Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

दुख-दर्द

सन्‍मार्ग के संपादक सुनील दुबे को ब्रेन स्‍ट्रोक, हालत गंभीर

: एयर एंबुलेंस से दिल्‍ली लाए गए : 30 मार्च को सन्‍मार्ग पटना में बतौर संपादक ज्‍वाइन करने वाले सुनील दुबे का शुक्रवार की देररात ब्रेन पक्षाघात का शिकार होने के बाद पटना के मगध अस्‍पताल में भर्ती कराया गया है. सुनील दुबे देर रात सन्‍मार्ग कार्यालय से ज्‍यों ही होटल की ओर निकले उन्‍हें गाड़ी में ही उल्‍टी होने लगी और उसके बाद उनकी हालत नाजुक हो गई. इसके तुरंत बाद उन्‍हें अस्‍पताल में भर्ती कराया गया.

: एयर एंबुलेंस से दिल्‍ली लाए गए : 30 मार्च को सन्‍मार्ग पटना में बतौर संपादक ज्‍वाइन करने वाले सुनील दुबे का शुक्रवार की देररात ब्रेन पक्षाघात का शिकार होने के बाद पटना के मगध अस्‍पताल में भर्ती कराया गया है. सुनील दुबे देर रात सन्‍मार्ग कार्यालय से ज्‍यों ही होटल की ओर निकले उन्‍हें गाड़ी में ही उल्‍टी होने लगी और उसके बाद उनकी हालत नाजुक हो गई. इसके तुरंत बाद उन्‍हें अस्‍पताल में भर्ती कराया गया.

चिकित्‍सकों ने उनका सिटी स्‍कैन कराने के बाद उन्‍हें बेहतर इलाज के लिए जल्‍द से जल्‍द दिल्‍ली ले जाने की सलाह दी है. चिकित्‍सकों को आशंका है कि पूर्व से ही डायबीटीज से पीडि़त सुनील दुबे को 12 से 24 घंटे के अंदर दोबारा मस्तिष्‍क या दिल का दौरा पड़ सकता है.

सुनील दुबे को दौरा पड़ने की खबर पाते ही देर रात दर्जनों पत्रकार अस्‍पताल पहुंच गए जिनमें कई हिंदुस्‍तानी भी थे. शनिवार की सुबह हिंदुस्‍तान टाइम्‍स लिमिटेड के वाइस प्रेसीडेंट वाईसी अग्रवाल भी अस्‍पताल जाकर हिंदुस्‍तान के तीन बार संपादक रह चुके सुनील दुबे की स्थिति के बारे में चिकित्‍सकों से मंत्रणा की.

श्री दुबे को स्‍ट्रोक लगने की खबर पाते ही कानपुर में कार्यरत उनके छोटे भाई सुशील दुबे देर रात ही कानपुर से लखनऊ पहुंच गए जहां से वह अपनी भाभी को लेकर शनिवार की सुबह दिल्‍ली के लिए रवाना हो गए. यहां सारी व्‍यवस्‍था करने के बाद  मगध अस्‍पताल पटना के आईसीयू में दाखिल सुनील दुबे को शनिवार को एयर एंबुलेंस से दिल्‍ली  ले जाया गया है. उनकी हालत अभी भी नाजुक बनी हुई है.

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

0 Comments

  1. amitvirat

    April 2, 2011 at 8:12 am

    get well soon dubey ji

  2. bhawesh

    April 2, 2011 at 8:45 am

    जल्दी ठीक होने की कामना.

  3. SHRAWAN KUMAR

    April 3, 2011 at 4:05 am

    Sir, plz come back soon after being healthy. Our blessings are with you.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास तक खबर सूचनाएं जानकारियां मेल करें : [email protected]

भड़ास के वाट्सअप चैनल से जुड़ें और नवीनतम खबरें पाएं : Bhadas Whatsapp

भड़ास लीगल टीम : किसी किस्म की लीगल हेल्प के लिए संपर्क करें- Bhadas Legal Team

You May Also Like

Uncategorized

भड़ास4मीडिया डॉट कॉम तक अगर मीडिया जगत की कोई हलचल, सूचना, जानकारी पहुंचाना चाहते हैं तो आपका स्वागत है. इस पोर्टल के लिए भेजी...

Uncategorized

भड़ास4मीडिया का मकसद किसी भी मीडियाकर्मी या मीडिया संस्थान को नुकसान पहुंचाना कतई नहीं है। हम मीडिया के अंदर की गतिविधियों और हलचल-हालचाल को...

हलचल

[caption id="attachment_15260" align="alignleft"]बी4एम की मोबाइल सेवा की शुरुआत करते पत्रकार जरनैल सिंह.[/caption]मीडिया की खबरों का पर्याय बन चुका भड़ास4मीडिया (बी4एम) अब नए चरण में...

Uncategorized

मीडिया से जुड़ी सूचनाओं, खबरों, विश्लेषण, बहस के लिए मीडिया जगत में सबसे विश्वसनीय और चर्चित नाम है भड़ास4मीडिया. कम अवधि में इस पोर्टल...