: गौतम शर्मा और वाजिद खान का भी प्रमोशन : इंडिया टीवी ने अमित कुमार को प्रमोशन देकर ग्रुप बिजनेस हेड बना दिया है. वे पिछले तीन सालों से इंडिया टीवी के नेशनल सेल्स टीम को हेड कर रहे थे. उनके जिम्मे इंडिया टीवी के विस्तार और नए वेंचर्स की जिम्मेदारी होगी. अब वे चैनल के रिवेन्यू, डिस्ट्रीब्यूशन और अंतराष्ट्रीय स्तर पर डीटीएच टाईअप को देखेंगे. इंडिया टीवी शीघ्र ही दो चैनल लांच करने की योजना बना रहा है. जिसकी घोषणा कंपनी ने अपने गोवा कांफ्रेंस में की.
इसी क्रम में उनके पद पर गौतम शर्मा को नेशनल सेल्स टीम का हेड बना दिया गया है. गौतम चार महीने पहले ही स्टार न्यूज से इंडिया टीवी पहुंचे हैं. पश्चिमी क्षेत्र के सेल्स एवं मार्केटिंग को देख रहे वाजिद खान को दक्षिण का अतिरिक्त प्रभार सौंप दिया गया है. वे पश्चिम के साथ दक्षिण से भी रिवेन्यू जनरेट करने की जिम्मेदारी संभालेंगे.











