दैनिक जागरण के कई यूनिटों में व्यापक फेरबदल हुए हैं. कुछ को इधर-उधर किया गया है तो कुछ का कद बढ़ा दिया गया है. यह बदलाव कई विभागों में हुआ है. मेरठ में एरिया मैनेजर मार्केटिंग अखिल भटनागर का प्रमोशन कर दिया गया है. उन्हें अब जीएम बना दिया गया है. उनके जिम्मे अब पूरा मेरठ यूनिट होगा.
मेरठ के जीएम पुष्पेंद्र चौधरी का पद भी बढ़ा दिया गया है. अब वे मेरठ, अलीगढ़, देहरादून और आगरा के प्रोड्क्शन मैनेजर बना दिए गए है. अखिल भटनागर के स्थान पर मनोज कपिल को एरिया मैनेजर बना दिया गया है. सर्कुलेशन मैनेजर, आगरा आर्यन शुक्ला का भी पद बढ़ा दिया गया है. उन्हें एरिया मैनेजर बना दिया गया है. वे आगरा के अलावा अलीगढ़ का भी काम देखेंगे.
एडिटोरियल में भी व्यापक फेरबदल हुए हैं. रियाज हाशमी को देहरादून स्टेट ब्यूरो से मेरठ बुला लिया गया है. वे इनपुट डेस्क के इंचार्ज होंगे. मृदुल त्यागी को जागरण से दुबारा आई-नेक्स्ट भेज दिया गया है. मनोज झा जिनके पास पहले पेज की जिम्मेदारी थी, उन्हें यहां से हटाकर वेस्ट यूपी का स्टेट डेस्क इंचार्ज बनाया गया है.
फीचर इंचार्ज महेश रस्तोगी को आउटपुट इंचार्ज बनाया गया है. अब तक मेरठ में आउटपुट इंचार्ज का काम देख रहे अवधेश माहेश्वरी को आगरा वापस भेजा जा रहा है. देवेश त्यागी को प्रदेशिक डेस्क से हटाकर फीचर डेस्क भेज दिया गया है. मेरठ में आउटपुट में सेकेंडमैन के रूप में काम देख रहे सौरभ शर्मा को नया प्रादेशिक इंचार्ज बनाया गया है.ये सारे फेरबदल एक अप्रैल से प्रभावी होंगे.












Ajit Kumar Pandey
March 24, 2011 at 2:07 pm
Bhatnagar sir ko badhaiee ho….promotion ke liye…hame bhool mat jana sir…..
sandeep tomar
March 24, 2011 at 10:38 pm
wlcm bk mridul sir…
pk
March 26, 2011 at 3:05 pm
dehradun unit se kuchha sikhane ki jarurat nahi hai. hai kuchha khabre lene ke kia samparka sadha ja saktha hai, ye sari bate cjm chandrakant tripathi ne haldwani meeting me kahi.
ck na ho kise se kuchha puchhe aur na hi kisi ko kuchha kahne dia.
Vijay Kumar Sangal
March 29, 2011 at 12:08 pm
Akhil Bhatnagar ji ke liye.
guru ji GM banene ke badhai ho.
Har Sham aapne chirago se saza lete hai
Shart itne hawao se laga lete hai
pata nahi kab guri ji (Bhatnagar ji) Shamli aa jayee
isliye roj har gali phoolo se saza lete hai
Vijay Kumar Sangal
M : 9927122000