पिछले 24 घंटों में दैनिक हिंदुस्तान, नई दिल्ली से पांच लोगों ने इस्तीफा दे दिया। इनके नाम इस प्रकार हैं- कोमिका भारद्वाज, मुकेश कुमार, अशोक किंकर और केवल तिवारी। ये सभी नई दिल्ली से जल्द लांच होने वाले अखबार नई दुनिया में अच्छे पद और पैकेज पर गए हैं। केवल तिवारी चीफ सब के रूप में हिंदुस्तान में लगभग आठ वर्षों से थे। अशोक किंकर हिंदुस्तान की नई टीम के अच्छे लोगों में शुमार किए जाते हैं। मुकेश कुमार नई दुनिया में चीफ डिजायनर के पद पर जा रहे हैं। वे हिंदुस्तान में लगभग 10 वर्षों से थे। इससे पहले वे आधा दर्जन हिंदी-अंग्रेजी के बड़े अखबारों में काम डिजायनिंग व लेआउट सेक्शन में काम कर चुके हैं। हिंदुस्तान के फीचर सेक्शन में कार्यरत कोमिका भारद्वाज भी नई दुनिया की नैया पर सवार हो चुकी हैं।
उल्लेखनीय है कि भड़ास4मीडिया ने पहले ही यह सूचना दे दी थी कि 2 अगस्त से पहले हिंदुस्तान, दिल्ली से कई इस्तीफे हो सकते हैं। सूत्रों का कहना है कि अगले कुछ दिनों में अमर उजाला समेत अन्य अखबारों व हिंदी की कुछ मैग्जीनों से लोग नई दुनिया ज्वाइन कर सकते हैं।
हिंदुस्तान से जुड़ी कुछ और खबरें…
भारतेंदु त्रिवेदी ने हिंदुस्तान, लखनऊ से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने आई-नेक्स्ट, लखनऊ में बतौर सीनियर सब एडीटर अपनी नई पारी शुरू की है। वे हिंदुस्तान में कापी एडीटर पद पर काम कर रहे थे।
हिंदुस्तान, जमशेदपुर से सूचना है कि वहां से हटाए गए कुछ रिपोर्टरों को फिर से काम करने के लिए वापस बुला लिया गया है। इनमें कुलविंदर सिंह, अशोक कुमार के नाम प्रमुख हैं।











