Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

आयोजन

डीएलए के पांचवें स्‍थापना दिवस पर कई हस्तियां सम्‍मानित

एक अखबार का सिर्फ यही दायित्‍व नहीं कि वह देश और दुनिया में हो रहे घटनाक्रमों और खबरों से अपने पाठकों को अवगत कराए बल्कि एक मिशन के रूप में समाज में हो रहे बदलावों के प्रति आगाह करे. एक सकारात्‍मक दिशा में अपने पाठकों को अग्रसर करे. ऐसे प्रयास करे कि निरंतर उन्‍नति के पथ पर आगे बढ़ सकें. इन्‍हीं कर्तव्‍यों का निर्वहन करते हुए दैनिक डीएलए ने अपनी स्‍थापना दिवस के पांचवें वर्ष में प्रवेश किया है.

एक अखबार का सिर्फ यही दायित्‍व नहीं कि वह देश और दुनिया में हो रहे घटनाक्रमों और खबरों से अपने पाठकों को अवगत कराए बल्कि एक मिशन के रूप में समाज में हो रहे बदलावों के प्रति आगाह करे. एक सकारात्‍मक दिशा में अपने पाठकों को अग्रसर करे. ऐसे प्रयास करे कि निरंतर उन्‍नति के पथ पर आगे बढ़ सकें. इन्‍हीं कर्तव्‍यों का निर्वहन करते हुए दैनिक डीएलए ने अपनी स्‍थापना दिवस के पांचवें वर्ष में प्रवेश किया है.

आगरा विवि के संदारी परिसर में कल शाम आयोजित डीएलए के पांचवें स्‍थापना दिवस समारोह में जिस तरह से हजारों लोग शरीक हुए, उनकी मौजूदगी संबल बढ़ाने वाली ही थी. हर धर्म, हर बिरादरी, हर समाज से लोगों का प्रतिनिधित्‍व रहा. स्‍थापना दिवस समारोह की शुरुआत एडवाइजरी बोर्ड के सदस्‍य वरिष्‍ठ अधिवक्‍ता दयाल सरन, आर्किटेक्‍ट एनसी जैन, वरिष्‍ठ चिकित्‍सक डा. एमसी गुप्‍ता, उद्यमी प्रह्लाद अग्रवाल और डीएलए के कांसेप्‍ट एडिटर अजय अग्रवाल ने डीएलए के प्रेरणा स्रोत यशस्‍वी पत्रकार स्‍व. डोरी लाल अग्रवाल के चित्र के समक्ष दीप प्रज्‍ज्‍वलित कर की. इसके बाद श्री अजय अग्रवाल ने डीएलए के बीते चार साल के सफरनामे पर प्रकाश डाला.

उद्घाटन समारोह के पश्‍चात डीएलए आनर्स अवार्ड 2011 आरंभ हुआ. इस वर्ष सिटीजन ऑफ द ईयर अवार्ड केंद्र सरकार के परिवार एवं स्‍वास्‍थ्‍य कल्‍याण मंत्रालय के सचिव व आईसीएमआर के डायरेक्‍टर जनरल डा. वीएम कचोट को प्रदान किया गया. उनके नाम की घोषणा वरिष्‍ठ चिकित्‍सक डा. एचएस असोपा ने की. प्रसिद्ध होम्‍योपैथिक चिकित्‍सक डा. आरएस पारीक और आगरा के भीष्‍म पितामह राजकुमार सामा ने श्री कचोट को सम्‍मानित किया. डा. कचोट यहां जालमा संस्‍थान में करीब 20 वर्ष रहे हैं.

डीएलए

वूमन ऑफ द ईयर अवार्ड अशोक ग्रुप ऑफ कंपनीज की एमडी डा. रंजना बंसल को प्रदान किया गया. पूर्व केंद्रीय मंत्री रामजीलाल सुमन और स्‍वतंत्रता सेनानी रानी सरोज गौरिहार ने उन्‍हें सम्‍मानित किया. एंटरप्रिन्‍योर ऑफ द ईयर का खिताब वेबसाइट वूमन फिटनेस डॉट नेट की संचालिका नमिता नैयर को मिला. उनके नाम की घोषणा सीडीओ राजकुमार श्रीवास्‍तव ने की. एडीएम वीके सिंह और विधायक डा. राजेंद्र सिंह ने श्रीमती नैयर का सम्‍मान किया.

आउटस्‍टैंडिंग प्रोफेशनल ऑफ द ईयर का अवार्ड आईटी एक्‍सपर्ट रक्षित टंडन को मिला. नगरायुक्‍त विनय शंकर पाण्‍डेय ने श्री टंडन के नाम की घोषणा की. सांसद डा. रामशंकर कठेरिया और टोरंट  पावर के वाइस प्रेसिडेंट रघु पारीक ने श्री टंडन का सम्‍मान किया. राइजिंग स्‍टार ऑफ द ईयर अवार्ड की घोषणा विधायक जगन प्रसाद गर्ग ने की. यह अवार्ड क्रिकेटर दीपक चाहर को प्रदान किया गया. राइजिंग स्‍टार ऑफ द ईयर का अवार्ड युवा क्रिकेटर दीपक चाहर की अनुपस्थिति में उनके पिता लोकेंद्र चाहर को दिया गया. एससी एसटी आयोग के सदस्‍य गोरेलाल  ने लोकेंद्र चाहर को सम्‍मान दिया.

इस वर्ष सलेक्‍शन पैनल में डा. आरएस पारीक, सुरेश चंद्र गुप्‍ता, श्री भगवान अग्रवाल, महेश अग्रवाल सीए, डा. मधु भारद्वाज, एडवोकेट प्रताप स्‍वामी मेहरा एवं आगरा कॉलेज के प्राचार्य डा. मनोज रावत थे. समारोह के अंत में डीएलए के डायरेक्‍टर मार्केटिंग हेमंत आनंद ने आभार व्‍यक्‍त किया तथा इसके कुशल संचालन की जिम्‍मेदारी विनय पतसरिया ने निभाई. अतिथियों का स्‍वागत डीएलए की ईवा संपादक श्रीमती पिंकी अग्रवाल एवं श्रीमती कनिका आनंद ने किया.

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

0 Comments

  1. avinash singh

    March 26, 2011 at 8:41 am

    The program is very nice very good well organized this called [b]DLA MEDIA [/b]:);):D

  2. डॉ. महाराज सिंह परिहार

    March 26, 2011 at 2:02 pm

    डीएलए निरंतर प्रगति पथ पर अग्रसर हो। पांचवे वर्ष में डीएलए का प्रवेश युगांतरकारी घटना है क्‍योंकि आगरा के लिए मिडडे पेपर नया कन्‍सेप्‍ट है। इन पंक्तियों के साथ मेरी हार्दिक शुभकामनाएं

    जीवन केवल जीने का आयाम नहीं होता

    जीवन कालचक्र है जिसमें विराम नहीं होता

    यथार्थ के गरल को पी जाओ तुम मुस्‍कराकर

    जीवन केवल सपनों का पैगाम नहीं होता

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास तक खबर सूचनाएं जानकारियां मेल करें : [email protected]

भड़ास के वाट्सअप चैनल से जुड़ें और नवीनतम खबरें पाएं : Bhadas Whatsapp

भड़ास लीगल टीम : किसी किस्म की लीगल हेल्प के लिए संपर्क करें- Bhadas Legal Team

You May Also Like

Uncategorized

भड़ास4मीडिया डॉट कॉम तक अगर मीडिया जगत की कोई हलचल, सूचना, जानकारी पहुंचाना चाहते हैं तो आपका स्वागत है. इस पोर्टल के लिए भेजी...

Uncategorized

भड़ास4मीडिया का मकसद किसी भी मीडियाकर्मी या मीडिया संस्थान को नुकसान पहुंचाना कतई नहीं है। हम मीडिया के अंदर की गतिविधियों और हलचल-हालचाल को...

हलचल

[caption id="attachment_15260" align="alignleft"]बी4एम की मोबाइल सेवा की शुरुआत करते पत्रकार जरनैल सिंह.[/caption]मीडिया की खबरों का पर्याय बन चुका भड़ास4मीडिया (बी4एम) अब नए चरण में...

Uncategorized

मीडिया से जुड़ी सूचनाओं, खबरों, विश्लेषण, बहस के लिए मीडिया जगत में सबसे विश्वसनीय और चर्चित नाम है भड़ास4मीडिया. कम अवधि में इस पोर्टल...