हिंदुस्तान, पटना में ज्वाइंट न्यूज एडिटर राजेश रंजन का तबादला भागलपुर यूनिट के लिए कर दिया गया है. यहां भी वे ज्वाइंट न्यूज एडिटर की जिम्मेदारी संभालेंगे. माना जा रहा है कि प्रभात खबर, भागलपुर से रणनीतिक मुकाबला करने के लिए राजेश को वहां भेजकर टीम मजबूत करने की कोशिश की गई है. राजेश पिछले 15 सालों से मुख्य धारा की पत्रकारिता कर रहे हैं. उन्होंने 2009 में हिंदुस्तान, पटना ज्वाइन किया था. इसके पहले वे अमर उजाला और दैनिक जागरण जैसे अखबारों में पंजाब, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली में महत्वपूर्ण पदों पर रह चुके हैं.
लोकदशा, जयपुर से संजय पाटनी ने इस्तीफा दे दिया है. वे यहां पर रिपोर्टर थे. वे अपनी नई पारी कहां से शुरू करने जा रहे हैं इसकी जानकारी नहीं मिल पाई है. छुट्टी नहीं मिलने पर नाराज होकर उन्होंने अपना इस्तीफा प्रबंधन को सौंप दिया. बताया जा रहा है कि पिछले तीन महीने से कर्मचारियों को छुट्टी नहीं मिली है. लोकदशा आने के पहले संजय पंजाब केसरी से जुड़े हुए थे.











