Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

टीवी

”लाइव में वही बोलो जैसा कहा जा रहा है, नहीं तो तुम्‍हारी पत्‍नी को वेश्‍यावृत्ति में फंसा देंगे”

: आर्यन टीवी के एक खबर के पीछे का सच : पूर्व चैनल हेड समेत चार लोगों के खिलाफ एफआईआर : टीआरपी के लिए चैनल किस तरह का खेल करते हैं. कैसे लोगों को मोहरा बनाते हैं यह सामने आया है आर्यन टीवी के एक कारनामे से. आर्यन टीवी के पूर्व चैनल हेड संजय मिश्रा, सर्वेश कुमार सिंह समेत चार लोगों पर भागलपुर के रहने वाले डा. मनीष कुमार ने पटना की कोतवाली थाना में मामला दर्ज कराया है कि इन लोगों ने उनकी पत्‍नी को बंधक बनाकर झूठा समाचार चलवाया. पुलिस मामले की जांच कर रही है.

: आर्यन टीवी के एक खबर के पीछे का सच : पूर्व चैनल हेड समेत चार लोगों के खिलाफ एफआईआर : टीआरपी के लिए चैनल किस तरह का खेल करते हैं. कैसे लोगों को मोहरा बनाते हैं यह सामने आया है आर्यन टीवी के एक कारनामे से. आर्यन टीवी के पूर्व चैनल हेड संजय मिश्रा, सर्वेश कुमार सिंह समेत चार लोगों पर भागलपुर के रहने वाले डा. मनीष कुमार ने पटना की कोतवाली थाना में मामला दर्ज कराया है कि इन लोगों ने उनकी पत्‍नी को बंधक बनाकर झूठा समाचार चलवाया. पुलिस मामले की जांच कर रही है.

डा. मनीष के अनुसार – ”मैं अपने निजी काम के चलते पटना के होटल विनायक में 17 दिसम्‍बर 2010 से रूका हुआ था. मेरे साथ मेरी पत्‍नी भी थी. इस बीच मैं महाराजा काम्‍पलेक्‍स गया तो वहां मेरी मुलाकात आर्यन टीवी के रिपोर्टर हीरालाल से हुई. मैं अपना एक एनजीओ खोलना चाहता था, इसी के चलते परेशान था. हीरालाल ने कहा कि मैं आपके एनजीओ का रजिस्‍ट्रेशन करा दूंगा.

31 अक्‍टूबर को हीरालाल ने मुझे फोन करके अपने ऑफिस बुलाया. लगभग 11 बजे हीरालाल ने कहा चलिए मेरे साथ. मैं जैसे ही आर्यन चैनल के ऑफिस के बाहर निकला, रीता देवी नाम की एक महिला ने मुझे चप्‍पलों से मारना शुरू कर दिया. इस सीन को पहले से तैयार आर्यन टीवी के हीरालाल और अन्‍य लोगों ने शूट करना शुरू कर दिया. इसके बाद कैमरा शूट बंद करके आर्यन के अन्‍य स्‍टाफ भी मुझे मारने लगे.

मारते हुए ही मुझे आर्यन के ऑफिस के कैंटीन में ले जाया गया. वहां मुझसे कहा गया कि जैसा कहा जा रहा है वैसा बोलो नहीं तो अभी और मारेंगे. इसके बाद सर्वेश कुमार ने मेरा मोबाइल छीन लिया और जिस होटल में मैं रूका हुआ था उसका पता पूछा. इसके बाद होटल जाकर हीरालाल ने मेरी पत्‍नी सुधारानी से कहा कि जल्‍दी आपके पति की जान खतरे में है. मेरी पत्‍नी जब चैनल के ऑफिस में आई तो उसे मुझसे मिलने नहीं दिया गया.

उसे अलग से एक कमरे में ले जाकर बंद कर दिया गया. मुझे सर्वेश और मनोज कुमार सिंह ने कहा अभी लाइव चलेगा. संजय मिश्रा ने कहा कि लाइव में वैसा ही बोलना जैसा हमलोग बोलेंगे. नहीं तो तुम्‍हारी पत्‍नी को वेश्‍यावृत्ति के केस में फंसा देंगे. लगभग दो बजे के बाद लाइव चला, जिसमें रीता देवी ने कहा कि मेरी बेटी के साथ यौन शोषण किया है पटना के होटल में. लाइव के समय ही पुलिस को बुलाया गया.”

डा. मनीष का कहना है कि अगर मैंने गलती की थी तथा मुझे ग्‍यारह बजे पकड़ा गया तो फिर दो बजे लाइव के समय क्‍यों पुलिस को बुलाया. जिस समय पकड़ा उसी समय क्‍यों नहीं पुलिस को बुलाकर उसे सौंप दिया गया. होटल से क्‍यों मेरी पत्‍नी को बिना पुलिस की मौजूदगी में डरा-धमकाकर लाया गया?

डा. मनीष ने बताया कि जब पुलिस थाने में रीता देवी से पूछा गया क्‍या तुम्‍हारी बेटी के साथ यौन शोषण किया है डाक्‍टर ने, तब रीता देवी ने कहा मुझे नहीं पता यौन शोषण क्‍या होता है! आर्यन चैनल वालों ने मुझे कहा था कहने के लिए इसलिए कह दिया. जब कोतवाली पुलिस ने यौन शोषण का मतलब समझाया तो उसने बताया कि डाक्‍टर ने कभी मेरी बेटी को देखा ही नहीं है तो यौन शोषण कैसे करेंगे.

उन्‍होंने कहा कि जब अनीता देवी को लगा कि वह झूठे केस में फंस जाएगी तो उसने कहा कि डाक्‍टर ने मुझसे तीन हजार रुपये ठगे थे. इसके बाद रीता देवी ने अपने एफआईआर तथा 164 के बयान में भी लिखा है कि आर्यन के मनोज कुमार सिंह ने ही 30 दिसम्‍बर की रात दो घंटे तक मुझसे बात की और उसके कहने पर ही मैं ने डाक्‍टर को मारा और यौन शोषण का आरोप लगाया.

डा. मनीष ने बताया कि मैं जमानत मिलने के बाद प्रधानमंत्री, राष्‍ट्रपति, मुख्‍यमंत्री बिहार, महिला आयोग, मानवाधिकार आयो‍ग को आवेदन भेजा है. अभी तक आर्यन वालों पर कोई कार्रवाई नहीं हुई है. लाइव न्‍यूज चलने के बाद मेरी जिंदगी बदतर हो गई है. 20 फरवरी 11 को कोतवाली पटना में काफी दबाव के बाद एफआईआर लिखी गई. जिसमें संजय मिश्रा, सर्वेश कुमार सिंह, मनोज कुमार सिंह और हीरालाल को नामजद किया गया है. केस संख्‍या 64/11 है.

मनीष ने कहा कि अगर मुझे 30 मार्च तक न्‍याय नहीं मिला और आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हुई तो मैं अपनी पत्‍नी के साथ आत्‍म हत्‍या कर लूंगा. क्‍योंकि जिस तरह से टीआरपी के लिए मेरे और मेरी पत्‍नी की जिंदगी से खिलवाड़ किया गया, उससे बदतर तो अब मुझे मौत ही लग रही है. लोगों की निगाहें हमेशा घूरती रहती हैं, लगता है जैसे मैं बहुत बड़ा अपराधी हूं. मेरी जीवन नरक हो गया है.

जब इस बारे में इस चैनल के तत्‍कालीन हेड संजय मिश्रा से बात की गई तो उनका कहना था कि वो सरासर झूठ बोल रहा है. चैनल ने उस दौरान अपने पत्रकारीय दायित्‍व का निर्वहन किया. हम आरोप लगाने वाली महिला के पास नहीं गए थे. वो खुद चल कर चैनल के पास आई थी. उसने खुद मनीष पर आरोप लगाए थे, चैनल ने नहीं.

संजय मिश्रा ने कहा कि जहां तक आरोपों की बात है तो यह खबर रिकार्डेड नहीं चली थी कि कोई काट-छांट या छेड़छाड़ खबर के साथ किया जा सके. तीनों लाइव चल रहे कार्यक्रम में अपनी-अपनी बात कही थी. महिला ने मनीष पर सीधा आरोप लगाया था कि यह नौकरी का झांसा देकर यौन शोषण का प्रयास कर रहा था. कार्यक्रम देखने के बाद ही पुलिस आई थी, और तीनों को पकड़कर ले गई.

उन्‍होंने कहा कि जब हम अपने पत्रकारीय दायित्‍व का निर्वहन करते हैं तो एक पक्ष आहत होता ही है. इसके लिए हम पत्रकारिता करना तो नहीं छोड़ सकते. और एक टीम लीडर होने के नाते अपने रिपोर्टर पर यकीन करना हमारा धर्म है. मेरे लिए रिपोर्टर का फेस वैल्‍यू महत्‍वपूर्ण था. हमने उसकी बातों पर पूरा विश्‍वास किया. सब कुछ ऑन लाइव था. और दोनों ने एक दूसरे पर आरोप लगाए थे. लाइव कार्यक्रम में किसी के साथ जबर्दस्‍ती नहीं की जा सकती है.

इस संबंध में जब कथित तौर पर पूरे खेल को रचने वाले रिपोर्टर हीरालाल से बात की गई तो उन्‍होंने कहा कि डा. मनीष मुजफ्फरपुर की रहने वाली रीता देवी से नौकरी के नाम पर पैसे ठगे थे. वे मनोज की परिचित थीं. हमलोगों ने दोनों को पैसे दिलाने के लिए बुलाया था पर रीता देवी उसे चप्‍पल से मारने लगीं तो हमने इसे रिकार्ड कर लिया और खबर बना लिया.

हीलालाल ने बताया कि इसके बाद हमलोगों ने तीनों को पुलिस को सौंप दिया. पुलिस तीनों का पकड़ कर ले गई. इसके बाद क्‍या हुआ हमलोगों को नहीं पता. पर बाद में पता चला कि रीता देवी भी उनलोगों से मिल गई. हीरा ने माना कि इन लोगों से उनलोगों के खिलाफ कुछ मामला दर्ज कराया है, पर मामला क्‍या है इसकी जानकारी उन्‍हें नहीं है.

इस संदर्भ में जब पटना कोतवाली में इस केस की जांच करने वाले आईओ किशोरी सिंह से बात की गई तो उन्‍होंने बताया कि हां डा. मनीष ने मामला दर्ज कराया है. मारपीट, छेड़खानी और दुर्व्‍यवहार का मामला दर्ज किया गया है. जब उनसे कार्रवाई के संदर्भ में बात कही गई तो उन्‍होंने कहा कि अभी पेट्रोलिंग में हूं ऑफिस में होता तो बता देता क्‍या कार्रवाई हुई है.

उल्‍लेखनीय है कि आर्यन से चैनल हेड संजय मिश्रा तथा स्‍टेट हेड सर्वेश कुमार सिंह जा चुके हैं.

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

0 Comments

  1. Anil manik

    March 28, 2011 at 7:42 am

    Ease kratya karke media khud apni vishvsaniyta par saval khade kar rha hai

  2. Sujeet Jha

    March 28, 2011 at 7:57 am

    Breaking News 30 ko aatmdaah, ha, haaaaaaaaaaaaaaaaa:D

  3. Sanjay

    March 28, 2011 at 10:33 am

    धिक्कार है ऐसी पत्रकरिता का … लेकिन यह सब करने के पीछे आर्यन न्यूज़ चैनल भी जिम्मेदार है …खैर यह बात अभी पुख्ता तौर से कहना गलत होगा फिर भी ऐसे लोगों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्यवाही होनी चाहिए ….जो लाइव के नाम पर किसी की भी जिंदगी से खिलवाड़ करते हैं…

  4. मदन कुमार तिवारी

    March 28, 2011 at 11:14 am

    केस वेस को गोली मारो , पहले साले भर दम घसीट -घसीट कर मारो, पुलिस की हिम्मत है की पत्रकार के नाम पर उनको छुए भी । मैं तो इन साले चैनल वालों को निमंत्रण देता हूं मेरे खिलाफ़ इस तरह का षडयंत्र करें फ़िर चाहे आर्यन हो या एनडीटीवी और कोई पत्रकार हो भरपेट मारुंगां नंगा करके । और एक बार नही मारुंगा जहां दिखेगा वहीं मारुंगा । आजकल चैनल के नाम पर गुंडागर्दी और ब्लैकमेलिंग का धंधा जोर -शोर से चल रहा है , उसका इलाज केस नही पिटाई है .

  5. chachu

    March 28, 2011 at 12:00 pm

    हां ऐसे कामों को करने में माहिर हैं हीरा लाल चौधरी, ना जाने कितने लोग इनके शिकार हुए हैं।

  6. sonu

    March 28, 2011 at 12:01 pm

    ab aayaa unt pahaad ke niche………….jaisi karani vaisi bharani

  7. manish kumar mishra

    March 28, 2011 at 12:14 pm

    MAI SABSEE PAHLEE DHANYABAD DETA HU ,BHARAS FOR MIDEA

    KO .MAI JAB BHI KISI ELECTRONIC CHANAL YAPRINT MIDIA KO

    AAPNI BAT KAHTA HINDUSTAN TIMS,AAJ,JAGRAN, I NEXT,PRABHAT

    KHABAR,ETV BIHAR ,MOURY ,AAJ TAK,STAR,I B N 7 NEE KAHA

    THA KI MAI EK MIDIA KLEE KHILAF NAHI LIKH SAKTA,EK MIDIA

    DUSREE MIDEA KEE KHILAF NAHI LIKHTA,

    MAI KAFI NIRAS THA IS BAT SEE KI LOGO KI

    NAJAR MEE NISPACH DIKHNEE WALEE YEE LOG SWARTH KI BAT

    KARTEE HAI,PAR AAJ AAPNEE MERI DHARNA BADAL DI HAI.

    KOI TO AAISA HUA JO JANTA KEE DUKH KO

    SAMJHA.THANKS AND VERI THANKS ,AAJ DIL KHOL KEE RONEE

    KI ICCHA HO RAHI HAI,BHARAS NEE MERE DIL KA SARA BHARAS

    HI NIKAL DIYA.

    MANISH KUMAR MISHRA

    MO-08986263315,09122787045

    09308264737

  8. media

    March 28, 2011 at 12:34 pm

    media inhin kaminon ke naam se badnam hai. acchha hua aaryan ke chenal ke kathit mahanubhavon ne yah aarop nahin lagaya ki docter ne unke biwi,beti bahan ke saath balatkar kiya hai. agar yah aarop lagate to aaj aaryan ka t.r.p. hindustan ki top par hota |

  9. manish kumar mishra

    March 28, 2011 at 12:42 pm

    MAI SABSEE PAHLEE DHANYABAD DETA HU ,BHARAS FOR MIDEA

    KO .MAI JAB BHI KISI ELECTRONIC CHANAL YAPRINT MIDIA KO

    AAPNI BAT KAHTA HINDUSTAN TIMS,AAJ,JAGRAN, I NEXT,PRABHAT

    KHABAR,ETV BIHAR ,MOURY ,AAJ TAK,STAR,I B N 7 NEE KAHA

    THA KI MAI EK MIDIA KLEE KHILAF NAHI LIKH SAKTA,EK MIDIA

    DUSREE MIDEA KEE KHILAF NAHI LIKHTA,

    MAI KAFI NIRAS THA IS BAT SEE KI LOGO KI

    NAJAR MEE NISPACH DIKHNEE WALEE YEE LOG SWARTH KI BAT

    KARTEE HAI,PAR AAJ AAPNEE MERI DHARNA BADAL DI HAI.

    KOI TO AAISA HUA JO JANTA KEE DUKH KO

    SAMJHA.THANKS AND VERI THANKS ,AAJ DIL KHOL KEE RONEE

    KI ICCHA HO RAHI HAI,BHARAS NEE MERE DIL KA SARA BHARAS

    HI NIKAL DIYA.

    MANISH KUMAR MISHRA

    MO-08986263315,09122787045

    09308264737

  10. sanjay

    March 28, 2011 at 1:59 pm

    sanjay mishra aur sarvesh ko jel bhejo . don patrakar nahi chaor hai dono ghatuiya aur gira hua inan hai jisne patrakarita ko badbaan kiya hai kalnkit kiya hai ais elogo ko kisi channel ami nahi koi sadak chaf gunda banna chaiye……..aur fir jail ke bhitra krana chahiye

  11. badal bhagat

    March 28, 2011 at 4:09 pm

    agar dr. maneesh such kah rahe hai to yeh peet patrakarita ka sharmnak udaharan hai. koi media house is tarh giri harkat karega yeh socha bhi nahi ja sakta aryan ne maneesh ke pratishtha ko jis had tak doomil kiya hai kya wah wapas dila sakta hai.

  12. Rishi

    March 28, 2011 at 7:21 pm

    YE PURA MAAMLA SARMNAAK HAI. AGAR ESME THORI BHI SACCHAI HAI TO MERI SAMAJH SE POLICE KO PURI EMAANDAARI SE KAAM KARTE HUA PIRIT KO NAYAN DILANA CHAHIYE. SAATH HI MEDIA WALON KO BHI PIRIT KI MADAD KARNI CHAHIYE. AGAR AISA NHI HUA TO JANTA KA MEDIA SE WISWAS UTH JAEGA.

  13. manish kumar mishra

    March 29, 2011 at 6:13 am

    AAJ MUJHEE AAISA LAG RAHA HAI KI MERE SATH BAHUT LOG HAI,

    PAR JAB MAINEE PAHLEE PRATEEK MIDIA KEE PAS GAYA THA

    TO PRINT MEDIA AUR E. MEDIA NEE SIDHA HI KAHA THA KI HUM

    JANTEE HAI AAPKEE SATH GALAT HUA THA, PAR EK MIDEA

    DUSREE MEDIA KEE KHILAF NAHI LIKHEEGA. AAJ BHADAS NEE HI

    MERA SATH DIYA,THANKS FOR BHADAS

    MANISH KUMAR MISHRA

    C/O-DINEESH PD. MANDAL,

    SAHABAD SULTANGANG

    BHAGALPUR BIHAR

    MO NO- 09709845982,

    09308264737

    08986263315

  14. sonu

    March 29, 2011 at 8:27 am

    bahut badhiya riporting kiya tha hira lal……….lekin lagta hai dr.saheb ne maal nahi diya..is liye aisa kiya hira ne….kyonki vasuli ka dusra naam hai hira lal chaudhari………….aur dusro ko badnam karana… jai ho…. ab tumhe kaun bachayega hira….

  15. Syed Mazhar Husain

    March 30, 2011 at 2:25 pm

    Sharm aani chahiye aisa karne walo ko bahut gande log hai ye TRP ke liye kya kya karte hai

  16. dipnarayan

    March 31, 2011 at 10:49 am

    AAISEE LOGO KO SIDHEE FASI HONI CHAHIYEE.,SANJAY MISHRA,

    SARVEES,HIRA AUR MANOJ KO MAR JANA ,CHAHIYEE,MAINEE

    DEKHA HAI AH NEWS,MAI PAHLE BHI EK 2 BAR DR. MANISH SEE

    MIL CHUKA HU,WO AAPNI BEETI KO BHI MAA KAHKAR BULATEE

    HAI,SABHI MAHILAO KO CHOOTI MA BARI MA KAHTEE HAI,UNKA

    KAHNA HAI MAA SABD KABHI AAPKO KAMJOR NAHI KAREEGA,

    AUR AAISEE AADMI PAR AAISA ILJAM,CHI,RITA DEVI KO TRO DUB

    MARNA CHAHIYEE,AAUR BAKI LOGO KO BHI YEH SOCHEE KI

    AAGAR KOI UNKEE SATH AAISA KAREE TO……

    DR. MANISH EK NEEK INSAN HAI,UNKI AAH INLOGO KO BARBAD

    JARUR KAREEGI,

    BHUSAN SINGH

    KANKARBAG,PATNA BIHAR

  17. k.m.raaj

    March 31, 2011 at 5:55 pm

    yah kesh nye city sp lane ko de do phir mja aa jayega.midea walo ki asli aukad sp lande patna hi bata sakta hai.

  18. nenda yogi

    April 16, 2011 at 11:52 am

    SANJAY MISHRA KE SUB MEEL KAI MAA CHOD DO.

  19. LAXMI KUMARI

    April 27, 2011 at 9:11 am

    SER,MAR JANA CHAHIYEE AARYAN WALO KO,DUB MARNA CHAHIYEE SUSASAN BOLNEE WALI KO.

  20. LAXMI KUMARI

    April 27, 2011 at 9:13 am

    MAR JAO AARYAN, SARM KARO AAPNEE BIHAR PEE NITISH

  21. LAXMI KUMARI

    April 27, 2011 at 9:14 am

    SARM KARNI CHAHIYEE PATNA POLIC KO

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास तक खबर सूचनाएं जानकारियां मेल करें : [email protected]

भड़ास के वाट्सअप चैनल से जुड़ें और नवीनतम खबरें पाएं : Bhadas Whatsapp

भड़ास लीगल टीम : किसी किस्म की लीगल हेल्प के लिए संपर्क करें- Bhadas Legal Team

You May Also Like

Uncategorized

भड़ास4मीडिया डॉट कॉम तक अगर मीडिया जगत की कोई हलचल, सूचना, जानकारी पहुंचाना चाहते हैं तो आपका स्वागत है. इस पोर्टल के लिए भेजी...

Uncategorized

भड़ास4मीडिया का मकसद किसी भी मीडियाकर्मी या मीडिया संस्थान को नुकसान पहुंचाना कतई नहीं है। हम मीडिया के अंदर की गतिविधियों और हलचल-हालचाल को...

हलचल

[caption id="attachment_15260" align="alignleft"]बी4एम की मोबाइल सेवा की शुरुआत करते पत्रकार जरनैल सिंह.[/caption]मीडिया की खबरों का पर्याय बन चुका भड़ास4मीडिया (बी4एम) अब नए चरण में...

Uncategorized

मीडिया से जुड़ी सूचनाओं, खबरों, विश्लेषण, बहस के लिए मीडिया जगत में सबसे विश्वसनीय और चर्चित नाम है भड़ास4मीडिया. कम अवधि में इस पोर्टल...