Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

आयोजन

पेड न्‍यूज अनैतिक तथा समाज के लिए घातक : इंद्रजीत

: एचयूजे ने आयोजित की गोष्‍ठी : सांसद एवं आईटी के चेयरमैन राव इंद्रजीत सिंह ने कहा कि मीडिया प्रजातंत्र का चौथा स्‍तम्भ माना जाता है। एक बेहतर व स्वच्छ समाज के लिए निर्माण के लिए मीडिया को अपनी निष्पक्ष भूमिका निभानी चाहिए। वो स्थानीय ई-दिशा हाल में हरियाणा यूनियन आफ जर्नालिस्ट की मेवात ईकाई द्वारा आयोजित पत्रकारिता की दशा और दिशा पर आयोजित चर्चा गोष्ठी में बतौर मुख्य अतिथि बोल रहे थे।

: एचयूजे ने आयोजित की गोष्‍ठी : सांसद एवं आईटी के चेयरमैन राव इंद्रजीत सिंह ने कहा कि मीडिया प्रजातंत्र का चौथा स्‍तम्भ माना जाता है। एक बेहतर व स्वच्छ समाज के लिए निर्माण के लिए मीडिया को अपनी निष्पक्ष भूमिका निभानी चाहिए। वो स्थानीय ई-दिशा हाल में हरियाणा यूनियन आफ जर्नालिस्ट की मेवात ईकाई द्वारा आयोजित पत्रकारिता की दशा और दिशा पर आयोजित चर्चा गोष्ठी में बतौर मुख्य अतिथि बोल रहे थे।

उन्होंने कहा कि पत्रकारों को समाज की बुराइयों के अलावा समाज की अच्छाई को भी उजागर करना चाहिए। सांसद ने कहा कि पिछले दो-तीन वर्ष में पेड न्यूज का प्रचलन तेजी से बढ़ा है जो समाज के लिए घातक व अनैतिक है। उन्होंने कहा इस पर रोक लगाने के लिए सरकार गंभीर कदम उठाने जा रही है। इस मौके पर मेवात के पत्रकारों द्वारा मुख्य अतिथि को एक मांग पत्र सौंपा गया। श्री राव ने पत्रकारों की सुविधा के लिए सूचना एंव जनसंपर्क विभाग में मीडिया सेंटर स्थापित कराने के लिए दस लाख रुपये देने की घोषणा की। उन्होंने कहा कि लघु सचिवालय बनने पर इस सेंटर को वहां स्थापित कर दिया जाएगा।

आयोजन

कार्यक्रम के अध्यक्ष एवं विधायक आफताब अहमद ने मीडिया के बदलती हुई परिस्थितियों के अनुरूप पत्रकारों को अपनी दक्षता व कुशलता को बढ़ाने का आहवान किया। उन्होंने कहा भले ही इलेक्ट्रोनिक मीडिया का प्रभाव तेजी से बढ़ा है लेकिन अखबारों पर इसका कोई प्रभाव नहीं पड़ा। इस मौके पर उपायुक्त बलराज सिंह मोर कहा कि पत्रकारों को तथ्यपरक व समाज को जोडऩे वाली खबरों पर बल देना चाहिए। ताकि समस्याओं का उचित समाधान हो सके।

कार्यक्रम के विशिष्ठ अतिथि हरियाणा यूनियन आफ जर्नलिस्टस के प्रदेशाध्यक्ष एवं नेशनल सचिव संजय सिहं राठी व मेवात ईकाई द्वारा राव इंद्रजीत सिंह, विधायक आफताब अहमद, को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। राठी ने पत्रकारों से जुड़ी समस्याओं को सांसद के सामने रखते हुए उनके समाधान की सरकार से अपील की। उन्होंने पेड न्यूज पर आपत्ति जताते हुए इस पर रोक लगाने के लिए कहा तथा पत्रकारों से अपासी तालमेल बनाकर रखने पर जोर दिया। उन्होंने कहा उनका संगठन पत्रकारों की समस्याओं को इस तरह के कार्यक्रमों में उठाता रहता है। इसके अलावा पत्रकारों के लिए राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर शैक्षणिक भ्रमण आयोजित किए जाते हैं।

आयोजन

इस मौके पर वरिष्ठ कांग्रेसी पूर्व डिप्टी स्पीकर आजाद मोहम्मद, महताब अहमद, जिला परिषद के उपाध्यक्ष नूरुद्दीन नूर, मामन खान इंजीनियर, गुडग़ांव के शहरी अध्यक्ष जीएल शर्मा, एजाज खान काटपुरी, अख्तर हुसैन, फिरोजपुर झिरका के नपा चेयरमैन अर्जुन देव चावला, पुन्हाना नपा चेयरमैन सद्दीक अहमद, अतिरिक्त उपायुक्त एमएस यादव, सीएमओ डा. केएस राव, डिप्टी सीएमओ डा. जयभगवान जाटान, डीईओ सुमन नैन, डीपीसी अजीत रावत, बीईओ डा. अब्दुल रहमान, शिक्षाविद् प्रोफेसर दलेल सिंह दहिया, एचयूजे के प्रदेश उपाध्यक्ष जगनन्नाथ गौतम, मनमोहन कथूरिया, कोषाध्यक्ष लोकेश जैन, राष्ट्रीय कार्यकारिणी के सदस्य सुभाष चंद, मांगेराम, जाट रतन पत्रिका के संपादक जसवीर मलिक सहित रेवाड़ी, फरीदाबाद, गुडग़ांव व पलवल, रोहतक, भिवानी सहित कई सैकड़ों पत्रकार व गणमान्य व्यक्ति मौजूद थे।

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास तक खबर सूचनाएं जानकारियां मेल करें : [email protected]

भड़ास के वाट्सअप चैनल से जुड़ें और नवीनतम खबरें पाएं : Bhadas Whatsapp

भड़ास लीगल टीम : किसी किस्म की लीगल हेल्प के लिए संपर्क करें- Bhadas Legal Team

You May Also Like

Uncategorized

भड़ास4मीडिया डॉट कॉम तक अगर मीडिया जगत की कोई हलचल, सूचना, जानकारी पहुंचाना चाहते हैं तो आपका स्वागत है. इस पोर्टल के लिए भेजी...

Uncategorized

भड़ास4मीडिया का मकसद किसी भी मीडियाकर्मी या मीडिया संस्थान को नुकसान पहुंचाना कतई नहीं है। हम मीडिया के अंदर की गतिविधियों और हलचल-हालचाल को...

हलचल

[caption id="attachment_15260" align="alignleft"]बी4एम की मोबाइल सेवा की शुरुआत करते पत्रकार जरनैल सिंह.[/caption]मीडिया की खबरों का पर्याय बन चुका भड़ास4मीडिया (बी4एम) अब नए चरण में...

Uncategorized

मीडिया से जुड़ी सूचनाओं, खबरों, विश्लेषण, बहस के लिए मीडिया जगत में सबसे विश्वसनीय और चर्चित नाम है भड़ास4मीडिया. कम अवधि में इस पोर्टल...