंडीगढ़ में कार्य कर रहे थे।
एक अन्य खबर के मुताबिक अमर उजाला, चंडीगढ़ के ब्यूरो के रिपोर्टर सोमेश ठाकुर लंबे समय से अवकाश पर चल रहे हैं। कुछ लोगों का कहना है कि उन्होंने इस्तीफा दे दिया है। हालांकि इस बात की अभी पुष्टि नहीं हो पाई है।
आशुतोष कुमार सिंह ने संडे इंडियन (भोजपुरी) के साथ नई पारी शुरू की है। वे पिछले कई महीनों से स्वतंत्र पत्रकार के बतौर कार्य कर रहे थे। बीच में वे कुछ महीनों के लिए महुआ न्यूज के साथ भी जुड़े रहे। उससे पहले वे साप्ताहिक बिहारी खबर में काम करते थे।