Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

सम्मान

पत्रिका के ब्‍यूरोचीफ को संपादक ने किया सम्‍मानित

खरगोन पत्रिका के ब्यूरो चीफ सचिन त्रिवेदी को पत्रिका इंदौर के संपादक अरुण चौहान ने व्यक्तिगत रूप से पुरस्कृत किया। इस अवसर पर इंदौर संभाग के सभी जिलों के पत्रिका के ब्यूरो चीफ मौजूद थे। त्रिवेदी ने अपनी धारधार लेखनी के माध्यम से सांईप्रसाद ग्रुप ऑफ कंपनीज के एजेंटों व अधिकारियों द्वारा आम नागरिकों के साथ एफडी व आरडी करने के नाम पर की जा रही धोखाधड़ी का पर्दाफाश किया था।

खरगोन पत्रिका के ब्यूरो चीफ सचिन त्रिवेदी को पत्रिका इंदौर के संपादक अरुण चौहान ने व्यक्तिगत रूप से पुरस्कृत किया। इस अवसर पर इंदौर संभाग के सभी जिलों के पत्रिका के ब्यूरो चीफ मौजूद थे। त्रिवेदी ने अपनी धारधार लेखनी के माध्यम से सांईप्रसाद ग्रुप ऑफ कंपनीज के एजेंटों व अधिकारियों द्वारा आम नागरिकों के साथ एफडी व आरडी करने के नाम पर की जा रही धोखाधड़ी का पर्दाफाश किया था।

जिसका परिणाम यह निकला कि कंपनी के अधिकारी अपना जिला कार्यालय बंद करके भाग खड़े हुए। प्रशासन को भी सतर्क होना पड़ा व सब डिविजनल मजिस्ट्रेट द्वारा की गई जांच में भी इस कंपनी के कारोबार को फर्जी पाया गया। लगातार किश्तों में पत्रिका में सचिन त्रिवेदी द्वारा जब खबरें प्रकाशित की जा रही थी, तब उन पर कंपनी के अधिकारियों ने बेहद दबाव डाला व प्रलोभन भी दिए। इन दबावों व प्रलोभनों के आगे झुके बगैर त्रिवेदी ने अपना अभियान जारी रखते हुए सच्‍चाई को सामने रखा।

इसके परिणामस्वरूप 17 मार्च को पत्रिका के इंदौर कार्यालय में ब्यूरो चीफ की बैठक में यूनिट हेड आरआर गोयल की उपस्थिति में पत्रिका इंदौर के स्थानीय संपादक अरुण चौहान ने त्रिवेदी को प्रशंसा-पत्र प्रदान किया व 500 रुपए का नगद पुरस्कार देकर अन्य ब्यूरो चीफ को त्रिवेदी से प्रेरणा लेने को कहा। सचिन त्रिवेदी की इस उपलब्धि ने यह सिद्ध कर दिया कि पत्रकार यदि ठान ले व ईमानदारी से अपने काम को अंजाम दे तो आम आदमी को बहुत बड़ी राहत देने के साथ ही सामाजिक जागरूकता में भी अपना बहुत बड़ा योगदान दे सकता है।

त्रिवेदी की इस उपलब्धि पर पत्रकारगण हेमेंद्र पगारे, अमित जायसवाल, अमित जोशी, दीपक डंडीर, संजय शर्मा, राजेंद्र गुप्ता, राजेंद्र जैन व प्रेस फोटोग्राफर रोहित भावसार ने बधाई देते हुए हर्ष व्यक्त किया है।

सम्‍मान

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

0 Comments

  1. Sushil kaushik, bureau chief Betul Patrika

    March 31, 2011 at 6:58 am

    Sachin bhai ko bahut-bahut badhaei….hum Dabav ke aage na jhukte huye Patrika ke liye aeise hi Kaam karate rahe…..kyonki public hum par bharosa karti hei….
    sushil kaushik
    bureau chief
    Betul Patrika

  2. Lokendra Tare

    April 5, 2011 at 3:44 pm

    😀 Sachin tussi great ho… bahut badiya Do well. Aaj Sachin jaise Patrkaro ki Aawshykta hai. Samaj ke liye misal kayam ki hai.

  3. lvljain

    April 18, 2011 at 8:59 am

    My dear Sachin it is good that you have been rewarded by the editor for daring news coverage and performance. I Hope your daring nature is also show how to exploit the employees of patrika by different way like holding of dearness allowance, interrim relief and other so many things. You have to appreciate those persons who are doing a good job in the favor of organization to hold these things.
    haay se loha bhee bhasm ho jata hai

  4. Rajesh Vermma

    June 5, 2011 at 11:54 am

    Sachin You are great. One day you will got higher position. I wish you success in future as an excellent career.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास तक खबर सूचनाएं जानकारियां मेल करें : [email protected]

भड़ास के वाट्सअप चैनल से जुड़ें और नवीनतम खबरें पाएं : Bhadas Whatsapp

भड़ास लीगल टीम : किसी किस्म की लीगल हेल्प के लिए संपर्क करें- Bhadas Legal Team

You May Also Like

Uncategorized

भड़ास4मीडिया डॉट कॉम तक अगर मीडिया जगत की कोई हलचल, सूचना, जानकारी पहुंचाना चाहते हैं तो आपका स्वागत है. इस पोर्टल के लिए भेजी...

Uncategorized

भड़ास4मीडिया का मकसद किसी भी मीडियाकर्मी या मीडिया संस्थान को नुकसान पहुंचाना कतई नहीं है। हम मीडिया के अंदर की गतिविधियों और हलचल-हालचाल को...

हलचल

[caption id="attachment_15260" align="alignleft"]बी4एम की मोबाइल सेवा की शुरुआत करते पत्रकार जरनैल सिंह.[/caption]मीडिया की खबरों का पर्याय बन चुका भड़ास4मीडिया (बी4एम) अब नए चरण में...

Uncategorized

मीडिया से जुड़ी सूचनाओं, खबरों, विश्लेषण, बहस के लिए मीडिया जगत में सबसे विश्वसनीय और चर्चित नाम है भड़ास4मीडिया. कम अवधि में इस पोर्टल...