Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

दुख-दर्द

हिंदुस्‍तान टाइम्‍स के पूर्व संपादक अजित भट्टाचार्य का निधन

: लो‍धी रोड श्‍मशान पर अंत्‍येष्टि आज : वरिष्ठ पत्रकार तथा सूचना का अधिकार आंदोलन की एक प्रमुख हस्ती अजित भट्टाचार्य का सोमवार को नई दिल्‍ली में उनके निवास पर निधन हो गया. वे काफी समय से बीमार चल रहे थे. वह 87 वर्ष के थे. उनके परिवार में एक बेटा और दो बेटियां हैं. अपने 37 साल के कॅरिअर में भट्टाचार्य हिंदुस्तान टाइम्स, टाइम्स ऑफ इंडिया और इंडियन एक्सप्रेस जैसे प्रमुख समाचारपत्रों के संपादक रहे और सेवानिवृत्ति के बाद उन्होंने प्रेस इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया के निदेशक पद का कार्यभार संभाला.

1924 में शिमला में पैदा हुए भट्टाचार्य ने दिल्ली में सेंट स्टीफन कालेज से बीए और एमए की डिग्री हासिल की और 1946 में हिंदुस्तान टाइम्स समाचार पत्र में बतौर प्रशिक्षु उप संपादक अपना पत्रकारिता का कॅरिअर शुरू किया. उन्होंने कश्मीर में भारत और  पाकिस्तानी कबायलियों के बीच हुए युद्ध को कवर किया.

उन्होंने 1951 में दी स्टेट्समैन ज्‍वाइन कर लिया. दस साल बाद फिर से हिंदुस्तान टाइम्स लौट आए और वाशिंगटन तथा संयुक्त राष्ट्र में संवाददाता पद पर रहे. 1967 में वह इसी दैनिक के संपादक होकर दिल्ली लौट आए. उन्होंने कई पुस्तकें भी लिखीं. मंगलवार को लोधी रोड श्‍मशान पर उनका अंतिम संस्‍कार किया जाएगा.

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

0 Comments

  1. nimish kumar

    April 27, 2011 at 8:54 am

    he was one of the finest journalist-editor of his time.a close friend of Prabhash Joshi.they used to hang around and spread the awareness of clean journalistic practices.always ready to help young blood..i remember how he accepted our invitation for launch of a magazine by some young journos..Ajit sir, we will miss u ever..regards..nimish

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास तक खबर सूचनाएं जानकारियां मेल करें : [email protected]

भड़ास के वाट्सअप चैनल से जुड़ें और नवीनतम खबरें पाएं : Bhadas Whatsapp

भड़ास लीगल टीम : किसी किस्म की लीगल हेल्प के लिए संपर्क करें- Bhadas Legal Team

You May Also Like

Uncategorized

भड़ास4मीडिया डॉट कॉम तक अगर मीडिया जगत की कोई हलचल, सूचना, जानकारी पहुंचाना चाहते हैं तो आपका स्वागत है. इस पोर्टल के लिए भेजी...

Uncategorized

भड़ास4मीडिया का मकसद किसी भी मीडियाकर्मी या मीडिया संस्थान को नुकसान पहुंचाना कतई नहीं है। हम मीडिया के अंदर की गतिविधियों और हलचल-हालचाल को...

हलचल

[caption id="attachment_15260" align="alignleft"]बी4एम की मोबाइल सेवा की शुरुआत करते पत्रकार जरनैल सिंह.[/caption]मीडिया की खबरों का पर्याय बन चुका भड़ास4मीडिया (बी4एम) अब नए चरण में...

Uncategorized

मीडिया से जुड़ी सूचनाओं, खबरों, विश्लेषण, बहस के लिए मीडिया जगत में सबसे विश्वसनीय और चर्चित नाम है भड़ास4मीडिया. कम अवधि में इस पोर्टल...