Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

कानाफूसी

हिंदुस्‍तान में छंटनी की तैयारी, वरिष्‍ठों की ली परीक्षा

: सहायक संपादक से लेकर जूनियर लेबल तक के लोग रहे शामिल : हिंदुस्‍तान, पटना से खबर है कि यहां बड़े पैमाने पर मोटी सेलरी वालों को निपटाने की तैयारियां चल रही हैं. वर्षों से जमे और मोटी सेलरी वालों की जगह कम वेतन पर युवा पत्रकारों को लाए जाने की रणनीति पर काम चल रहा है. इसी रणनीति पर अमल करते हुए प्रबंधन ने शनिवार को अपने कुछ साथियों की परीक्षा ली.

: सहायक संपादक से लेकर जूनियर लेबल तक के लोग रहे शामिल : हिंदुस्‍तान, पटना से खबर है कि यहां बड़े पैमाने पर मोटी सेलरी वालों को निपटाने की तैयारियां चल रही हैं. वर्षों से जमे और मोटी सेलरी वालों की जगह कम वेतन पर युवा पत्रकारों को लाए जाने की रणनीति पर काम चल रहा है. इसी रणनीति पर अमल करते हुए प्रबंधन ने शनिवार को अपने कुछ साथियों की परीक्षा ली.

असिस्‍टेंट एडिटर के पद पर काम कर रहे अवधेश प्रीत, डीएनई पद पर कार्यरत सुनील कुमार गौतम, अभय सिंह, गंगा शरण झा समेत प्रोवेंशियल डेस्‍क पर काम करने वाले कई लोगों को परीक्षा देनी पड़ी. सूत्र बताते हैं कि परीक्षा देने वालों को कम्प्यूटर पर एक न्यूज फाइल दिया गया था.

सबसे मजेदार बात तो यह रही कि संपादक अकू श्रीवास्तव के करीबी माने जाने वाले डीएनई अभय सिंह को उस फाइल को खोलने में ही 35 मिनट लग गए. बाद में किसी की सहायता से उन्होंने वह फाइल खोली. उनके द्वारा की गई चोरी की भनक भी संपादक को लग गई और उन्होंने अभय सिंह की मदद करने वाले को डपटा भी.

हिन्दुस्तान में शनिवार को जिन लोगों ने परीक्षा दी उनमें कई तो बीस-पच्चीस वर्षों से यहां कार्यरत हैं एवं काफी अनुभवी और ईमानदार माने जाते हैं. ऐसे कई लोग इतने दिनों के कार्यकाल के बाद ली गई इस परीक्षा से अपने को अपमानित महसूस कर रहे हैं. इस मामले का लेकर पटना हिन्दुस्तान में भी अफरातफरी मची है और काफी दिनों से यहां जमा हर पत्रकार सशंकित है.

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

0 Comments

  1. pradeep yadav

    August 2, 2011 at 8:51 pm

    ye to hona hi tha

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास तक खबर सूचनाएं जानकारियां मेल करें : [email protected]

भड़ास के वाट्सअप चैनल से जुड़ें और नवीनतम खबरें पाएं : Bhadas Whatsapp

भड़ास लीगल टीम : किसी किस्म की लीगल हेल्प के लिए संपर्क करें- Bhadas Legal Team

You May Also Like

Uncategorized

भड़ास4मीडिया डॉट कॉम तक अगर मीडिया जगत की कोई हलचल, सूचना, जानकारी पहुंचाना चाहते हैं तो आपका स्वागत है. इस पोर्टल के लिए भेजी...

Uncategorized

भड़ास4मीडिया का मकसद किसी भी मीडियाकर्मी या मीडिया संस्थान को नुकसान पहुंचाना कतई नहीं है। हम मीडिया के अंदर की गतिविधियों और हलचल-हालचाल को...

हलचल

[caption id="attachment_15260" align="alignleft"]बी4एम की मोबाइल सेवा की शुरुआत करते पत्रकार जरनैल सिंह.[/caption]मीडिया की खबरों का पर्याय बन चुका भड़ास4मीडिया (बी4एम) अब नए चरण में...

Uncategorized

मीडिया से जुड़ी सूचनाओं, खबरों, विश्लेषण, बहस के लिए मीडिया जगत में सबसे विश्वसनीय और चर्चित नाम है भड़ास4मीडिया. कम अवधि में इस पोर्टल...