पी7 न्यूज से राधेश्याम राय ने इस्तीफा दे दिया है. वे आउटपुट में प्रोड्यूसर थे. वे अपनी नई पारी कहां से शुरू करने जा रहे हैं इसकी जानकारी नहीं मिल पाई है. वे साधना न्यूज से पी7 पहुंचे थे. राधेश्याम को एचआर प्रभारी विधु शेखर का करीबी माना जाता था. बताया जा रहा है कि कार्यालय की आतंरिक राजनीति से तंग आकर उन्होंने यह कदम उठाया है.











