राजस्थान पत्रिका, अजमेर के संपादकीय प्रभारी वीरेंद्र आर्य का तबादला सीकर कर दिए जाने और उनके स्थान पर राजस्थान पत्रिका जोधपुर के प्रभारी दौलत सिंह चौहान को अजमेर लाने की खबर है। फैसला हो चुका है सिर्फ क्रियान्विति की औपचारिकताएं बाकी हैं। वीरेंद्र आर्य पिछले तीन दशक से अजमेर में हैं। जब पत्रिका जयपुर से प्रकाशित होता था तब उन्होंने यहां बतौर संपादकीय सहयोगी यहां काम शुरू किया था। तब से वे लगातार पत्रिका में बने हुए हैं। अजमेर संस्करण से प्रकाशन प्रारम्भ होने पर वे संपादकीय प्रभारी बना दिए गए। नीतिगत निर्णय के चलते आर्य अजमेर में संपादकीय और प्रबंधन दोनों काम देख रहे थे।












Patarkar
April 13, 2011 at 2:17 pm
वीरेन्द्र आर्य को अजमेर से हटाये जाने से अजमेर संस्करण के पत्रकारों ने राहत क साँस ली है. आर्य की मनमर्जी के कारण अजमेर संस्करण के सभी पत्रकार परेशान थे. उन्होंने अपने चहेतों और माल खिलने वालों को ही हमेशा तवज्जो दी. उनकी नजर में इमानदार और निष्ठावान पत्रकारों की कोई अहमियत नहीं है. यही वजह है की अजमेर संस्करण के कई पत्रकार पत्रिका छोड़कर जा चुके है. इसके अलावा जो काफी समय से परेशान थे, उन्हें अब राहतमिलेगी.
patrakaar
April 14, 2011 at 4:38 pm
जोधपुर में दौलत सिंह चौहान के खिलाफ भी कई शिकायतें थी…l ये तो पत्रिका का अदल-बदल अभियान है l दौलत सिंह जोधपुर में लम्बे समय से जमे हुए थे.. l उनको हटाने की तैयारी तो डेढ़ साल पहले ही हो गयी थी मगर एक कोकस उन्हें बचा रहा था…ये जोधपुर का पूरा स्टाफ जानता है…l