Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

हलचल

‘नार’ का अर्थ ‘ज्ञान’, ‘द’ का अर्थ ‘देने वाला’

गाजीपुर में पत्रकारिता दिवस पर 5 पत्रकार सम्मानित : हिन्दी पत्रकारिता दिवस के मौके पर गाजीपुर के सूचना विभाग के सभागार में एक समारोह का आयोजन किया गया. मुख्य अतिथि हथियाराम सिद्धपीठ के पीठाधीश्वर श्री भवानी नन्दनयति जी महाराज और विशिष्ट अतिथि पूर्व जिलाधिकारी रविन्द्रनाथ त्रिपाठी थे. कार्यक्रम में पांच वरिष्ठ पत्रकारों को सम्मानित किया गया. इन्हें संगठन की ओर से अंगवस्त्रम, स्मृति चिन्ह, दैनन्दनी व कलम के साथ मुख्य अतिथि ने पांच-पांच हजार रुपये का सम्मान राशि प्रदान किया. सम्मानित किये गये पत्रकारों में विजय कुमार, कार्तिक कुमार चटर्जी, धर्मदेव राय, बालमुकुन्द सिह एवं फूलचन्द्र भारती हैं.

गाजीपुर में पत्रकारिता दिवस पर 5 पत्रकार सम्मानित : हिन्दी पत्रकारिता दिवस के मौके पर गाजीपुर के सूचना विभाग के सभागार में एक समारोह का आयोजन किया गया. मुख्य अतिथि हथियाराम सिद्धपीठ के पीठाधीश्वर श्री भवानी नन्दनयति जी महाराज और विशिष्ट अतिथि पूर्व जिलाधिकारी रविन्द्रनाथ त्रिपाठी थे. कार्यक्रम में पांच वरिष्ठ पत्रकारों को सम्मानित किया गया. इन्हें संगठन की ओर से अंगवस्त्रम, स्मृति चिन्ह, दैनन्दनी व कलम के साथ मुख्य अतिथि ने पांच-पांच हजार रुपये का सम्मान राशि प्रदान किया. सम्मानित किये गये पत्रकारों में विजय कुमार, कार्तिक कुमार चटर्जी, धर्मदेव राय, बालमुकुन्द सिह एवं फूलचन्द्र भारती हैं.

विशिष्ट अतिथि पूर्व जिलाधिकारी गाजीपुर रविन्द्र नाथ त्रिपाठी ने कहा कि जो व्यक्ति चुनौतियों को स्वीकार करता है वह हमेशा नौजवान बना रहता है. अच्छे लोगों का सम्मान सभी करते हैं इसलिए चौथे स्तम्भ के रूप में पत्रकारिता से जुड़े अच्छे लोगों का सम्मान करते हैं. उन्होने इस बात पर बल दिया कि वस्तुस्थित को सही ढंग से व्यक्त करना सभी पत्रकारो का कतर्व्य होता है.

पत्रकारों को उन्होंने सच्चे लोक सेवक की संज्ञा देते हुए सेवा को दो भागो में विभाजित करते हुए कहा कि प्रथम वह जो अपने हितों से सम्बन्धित होता है जिसमें पैसा कमाना मुख्य उद्देश्य रहता है. परन्तु दूसरे प्रकार की सेवा जनता की सेवा होती है. इसमें लोक कल्याण विषय समाहित रहता है और यही पत्रकारिता का उद्देश्य होना चाहिए. उन्होंने आलोचना को नकारात्मक रूप में न लेने की सलाह दी तथा आलोचना से प्राप्त जानकारी के आधार पर अपनी कमियों को सुधारने की बात कही।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि ने कहा कि सृष्टि का प्रथम पत्रकार देवर्षि नारद रहे. वे सभी देवताओं और दानवों की बातों को एक दूसरे तक पहुंचाने का कार्य किया करते थे. आज के वर्तमान समय में इसका रूप बदल गया है और पत्रकारिता के विभिन्न रूप देखने को मिल रहे हैं. उन्होंने नारद शब्द की विवेचना करते हुए बताया कि नार शब्द का अर्थ ज्ञान और द का अर्थ देने वाला होता है. उन्होंने  पत्रकारों को निष्काम भाव से काम करने वाला बताया और मालवीय जी का उदाहरण दिया जिन्होंने अपनी सेवा को त्याग कर कलकत्ता से प्रकाशित होने वाले समाचार पत्र हिन्दुस्तान के सम्पादक के रूप में कार्य किया.

कार्यक्रम की अध्यक्षता गाजीपुर पत्रकार एसोसिएशन के अध्यक्ष उधम सिंह ने की और धन्यवाद ज्ञापन महामंत्री अनिल कुमार ने किया. कार्यक्रम की शुरुआत में अतिथि द्वय ने सरस्वती के चित्र पर माल्यापर्ण कर दीप प्रज्जवलित किया. इसके पश्चात कु. अन्नया गुप्ता ने अतिथियों के सम्मान में सरस्वती वन्दना तथा स्वागत गीत प्रस्तुत किया. कार्यक्रम का संचालन राजेश सिह व सीताराम पाण्डेय ने किया.

कार्यक्रम में सूचना विभाग के लेखाकार कृपा शंकर पाण्डेय के साथ विजय कुमार, कार्तिक कुमार चटर्जी, सीताराम पाण्डेय, अरूण कुमार सिह, रामधारी यादव, रोहणी कुमार मुन्ना, ब्रजभूषण दूबे आदि ने अपने अपने विचार व्यक्त किये. इस अवसर पर संगठन के पत्रकार डा. बीके राय, विनोद सिह, आरसी खरवार, अनिल उपाध्याय, नवीन श्रीवास्तव, अरविन्द कुमार, खान जावेद, राजेन्द्र प्रसाद, चन्द्र कुमार तिवारी, शौकत भाई, शाहनवाज, इन्द्रासन, एनुददीन, दिलीप सिह, प्रेम, मृत्युन्जय, दयाशंकर राय, दयाशंकर दूबे, रमाधार मिश्रा, प्रमोद राय, विजय प्रकाश श्रीवास्तव, श्रीबर पाण्डेय, कमल किशोर, अजय शंकर, अजय कुमार, जितेन्द्र, अधिवक्ताओ मे कलेक्ट्रेट बार अध्यक्ष पारस नाथ सिंह, अखिलेश्वर प्रसाद सिह, सैयद निगाहतुल्ला, रम्मन राय, सुभाष अग्रहरी आदि लोग मौजूद रहे. प्रेस विज्ञप्ति

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास तक खबर सूचनाएं जानकारियां मेल करें : [email protected]

भड़ास के वाट्सअप चैनल से जुड़ें और नवीनतम खबरें पाएं : Bhadas Whatsapp

भड़ास लीगल टीम : किसी किस्म की लीगल हेल्प के लिए संपर्क करें- Bhadas Legal Team

You May Also Like

Uncategorized

भड़ास4मीडिया डॉट कॉम तक अगर मीडिया जगत की कोई हलचल, सूचना, जानकारी पहुंचाना चाहते हैं तो आपका स्वागत है. इस पोर्टल के लिए भेजी...

Uncategorized

भड़ास4मीडिया का मकसद किसी भी मीडियाकर्मी या मीडिया संस्थान को नुकसान पहुंचाना कतई नहीं है। हम मीडिया के अंदर की गतिविधियों और हलचल-हालचाल को...

हलचल

[caption id="attachment_15260" align="alignleft"]बी4एम की मोबाइल सेवा की शुरुआत करते पत्रकार जरनैल सिंह.[/caption]मीडिया की खबरों का पर्याय बन चुका भड़ास4मीडिया (बी4एम) अब नए चरण में...

Uncategorized

मीडिया से जुड़ी सूचनाओं, खबरों, विश्लेषण, बहस के लिए मीडिया जगत में सबसे विश्वसनीय और चर्चित नाम है भड़ास4मीडिया. कम अवधि में इस पोर्टल...