Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

हलचल

संसद में भी उठी मजीठिया वेतनबोर्ड लागू करने की मांग

समाचारपत्रों और समाचार एजेंसियों के पत्रकारों और गैरपत्रकारों के लिए मजीठिया वेतन बोर्ड की सिफारिशों को तुरंत लागू करने की मांग संसद में सरकार से की गई. लोकसभा और राज्‍यसभा में सदस्यों ने प्रेस की आजादी की रक्षा के लिए पत्रकारों के सशक्तिकरण की जरूरत को रेखांकित किया. उन्होंने कहा कि पत्रकारों के सशक्तिकरण के लिए मजीठिया वेतन बोर्ड की सिफारिशों को तुरंत लागू किया जाना चाहिए.

समाचारपत्रों और समाचार एजेंसियों के पत्रकारों और गैरपत्रकारों के लिए मजीठिया वेतन बोर्ड की सिफारिशों को तुरंत लागू करने की मांग संसद में सरकार से की गई. लोकसभा और राज्‍यसभा में सदस्यों ने प्रेस की आजादी की रक्षा के लिए पत्रकारों के सशक्तिकरण की जरूरत को रेखांकित किया. उन्होंने कहा कि पत्रकारों के सशक्तिकरण के लिए मजीठिया वेतन बोर्ड की सिफारिशों को तुरंत लागू किया जाना चाहिए.

लोकसभा में शून्‍यकाल के दौरान कांग्रेस के मनीष तिवारी ने यह मामला उठाते हुए मांग की कि आंदोलनकारी समाचारपत्रकर्मियों की बात मानते हुए इस रिपोर्ट को जनवरी 2008 से लागू किया जाए. उन्‍होंने कहा कि बोर्ड द्वारा 31 दिसम्‍बर 2010 को सरकार को रिपोर्ट सौंप दी गई है लेकिन इन सिफारिशों को अभी तक लागू नहीं किया गया.

राज्‍यसभा में राष्ट्रीय जनता दल के सांसद राम कृपाल यादव ने कहा कि सरकार को वेतन बोर्ड की रिपोर्ट पिछले साल ही मिल चुकी है. मगर इसे अब तक लागू नहीं किया गया जिससे समाचारपत्र कर्मियों में काफी रोष है. उन्‍होंने कहा कि महंगाई बढ़ गई है, सबका वेतन भी बढ़ गया है लेकिन मीडिया से जुड़े लोगों की समस्‍याएं यथावत है. उन्‍होंने सरकार से मजीठिया वेतन बोर्ड की सिफारिशें तुरंत लागू करने की मांग की.

भारतीय जनता पार्टी के रुद्र नारायण सिंह पाणि और जनता दल के अली अनवर ने इस मामले से खुद को संबद्ध करते हुए कहा कि समाज के सभी तबकों के वेतन में इजाफा हुआ है, लेकिन समाचारपत्रों और समाचार एजेंसियों के कर्मियों की तनख्वाह कई साल से नहीं बढ़ी है जो गंभीर बात है. श्री पाणि ने सदन में मौजूद सूचना एवं प्रसारण मंत्री अंबिका सोनी से इस बारे में जवाब देने की मांग की.

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

0 Comments

  1. ahmad mehdi

    March 25, 2011 at 3:57 am

    hi dears kab jagege sarkar ham logo ke liya

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास तक खबर सूचनाएं जानकारियां मेल करें : [email protected]

भड़ास के वाट्सअप चैनल से जुड़ें और नवीनतम खबरें पाएं : Bhadas Whatsapp

भड़ास लीगल टीम : किसी किस्म की लीगल हेल्प के लिए संपर्क करें- Bhadas Legal Team

You May Also Like

Uncategorized

भड़ास4मीडिया डॉट कॉम तक अगर मीडिया जगत की कोई हलचल, सूचना, जानकारी पहुंचाना चाहते हैं तो आपका स्वागत है. इस पोर्टल के लिए भेजी...

Uncategorized

भड़ास4मीडिया का मकसद किसी भी मीडियाकर्मी या मीडिया संस्थान को नुकसान पहुंचाना कतई नहीं है। हम मीडिया के अंदर की गतिविधियों और हलचल-हालचाल को...

हलचल

[caption id="attachment_15260" align="alignleft"]बी4एम की मोबाइल सेवा की शुरुआत करते पत्रकार जरनैल सिंह.[/caption]मीडिया की खबरों का पर्याय बन चुका भड़ास4मीडिया (बी4एम) अब नए चरण में...

Uncategorized

मीडिया से जुड़ी सूचनाओं, खबरों, विश्लेषण, बहस के लिए मीडिया जगत में सबसे विश्वसनीय और चर्चित नाम है भड़ास4मीडिया. कम अवधि में इस पोर्टल...