भारतीय प्रेस परिषद ने सुल्तानपुर के पत्रकार आसिफ के उत्पीड़न को गम्भीरता से लेते हुए शासन को नोटिस भेजा है. प्रदीप बहल की ओर पत्रकार को सूचित भी किया गया है कि शासन से जो भी उत्तर आएगा उससे भी आपको अवगत कराया जाएगा. इस कार्रवाई से पत्रकार को न्याय मिलने की उम्मीद जाग उठी है.
उल्लेखनीय है कि पिछले दिनों पत्रकार आसिफ ने प्रेस परिषद को भेजे पत्र में अपने साथ हुए उत्पीड़न की शिकायत का ब्यौरा भेजा था. प्रेस परिषद ने पत्रकार से सम्बधित अभिलेख व पेपर की कटिंग मंगवाया था. प्रेस परिषद द्वारा 18 मार्च 2011 को पीडित के पास भेजे पत्र में अवगत कराया है कि प्रतिवादियों-प्रदेश शासन को लिखित वक्तव्य के लिए नोटिस इस पत्र के साथ भेज दी गई है. पत्रकार संगठन ने परिषद की इस कार्रवाई पर संतोष जताया है.












mahes
March 29, 2011 at 10:09 am
press parishad ka yeh kadam kafi sarahniy hai in karyahiyon se police patrkaro ka utpiran nahi kar payegi
anil
March 29, 2011 at 10:14 am
sultanpur janroulist & a.j.f. press parishad ka thanks karta hai asif ke sath nyay ho raha hai
sunil panday
April 4, 2011 at 11:56 am
press parishad of india dwara jis bebaki se media bandhuo ko saath diya ja raha nishcit hi patrkaro ko dhaar k saath likhne per badhya karega
rajkumar
October 21, 2011 at 4:08 pm
sabako sath dena chahiye……me bhi sath hoo….rajkumar 09808898695