Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

आवाजाही

पी7 न्‍यूज : गुरप्रीत सिंह एवं श्रीनिवास जुड़े, दीपक एवं संतोष नोएडा बुलाए गए

पी7 न्‍यूज ने अपनी स्थिति सुधारने के लिए चैनल के साथ कुछ नए लोगों को जोड़ा है. साथ ही, चैनल के लिए दूसरे जगहों पर काम कर रहे तेजतर्रार रिपोर्टरों को नोएडा बुला लिया है. खबर है कि सहारा समय में कार्यरत गुरप्रीत सिंह को पी7 न्‍यूज से जोड़ लिया गया है. गुरप्रीत को एसोसिएट एक्‍जीक्‍यूटिव प्रोड्यूसर बनाया गया है. वे यहां पर भी एसाइनमेंट की जिम्‍मेदारी संभालेंगे. सहारा में वे बतौर एसाइनमेंट हेड काम संभाल रहे थे.

पी7 न्‍यूज ने अपनी स्थिति सुधारने के लिए चैनल के साथ कुछ नए लोगों को जोड़ा है. साथ ही, चैनल के लिए दूसरे जगहों पर काम कर रहे तेजतर्रार रिपोर्टरों को नोएडा बुला लिया है. खबर है कि सहारा समय में कार्यरत गुरप्रीत सिंह को पी7 न्‍यूज से जोड़ लिया गया है. गुरप्रीत को एसोसिएट एक्‍जीक्‍यूटिव प्रोड्यूसर बनाया गया है. वे यहां पर भी एसाइनमेंट की जिम्‍मेदारी संभालेंगे. सहारा में वे बतौर एसाइनमेंट हेड काम संभाल रहे थे.

जीएनन न्‍यूज से पिछले दिनों इस्‍तीफा देने वाले श्रीनिवास भी पी7 न्‍यूज से जुड़ गए हैं. वे जीएनएन में प्रोड्यूसर थे. उन्‍हें यहां भी प्रोड्यूसर बनाकर लाया गया है. श्रीनिवास इसके पहले महुआ के साथ जुड़े हुए थे. श्रीनिवास इनपुट में अपनी जिम्‍मेदारी निभाएंगे. अब तक इनपुट में प्रोड्यूसर का पद संभाल रहे उमेश शर्मा के राज्‍यसभा टीवी चले जाने के बाद यह पद खाली था.

रिपोर्टिंग टीम को मजबूत करने के लिए भी कुछ दिनों पूर्व दो तबादले किए गए हैं. लखनऊ ब्‍यूरो के अधीन इलाहाबाद में कार्यरत दीपक गंभीर को नोएडा बुला लिया गया है. दीपक को दिल्‍ली की जिम्‍मेदारी सौंपी गई है. दीपक पिछले दस सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. मुंबई ब्‍यूरो में तैनात रिपोर्टर संतोष तिवारी को भी दिल्‍ली बुला लिया गया है. संतोष काफी समय से पी7 से जुड़े हुए हैं. उन्‍हें दिल्‍ली में रिपोर्टिंग का काम सौंपा गया है.

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

0 Comments

  1. pankaj

    September 18, 2011 at 5:09 am

    jab tak p 7 news se raman pandey jaise gadhe ko nikalo ge nahi tab tak p7ki halat asie hi rahegi … raman pandey ne bahut saare logon ko p 7 se nikala hai lekin unki jagah unke jaise kabil logon se nahi bhari … raman ne M.L. Sahajpal ke pair pakad rakhe hain aur is kaam me chandigarh ka bureau Mukesh Rajput bhi uska saath de raha hai … Mukesh ko shayad nahi pata hai ki raman apna bana kar peeth mein chura maarta hai … Raman ko Sahajpal ne bacha rakha hai … nahi to use news channel mein koi naukari nahi dega … use itna bhi nahi pata hai ki kitne rajyon mein vidhan sabha hai … jis channel mein asie gadhe honge us channel ka malik RAM hi ho sakta hai … pankaj .

  2. bablu buxar

    September 18, 2011 at 4:23 pm

    sir news bhai apko badhi p7 me apna jalwa dekhakar camchie pe nokarie karne walo ko takat dwkhaieya .

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास तक खबर सूचनाएं जानकारियां मेल करें : [email protected]

भड़ास के वाट्सअप चैनल से जुड़ें और नवीनतम खबरें पाएं : Bhadas Whatsapp

भड़ास लीगल टीम : किसी किस्म की लीगल हेल्प के लिए संपर्क करें- Bhadas Legal Team

You May Also Like

Uncategorized

भड़ास4मीडिया डॉट कॉम तक अगर मीडिया जगत की कोई हलचल, सूचना, जानकारी पहुंचाना चाहते हैं तो आपका स्वागत है. इस पोर्टल के लिए भेजी...

Uncategorized

भड़ास4मीडिया का मकसद किसी भी मीडियाकर्मी या मीडिया संस्थान को नुकसान पहुंचाना कतई नहीं है। हम मीडिया के अंदर की गतिविधियों और हलचल-हालचाल को...

हलचल

[caption id="attachment_15260" align="alignleft"]बी4एम की मोबाइल सेवा की शुरुआत करते पत्रकार जरनैल सिंह.[/caption]मीडिया की खबरों का पर्याय बन चुका भड़ास4मीडिया (बी4एम) अब नए चरण में...

Uncategorized

मीडिया से जुड़ी सूचनाओं, खबरों, विश्लेषण, बहस के लिए मीडिया जगत में सबसे विश्वसनीय और चर्चित नाम है भड़ास4मीडिया. कम अवधि में इस पोर्टल...