Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

आवाजाही

हरगोविंद विश्वकर्मा टीवी9 में, सर्वेश अमर उजाला में प्रिंसिपल करेस्पांडेंट बने

टीवी9, मुंबई से खबर है कि हरगोविंद विश्वकर्मा ने सीनियर प्रोड्यूसर के पद पर ज्वाइन किया है. वे इनपुट डिपार्टमेंट में काम देखेंगे. हरगोविंद वरिष्ठ पत्रकार हैं और पिछले काफी समय से फोकस व हमार चैनल के मुंबई ब्यूरो चीफ के रूप में कार्यरत थे. कुछ महीने पहले उन्होंने फोकस व हमार से इस्तीफा दे दिया था. इस बीच चर्चा है कि टीवी9 जल्द ही अपने कुछ नए हिंदी चैनल हिंदी बेल्ट में लांच करने की तैयारी कर रहा है.

टीवी9, मुंबई से खबर है कि हरगोविंद विश्वकर्मा ने सीनियर प्रोड्यूसर के पद पर ज्वाइन किया है. वे इनपुट डिपार्टमेंट में काम देखेंगे. हरगोविंद वरिष्ठ पत्रकार हैं और पिछले काफी समय से फोकस व हमार चैनल के मुंबई ब्यूरो चीफ के रूप में कार्यरत थे. कुछ महीने पहले उन्होंने फोकस व हमार से इस्तीफा दे दिया था. इस बीच चर्चा है कि टीवी9 जल्द ही अपने कुछ नए हिंदी चैनल हिंदी बेल्ट में लांच करने की तैयारी कर रहा है.

सर्वेश कुमार ने चंडीगढ़ में अमर उजाला के साथ बतौर प्रिंसिपल करेस्पांडेंट नई पारी शुरू कर दी है. वे अभी तक हिंदुस्तान, गुड़गांव में ब्यूरो चीफ के पद पर हुआ करते थे. उन्हें परेशान करने के इरादे से दिल्ली के बिजनेस डेस्क पर स्थानांतरित कर दिया गया था. करीब महीने भर के भीतर सर्वेश ने हिंदुस्तान के बिजनेस डेस्क को गुडबाय बोल दिया और अमर उजाला, चंडीगढ़ ज्वाइन कर लिया.  हिंदुस्तान, गुड़गांव का नया ब्यूरो चीफ जितेंद्र भारद्वाज को बनाया गया है. जितेंद्र इससे पहले हिंदुस्तान, चंडीगढ़ में हुआ करते थे. खबर है कि जितेंद्र भारद्वाज भी इन दिनों लंबी छुट्टी पर चल रहे हैं.

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

0 Comments

  1. vijay yadav

    January 11, 2011 at 8:59 am

    उम्मीद है मुंबई वालो को जल्द ही टी वी ९ में कुछ नया बदलाव देखने को मिलेगा । हरगोविंद विश्वकर्मा को मुंबई में काफी सुलझा हुआ और समझदार पत्रकार माना जाता है । इसमे कोई शक नहीं की टी वी ९ पिछले कुछ समय से अपनी बेवाक रिपोर्टिंग के जरिये मुंबई के तमाम लोकल चैनलों को काफी पीछे छोड़ दिया है बल्कि , मुंबई वालो के दिलो दिमाग में अपनी एक अच्छी पहचान भी बना ली है। उम्मीद है की हरगोविंद जी इसे और भी आगे ले जाने में सफल होंगे । हरगोविंद जी को हमारी ओर से ढेर सारी शुभकामनाये ।
    – विजय यादव

  2. Raj Kulkarni

    January 11, 2011 at 2:40 am

    Yashwant ji ye basi khabar hai…hari govind ko tv9 joint kiye 1 mahine se jyada ho gaya hai..kuch taza khabr dijiye..

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास तक खबर सूचनाएं जानकारियां मेल करें : [email protected]

भड़ास के वाट्सअप चैनल से जुड़ें और नवीनतम खबरें पाएं : Bhadas Whatsapp

भड़ास लीगल टीम : किसी किस्म की लीगल हेल्प के लिए संपर्क करें- Bhadas Legal Team

You May Also Like

Uncategorized

भड़ास4मीडिया डॉट कॉम तक अगर मीडिया जगत की कोई हलचल, सूचना, जानकारी पहुंचाना चाहते हैं तो आपका स्वागत है. इस पोर्टल के लिए भेजी...

Uncategorized

भड़ास4मीडिया का मकसद किसी भी मीडियाकर्मी या मीडिया संस्थान को नुकसान पहुंचाना कतई नहीं है। हम मीडिया के अंदर की गतिविधियों और हलचल-हालचाल को...

हलचल

[caption id="attachment_15260" align="alignleft"]बी4एम की मोबाइल सेवा की शुरुआत करते पत्रकार जरनैल सिंह.[/caption]मीडिया की खबरों का पर्याय बन चुका भड़ास4मीडिया (बी4एम) अब नए चरण में...

Uncategorized

मीडिया से जुड़ी सूचनाओं, खबरों, विश्लेषण, बहस के लिए मीडिया जगत में सबसे विश्वसनीय और चर्चित नाम है भड़ास4मीडिया. कम अवधि में इस पोर्टल...