तुमने जिन पौधों को रोपा, फूले और फलेंगे, पत्रकारिता की वेदी पर सौ-सौ सूर्य ढलेंगे। दिवंगत कवि पांडे आशुतोष की इन पंक्तियों को पढ़ते हुए पत्रकार सिम्मी मरवाहा को रविवार को याद किया गया। सिम्मी मरवाहा मेमोरियल चैरीटेबल ट्रस्ट द्वारा चंडीगढ़ प्रेस क्लब में आयोजित किए गए 8वें पत्रकार सम्मान दिवस के दौरान प्रिंट व ई-मीडिया के क्षेत्र में कार्यरत चार पत्रकारों को ये सम्मान प्रदान किया गया।
सम्मान पाने वालों में मध्य प्रदेश (भोपाल) से प्रकाशित पीपुल्स समाचार की विशेष संवादाता भूमिका कलम, छायाकारों में इंडियन एक्सप्रेस चंडीगढ़ में कार्यरत विक्रम जॉय, इंगलिश प्रिंट मीडिया द पॉयनीयर, चंडीगढ़ में कार्यरत आलोक सिंह एवं पहली बार शुरू की गई ई जर्नालिज्म श्रृंखला में दरबारीलाल डॉट कॉम के एमडी दिलीप झा, नोएडा तथा पंजाब यूनिवर्सिटी चंडीगढ़ से मॉस कम्यूनिकेशन पत्राचार के टॉपर तेजिंदर सिंह लूथरा, दिल्ली शामिल हैं।

इस दौरान मौजूद कवि सुशील बंसल, मनजीत कौर मोहाली, जोगिंदर सिंह जग्गा, थापर अंबाला, मनजीत सिंह गिल, जी के नंदा, सुशील हसरत नरेलवी, उर्मिल कौशिक ने अपनी रचनाए पेश कर सिम्मी को याद किया। ट्रस्ट की प्रबंध न्यासी कवियत्री राजिंदर रोज़ी ने सिम्मी के जीवन पर प्रकाश डाला। ज्ञात हो कि सिम्मी का मार्च 2003 में चंडीगढ़ में हुए सड़क हादसे में निधन हो गया था। इस अवसर पर पूर्व पार्षद मनजीत कौर सैणी, गोल्डन पब्लिक स्कूल मोहाली के डायरेक्टर पूर्व कर्नल सीएस बावा, सिटीजन अवेयरनेस ग्रुप के चेयरमैन सुरिंदर वर्मा, पूर्व डिप्टी डायरेक्टर पीएसईबी अमरजीत कौर पसरीचा मौजूद थे।












manu
April 15, 2011 at 4:05 pm
dilip bhai badhai ho.aap isi tarah se nit naye pragati karen