Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

आवाजाही

अभिलाष खांडेकर, आशुतोष चतुर्वेदी, अनिल आर्या, उस्मान चौधरी, पवन गोस्वामी के बारे में नई जानकारी

जानकारी मिली है कि दैनिक भास्कर, मध्य प्रदेश के स्टेट हेड अभिलाष खांडेकर को अतिरिक्त जिम्मेदारी दी गई है. उन्हें भास्कर समूह के मराठी अखबार को लांच करने का जिम्मा दिया गया है. उन्हें मराठी न्यूजपेपर का आपरेशन हेड बनाया गया है. अभिलाष के महाराष्ट्र के होने के कारण उनके अनुभवों का भास्कर प्रबंधन भरपूर लाभ उठाना चाहता है, इसी कारण उन्हें यह जिम्मेदारी दी गई है. एक अन्य सूचना के मुताबिक आशुतोष चतुर्वेदी ने बीबीसी से इस्तीफा देकर पिछले दिनों अमर उजाला के नोएडा स्थित मुख्यालय में बतौर एक्जीक्यूटिव एडिटर ज्वाइन कर लिया है. कुछ लोगों का कहना है कि उन्हें अमर उजाला में इनपुट इंचार्ज बनाया गया है.

जानकारी मिली है कि दैनिक भास्कर, मध्य प्रदेश के स्टेट हेड अभिलाष खांडेकर को अतिरिक्त जिम्मेदारी दी गई है. उन्हें भास्कर समूह के मराठी अखबार को लांच करने का जिम्मा दिया गया है. उन्हें मराठी न्यूजपेपर का आपरेशन हेड बनाया गया है. अभिलाष के महाराष्ट्र के होने के कारण उनके अनुभवों का भास्कर प्रबंधन भरपूर लाभ उठाना चाहता है, इसी कारण उन्हें यह जिम्मेदारी दी गई है. एक अन्य सूचना के मुताबिक आशुतोष चतुर्वेदी ने बीबीसी से इस्तीफा देकर पिछले दिनों अमर उजाला के नोएडा स्थित मुख्यालय में बतौर एक्जीक्यूटिव एडिटर ज्वाइन कर लिया है. कुछ लोगों का कहना है कि उन्हें अमर उजाला में इनपुट इंचार्ज बनाया गया है.

आज समाज, गुड़गांव के बिजनेस हेड अनिल आर्या के इस्तीफा देने की खबर है. सूत्रों के मुताबिक वे नोटिस पीरिडय पर चल रहे हैं. अनिल दैनिक जागरण के साथ करीब 18 वर्षों तक संबद्ध रहे हैं. उनकी नई पारी के बारे में नहीं पता चल सका है. एक सूचना मेरठ से आई है. बताया जा रहा है कि आजतक, मेरठ के संवाददाता उस्मान चौधरी को प्रबंधन ने कार्यमुक्त कर दिया है. वजह क्या है, यह पता नहीं चल सका है. मेरठ में आजतक का काम अब कौन देखेगा, इसकी जानकारी नहीं मिल सकी है.

भड़ास4मीडिया को एक मेल के जरिए सूचना मिली है कि दैनिक भास्कर, रांची के सरकुलेशन मैनेजर पवन गोस्वामी ने इस्तीफा देकर दैनिक जागरण, पटना ज्वाइन कर लिया है. पर इस सूचना की अभी तक पुष्टि नहीं हो सकी है. कुछ लोगों का कहना है कि यह जानकारी मात्र अफवाह है, वहीं कुछ का कहना है कि अंदरखाने कुछ जरूर पका है. अगर आप कोई खबर रखते हैं तो नीचे कमेंट बाक्स में लिखकर या [email protected] पर मेल करके हमें अपग्रेड करें ताकि हम औरों को इनफार्म कर सकें.

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

0 Comments

  1. रोहित

    April 2, 2011 at 3:59 pm

    उस्मान चोधरी की जगह अब चन्दन पांडे आये है ये पहले वोइस ऑफ इंडिया में काम करते थे लेकिन अभी शायद ट्रायल पीरियड पर है
    बताया जाता है की इस वक्त आज तक पाने की दौड़ में मेरठ के कई लोग प्रयास रत है जिसमे कुछ बड़े चैनल से निकाले गए लोग है तो कुछ छुट भैया चैनलों में काम रहे लोग है

  2. एक पत्रकार

    April 2, 2011 at 6:57 pm

    आशुतोष चतुर्वेदी तीसरी बार अमर उजाला में लौटे हैं। वो अमर उजाला के पूर्व संपादक राजेश रपरिया के बहुत प्रिय रहे हैं।

  3. अनाम

    April 2, 2011 at 7:00 pm

    एक और। अमर उजाला में अभी और कितने एक्जीक्यूटिव एडिटरों की गुंजाइश बची है।

  4. Sanjay Kumar Mishra

    April 3, 2011 at 3:12 pm

    Abhilash ji ke janae se MP ke Save Tiger Muhim ko bada jhatka lagaga.

  5. rajesh

    April 3, 2011 at 6:13 pm

    pawan ji ka bhaskar se jana bura kabar hai…….. 1more strong hand of ranchi edition down….. hard luck bhaksar…. bura time hai abhi …

  6. Ankush

    April 3, 2011 at 7:27 pm

    Main roz pooja karta huan, or ek hi dua mangta huan ki ” hey prabhu Amar Ujala ko barbad kar de kyonli amar ujala ne kai jindgiya barbad ki hain jismein se ek meri bhi hain”

  7. अनाम

    April 4, 2011 at 4:07 am

    Ankush जी, पूरे अमर उजाला को क्यों बरबाद करना चाहते हैं। हो सकता है मालिकों को तो पता ही ना कि आपके संपादकों ने आपके साथ क्या किया?

  8. अनाम

    April 4, 2011 at 4:10 am

    Abhilash ji ke janae se MP ke Save Tiger Muhim ko bada jhatka lagaga…………
    अच्छा….ये तो नई जानकारी है। मध्य प्रदेश और आंध्र प्रदेश दो ही राज्य हैं
    जहां दो साल में बाघों की तादाद घटी है। बाकी सारे राज्यों में टाइगर बढ़े हैं।
    अभिलाष जी कौन सी मुहिम चला रहे थे?

  9. lutfi

    April 4, 2011 at 8:52 am

    आज तक वाले शायद पागल हो गए है,क्योकि उन्होंने अभिषेक सिन्हा को देहरादून से और उस्मान चौधरी को मेरठ से हटा दिया है दोनों बहुत अच्छे रिपोर्टर है और आज तक की शान थे,अब जिन चोर उचक्कों को आज तक संवाददाता बनाया गया है वो लौंडियाबाजी में कई बार हवालात में लात खा चुके है,नए रिपोर्टर में एक आजतक के कैमरामैन परमिंदर का साला है मेरठ में और दूसरा शैलेश का चमचा है देहरादून में,खबर तो ये भी है के अनूप सिन्हा जो assignment का बॉस है उसने २ लाख रूपये मांगे थे इन लोगो से और भी बहुत कुछ माँगा है जो लिखना उचित नहीं है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास तक खबर सूचनाएं जानकारियां मेल करें : [email protected]

भड़ास के वाट्सअप चैनल से जुड़ें और नवीनतम खबरें पाएं : Bhadas Whatsapp

भड़ास लीगल टीम : किसी किस्म की लीगल हेल्प के लिए संपर्क करें- Bhadas Legal Team

You May Also Like

Uncategorized

भड़ास4मीडिया डॉट कॉम तक अगर मीडिया जगत की कोई हलचल, सूचना, जानकारी पहुंचाना चाहते हैं तो आपका स्वागत है. इस पोर्टल के लिए भेजी...

Uncategorized

भड़ास4मीडिया का मकसद किसी भी मीडियाकर्मी या मीडिया संस्थान को नुकसान पहुंचाना कतई नहीं है। हम मीडिया के अंदर की गतिविधियों और हलचल-हालचाल को...

हलचल

[caption id="attachment_15260" align="alignleft"]बी4एम की मोबाइल सेवा की शुरुआत करते पत्रकार जरनैल सिंह.[/caption]मीडिया की खबरों का पर्याय बन चुका भड़ास4मीडिया (बी4एम) अब नए चरण में...

Uncategorized

मीडिया से जुड़ी सूचनाओं, खबरों, विश्लेषण, बहस के लिए मीडिया जगत में सबसे विश्वसनीय और चर्चित नाम है भड़ास4मीडिया. कम अवधि में इस पोर्टल...