Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

हलचल

झारखंड में मीडिया फेलोशिप के लिए पंद्रह लाख

झारखण्ड सरकार ने विकास एवं कल्याणपरक कार्यों पर शोध हेतु ’’मीडिया फेलोशिप’’ देने की योजना बनायी है। इसके लिए बजट में पंद्रह लाख की राशि का प्रावधान किया गया है। ’’मीडिया फेलोशिप’’ के लिए बनी आठ सदस्यीय समिति में डॉ॰ रमेश शरण (अर्थशास्त्र विभाग, राँची विवि), चंदन मिश्र (ब्यूरो प्रमुख, दैनिक हिन्दुस्तान), डॉ॰ विष्णु राजगढ़िया (ब्यूरो चीफ, नई दुनिया), विजय पाठक (स्थानीय सम्पादक, प्रभात खबर), सुमन श्रीवास्तव (ब्यूरो प्रमुख, द टेलीग्राफ) शामिल हैं।

झारखण्ड सरकार ने विकास एवं कल्याणपरक कार्यों पर शोध हेतु ’’मीडिया फेलोशिप’’ देने की योजना बनायी है। इसके लिए बजट में पंद्रह लाख की राशि का प्रावधान किया गया है। ’’मीडिया फेलोशिप’’ के लिए बनी आठ सदस्यीय समिति में डॉ॰ रमेश शरण (अर्थशास्त्र विभाग, राँची विवि), चंदन मिश्र (ब्यूरो प्रमुख, दैनिक हिन्दुस्तान), डॉ॰ विष्णु राजगढ़िया (ब्यूरो चीफ, नई दुनिया), विजय पाठक (स्थानीय सम्पादक, प्रभात खबर), सुमन श्रीवास्तव (ब्यूरो प्रमुख, द टेलीग्राफ) शामिल हैं।

इनके अलावा इग्नू के सहायक क्षेत्रीय निदेशक अरविन्द मनोज कुमार सिंह, सूचना एवं जन-सम्पर्क विभाग के अपर सचिव राजीव लोचन बख्शी तथा उपनिदेशक श्रीमती स्नेहलता एक्का भी इस समिति के सदस्य हैं।

यह समिति ’’मीडिया फेलोशिप’’ के लिए विज्ञापन द्वारा आवेदन आमंत्रित करेगी। समिति के द्वारा मीडिया फेलोशिप के लिए अर्हत्ता निर्धारित की जायेगी। साथ ही फेलोशिप की प्रस्तावित विषयवस्तु का चयन किया जायेगा। समिति आवेदनों की गुणवत्ता एवं उपयोगिता के आधार पर झारखंड के पत्रकारों और शोधकर्ताओं को फेलोशिप देने के लिए चयनित करेगी।

स्वीकृत प्रस्तावों के लिए कुल स्वीकृत राशि का 50 प्रतिशत प्रारंभ में भुगतेय होगा। शेष राशि समीक्षोपरांत समिति की अनुशंसा के बाद दी जायेगी। शोध पूरा होने के उपरांत सामग्री के उपयोग के संबंध में समिति अनुशंसा करेगी। फेलोशिप से संबंधित चयन प्रक्रिया, शर्त्तों इत्यादि के उल्लंघन की स्थिति में समिति सरकार से यथोचित कार्रवाई की अनुशंसा करेगी।

उल्लेखनीय है कि गत दिनों झारखंड के मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा ने अपने आवास पर राजधानी के वरीय मीडियाकर्मियों के साथ रात्रिभोज के दौरान इस फेलोशिप योजना की घोषणा की थी। उन्होंने इस योजना में प्रिंट मीडिया के साथ ही श्रव्य-दृश्य माध्यमों को भी शामिल करने की बात कही थी। विधानसभा में पारित बजट में भी इसके लिए 15 लाख की मंजूरी मिल गयी है। दिनांक 23-03-2011 को सरकार ने इस समिति के गठन की अधिसूचना जारी कर दी है।

मुख्यमंत्री के संसदीय सलाहकार अयोध्यानाथ मिश्र के अनुसार इस योजना से राज्य के मीडियाकर्मियों एवं शोधकर्ताओं को गंभीर अध्ययन व नये विषयों पर चिंतन का अवसर मिलेगा।

सूचना एवं जनसंपर्क विभाग, झारखंड सरकार द्वारा जारी अधिसूचना एवं एक पत्रकार साथी से मिले इनपुट पर आधारित खबर.

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास तक खबर सूचनाएं जानकारियां मेल करें : [email protected]

भड़ास के वाट्सअप चैनल से जुड़ें और नवीनतम खबरें पाएं : Bhadas Whatsapp

भड़ास लीगल टीम : किसी किस्म की लीगल हेल्प के लिए संपर्क करें- Bhadas Legal Team

You May Also Like

Uncategorized

भड़ास4मीडिया डॉट कॉम तक अगर मीडिया जगत की कोई हलचल, सूचना, जानकारी पहुंचाना चाहते हैं तो आपका स्वागत है. इस पोर्टल के लिए भेजी...

Uncategorized

भड़ास4मीडिया का मकसद किसी भी मीडियाकर्मी या मीडिया संस्थान को नुकसान पहुंचाना कतई नहीं है। हम मीडिया के अंदर की गतिविधियों और हलचल-हालचाल को...

हलचल

[caption id="attachment_15260" align="alignleft"]बी4एम की मोबाइल सेवा की शुरुआत करते पत्रकार जरनैल सिंह.[/caption]मीडिया की खबरों का पर्याय बन चुका भड़ास4मीडिया (बी4एम) अब नए चरण में...

Uncategorized

मीडिया से जुड़ी सूचनाओं, खबरों, विश्लेषण, बहस के लिए मीडिया जगत में सबसे विश्वसनीय और चर्चित नाम है भड़ास4मीडिया. कम अवधि में इस पोर्टल...