Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

प्रिंट

बाय अमर उजालाः कमलेश दीक्षित

पिछले 21 वर्षों से अमर उजाला समूह से जुड़े कमलेश दीक्षित ने अब इस संस्थान का साथ छोड़ दिया है। उन्होंने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। वे इन दिनों अमर उजाला के नोएडा मुख्यालय में बतौर जनरल मैनेजर एंड नेशनल हेड (बिजनेस डेवलपमेंट) के रूप में काम देख रहे थे। खबर है कि वे बड़े पद और पैकेज पर  डीएलए  समूह ज्वाइन करने वाले हैं। डीएलए के निदेशक पहले अमर उजाला समूह के ही पार्ट थे,  जो बाद में अलग होकर डीएलए और डीएलए एम नामक दो अलग अखबार ले आए।

पिछले 21 वर्षों से अमर उजाला समूह से जुड़े कमलेश दीक्षित ने अब इस संस्थान का साथ छोड़ दिया है। उन्होंने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। वे इन दिनों अमर उजाला के नोएडा मुख्यालय में बतौर जनरल मैनेजर एंड नेशनल हेड (बिजनेस डेवलपमेंट) के रूप में काम देख रहे थे। खबर है कि वे बड़े पद और पैकेज पर  डीएलए  समूह ज्वाइन करने वाले हैं। डीएलए के निदेशक पहले अमर उजाला समूह के ही पार्ट थे,  जो बाद में अलग होकर डीएलए और डीएलए एम नामक दो अलग अखबार ले आए।

डीएलए आगरा,  मेरठ, गाजियाबाद, झांसी समेत कई शहरों से प्रकाशित हो रहा है और जल्द ही यह आधा दर्जन से अधिक शहरों से प्रकाशित होने वाला है। जानकारों का कहना है कि डीएलए से कमलेश दीक्षित का  जुड़ना अमर उजाला के लिए बड़ा झटका है और डीएलए की बड़ी सफलता है। पूर्वी उत्तर प्रदेश और मध्य उत्तर प्रदेश के मार्केट के एक्सपर्ट कहे जाने वाले कमलेश दीक्षित के कंधों पर डीएलए को इन्हीं इलाकों में लांच कराने और उन्हें स्थापित करने की जिम्मेदारी है। पर अभी इन सूचनाओं की आधिकारिक पुष्टि होनी बाकी है। संपर्क किए जाने पर कमलेश दीक्षित ने स्पष्ट तौर पर बताया कि उन्होंने अमर उजाला से इस्तीफा दे दिया है लेकिन जा कहां रहे हैं,  यह अभी तक स्पष्ट नहीं है। उनके सामने कई तरह के प्रस्ताव हैं जिस पर वे अगले कुछ दिनों में फैसला लेंगे।

कमलेश दीक्षित उन खांटी हिंदी वालों में शुमार किए जाते हैं जो बेहद ग्रास रूट लेवल से अपना करियर शुरू कर अपनी प्रतिभा और तेजी के बल पर कुछ ही दिनों में अपने क्षेत्र के स्थापित नाम बन गए। वर्ष 1976 में दैनिक जागरण, कानपुर से बतौर सरकुलेश इंसपेक्टर अपना कार्य शुरू करने वाले कमलेश दीक्षित लगातार सफलता के पायदान चढ़ते गए। वे लंबे समय तक अमर उजाला,  कानपुर के सर्वेसर्वा रहे। अपनी सफलता के पीछे कोई एक वजह पूछे जाने पर वे सिर्फ और सिर्फ ईश्वर की कृपा का उल्लेख करते हैं। अपने जीवन का मूल मंत्र वे समपर्ण और निष्ठा,  ईमानदारी से काम (डेडीकेशन एंड लायल्टी, टू वर्क विथ आनेस्टी) को मानते हैं।

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास तक खबर सूचनाएं जानकारियां मेल करें : [email protected]

भड़ास के वाट्सअप चैनल से जुड़ें और नवीनतम खबरें पाएं : Bhadas Whatsapp

भड़ास लीगल टीम : किसी किस्म की लीगल हेल्प के लिए संपर्क करें- Bhadas Legal Team

You May Also Like

Uncategorized

भड़ास4मीडिया डॉट कॉम तक अगर मीडिया जगत की कोई हलचल, सूचना, जानकारी पहुंचाना चाहते हैं तो आपका स्वागत है. इस पोर्टल के लिए भेजी...

Uncategorized

भड़ास4मीडिया का मकसद किसी भी मीडियाकर्मी या मीडिया संस्थान को नुकसान पहुंचाना कतई नहीं है। हम मीडिया के अंदर की गतिविधियों और हलचल-हालचाल को...

हलचल

[caption id="attachment_15260" align="alignleft"]बी4एम की मोबाइल सेवा की शुरुआत करते पत्रकार जरनैल सिंह.[/caption]मीडिया की खबरों का पर्याय बन चुका भड़ास4मीडिया (बी4एम) अब नए चरण में...

Uncategorized

मीडिया से जुड़ी सूचनाओं, खबरों, विश्लेषण, बहस के लिए मीडिया जगत में सबसे विश्वसनीय और चर्चित नाम है भड़ास4मीडिया. कम अवधि में इस पोर्टल...