Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

दुख-दर्द

सुनील दुबे की हालत में सुधार, नहीं होगी सर्जरी

वरिष्‍ठ पत्रकार एवं सन्‍मार्ग, पटना के संपादक सुनील दुबे की हालत अब खतरे से बाहर है. ब्रेन स्‍ट्रोक के बाद उन्‍हें पटना से दिल्‍ली लाया गया था. नेहरू नगर स्थित वीमंस हास्‍पीटल के डाक्‍टरों ने एंजियोग्राफी के बाद पाया है कि सर्जरी करने की जरूरत नहीं है. उन्‍हें आईसीयू से अस्‍पताल के जनरल वार्ड में शिफ्ट कर दिया गया है.

वरिष्‍ठ पत्रकार एवं सन्‍मार्ग, पटना के संपादक सुनील दुबे की हालत अब खतरे से बाहर है. ब्रेन स्‍ट्रोक के बाद उन्‍हें पटना से दिल्‍ली लाया गया था. नेहरू नगर स्थित वीमंस हास्‍पीटल के डाक्‍टरों ने एंजियोग्राफी के बाद पाया है कि सर्जरी करने की जरूरत नहीं है. उन्‍हें आईसीयू से अस्‍पताल के जनरल वार्ड में शिफ्ट कर दिया गया है.

सुनील दुबे के इलाज करने वाले डाक्‍टर उनके ब्रेन में जमे खून के थक्‍के को दवाओं के सहारे हटाने की कोशिश में लगे हुए हैं. यह प्रक्रिया लगभग 15 दिनों तक चलाई जाएगी. डाक्‍टरों का कहना है कि अगर इसके बाद जरूरत पड़ी तो लेजर विधि से गामा सर्जरी की जाएगी तथा खून के रिसाव को रोका जाएगा. फिलहाल किसी बड़े सर्जरी की जरूरत नहीं है.

सुनील दुबे के छोटे भाई सुशील दुबे ने बताया कि उनकी हालत में सुधार है. अब वे चल-फिर और खा-पी भी रहे हैं. उल्‍लेखनीय है कि सुनील दुबे को 1 अप्रैल की देररात पटना में ब्रेन स्‍ट्रोक हुआ था. उन्‍हें पटना के मगध अस्‍पताल में भर्ती कराया गया था. चिकित्‍सकों ने उनका सिटी स्‍कैन कराने के बाद उन्‍हें बेहतर इलाज के लिए जल्‍द से जल्‍द दिल्‍ली ले जाने की सलाह दी थी. जिसके बाद उनके परिजन शनिवार को उन्‍हें एयर एंबुलेंस से पटना से दिल्‍ली लेकर आ गए थे.

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

0 Comments

  1. bhawesh

    April 6, 2011 at 11:05 am

    jai bhagwaan

  2. Amol bajaj

    April 6, 2011 at 4:37 pm

    Sir aap jaldi se thik ho jaye Bhagvan se yahi prathna hai
    aap ke aacha hone ki pratikcha me Amol bajaj Patna

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास तक खबर सूचनाएं जानकारियां मेल करें : [email protected]

भड़ास के वाट्सअप चैनल से जुड़ें और नवीनतम खबरें पाएं : Bhadas Whatsapp

भड़ास लीगल टीम : किसी किस्म की लीगल हेल्प के लिए संपर्क करें- Bhadas Legal Team

You May Also Like

Uncategorized

भड़ास4मीडिया डॉट कॉम तक अगर मीडिया जगत की कोई हलचल, सूचना, जानकारी पहुंचाना चाहते हैं तो आपका स्वागत है. इस पोर्टल के लिए भेजी...

Uncategorized

भड़ास4मीडिया का मकसद किसी भी मीडियाकर्मी या मीडिया संस्थान को नुकसान पहुंचाना कतई नहीं है। हम मीडिया के अंदर की गतिविधियों और हलचल-हालचाल को...

हलचल

[caption id="attachment_15260" align="alignleft"]बी4एम की मोबाइल सेवा की शुरुआत करते पत्रकार जरनैल सिंह.[/caption]मीडिया की खबरों का पर्याय बन चुका भड़ास4मीडिया (बी4एम) अब नए चरण में...

Uncategorized

मीडिया से जुड़ी सूचनाओं, खबरों, विश्लेषण, बहस के लिए मीडिया जगत में सबसे विश्वसनीय और चर्चित नाम है भड़ास4मीडिया. कम अवधि में इस पोर्टल...