दैनिक जागरण, कानपुर से हरेंद्र प्रताप सिंह ने इस्तीफा दे दिया है. वे यहां पर सब एडिटर थे. इन्होंने अपनी नई पारी आज समाज, अंबाला से शुरू की है. यहां भी इन्होंने सब एडिटर के रूप में ज्वाइन किया है. हरेंद्र ने करियर की शुरुआत हिंदुस्तान से की थी, इसके बाद सन्मार्ग, भुवनेश्वर से जुड़ गए. वहां से इस्तीफा देकर जागरण, कानपुर ज्वाइन कर लिया था.
इसके पहले जागरण, कानपुर से सीनियर सब एडिटर विवेक त्रिपाठी भी इस्तीफा देकर अमर उजाला, लखनऊ ज्वाइन कर लिया था. बताया जा रहा है कि जागरण, कानपुर में स्थिति काफी तनावपूर्ण चल रही है. रीजनल डेस्क इंचार्ज की कार्यशैली से नाराज दो और लोग इस्तीफा देने की तैयारी कर चुके हैं. दोनों लोगों के करियर को देखते हुए उनका नाम नहीं दिया जा रहा है.











