Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

आवाजाही

कमलेश रघुवंशी ने संभाला दैनिक जागरण झारखंड के स्‍टेट हेड का कार्यभार

: मुकेश कुमार बने झारखंड के स्‍टेट ब्‍यूरोचीफ : संत शरण अवस्‍थी कानपुर भेजे गए : दैनिक जागरण, नोएडा के संपादक के रूप में काम देख रहे कमलेश रघुवंशी ने झारखंड के स्‍टेट हेड के रूप में कार्यभार संभाल लिया है. उनके साथ नेशनल ब्‍यूरो से मुकेश कुमार भी रांची पहुंचे हैं. उन्‍हें स्‍टेट ब्‍यूरोचीफ बनाया गया है.  अभी तक झारखंड स्‍टेट हेड के रूप में कार्यभार देख रहे संत शरण अवस्थी को कानपुर यूनिट भेज दिया गया है.

: मुकेश कुमार बने झारखंड के स्‍टेट ब्‍यूरोचीफ : संत शरण अवस्‍थी कानपुर भेजे गए : दैनिक जागरण, नोएडा के संपादक के रूप में काम देख रहे कमलेश रघुवंशी ने झारखंड के स्‍टेट हेड के रूप में कार्यभार संभाल लिया है. उनके साथ नेशनल ब्‍यूरो से मुकेश कुमार भी रांची पहुंचे हैं. उन्‍हें स्‍टेट ब्‍यूरोचीफ बनाया गया है.  अभी तक झारखंड स्‍टेट हेड के रूप में कार्यभार देख रहे संत शरण अवस्थी को कानपुर यूनिट भेज दिया गया है.

कमलेश रघुवंशी ने मंगलवार को चार्ज संभाल लिया था. आज सहकर्मियों से उनका फार्मल इंट्रोडक्‍शन कराया गया. उनके साथ मुकेश कुमार का भी सभी से परिचय कराया गया तथा बताया गया कि ये स्‍टेट ब्‍यूरोचीफ होंगे. इन्‍हें कमलेश रघुवंशी अपने साथ लेकर गए हैं. इधर, संत शरण अवस्‍थी को कानपुर भेज दिया गया है. उन्‍हें ईस्‍टर्न और सेंट्रल यूपी का स्‍टेट हेड बना दिया गया है. हालांकि पहले संभावना जताई जा रही थी कि उन्‍हें बनारस का कार्यकारी संपादक बनाया जा सकता है.

कहा जा रहा है कि ये बदलाव आईआरएस में आए झारखंड के नतीजों के बाद किया है. जमशेदपुर और धनबाद में जागरण के खराब प्रदर्शन का ठीकरा संत शरण अवस्‍थी के सिर पर फोड़ा गया है. परन्‍तु सूत्रों का कहना है कि इसके दूसरे अर्थ यह हैं कि निदेशक सुनील गुप्ता की यूनिटों में निदेशक संजय गुप्ता और उनके खासमखास विष्णु त्रिपाठी की घुसपैठ बढ़ने लगी है. तीसरे, शैलेंद्र दीक्षित को भी कमजोर करने की तैयारी हो चुकी है. अभी तक पूरे बिहार व झारखंड में दैनिक जागरण को अपने इलाके के रूप में शैलेंद्र दीक्षित ट्रीट करते रहे हैं और इसमें सुनील गुप्ता का पूरा समर्थन रहा है. संत शरण अवस्थी को शैलेंद्र दीक्षित का वर्षों पुराना साथी बताया जाता है. चौथे, विष्णु त्रिपाठी ने कमलेश को झारखंड भिजवाकर एक तीर से दो निशाने साधे हैं. पहला तो ये कि नोएडा में दिन ब दिन मजबूत होते जा रहे कमलेश को मालिकों से काफी दूर कर दिया है और दूरस्थ इलाके में साबित कर दिखाने के लिए भिजवा दिया है.

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

0 Comments

  1. chandan kr jha

    April 6, 2011 at 12:58 pm

    badhai ho kamlash bhai ,,,coal nagri ma swagat hai

  2. sanjay

    April 10, 2011 at 9:51 am

    8)

    BADI JIMEDARI
    MAUJ LO AUR LAGE RAHO MUNNA BHAI
    PEHLE TO BADHAI…
    AB HAI ASLI EXAM…HINDUSTAN AUR BHASKER SE
    NOIDA ME TO RAJNITI SE KAAM CHAL JATA HAI JAGRAN MEIN
    MAGAR BIHAR AUR JHARKHAND ME TO KAAM BOLEGA
    YAHAN TO AP DO DIGGAJ AKHBAR SE BAHUT PEECHE HAIN
    KYON BHAI KAMLESH…RAJNITI CHORO EK SAAL MEIN DIKHO KAAM

  3. rohit

    June 8, 2011 at 2:35 pm

    kamlesh jee ko akhabar me ek rupta lane ke liye bheja gaya hai. waise bhi santu bhaiya munda sarkar ke prawkta ho gaye the.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास तक खबर सूचनाएं जानकारियां मेल करें : [email protected]

भड़ास के वाट्सअप चैनल से जुड़ें और नवीनतम खबरें पाएं : Bhadas Whatsapp

भड़ास लीगल टीम : किसी किस्म की लीगल हेल्प के लिए संपर्क करें- Bhadas Legal Team

You May Also Like

Uncategorized

भड़ास4मीडिया डॉट कॉम तक अगर मीडिया जगत की कोई हलचल, सूचना, जानकारी पहुंचाना चाहते हैं तो आपका स्वागत है. इस पोर्टल के लिए भेजी...

Uncategorized

भड़ास4मीडिया का मकसद किसी भी मीडियाकर्मी या मीडिया संस्थान को नुकसान पहुंचाना कतई नहीं है। हम मीडिया के अंदर की गतिविधियों और हलचल-हालचाल को...

हलचल

[caption id="attachment_15260" align="alignleft"]बी4एम की मोबाइल सेवा की शुरुआत करते पत्रकार जरनैल सिंह.[/caption]मीडिया की खबरों का पर्याय बन चुका भड़ास4मीडिया (बी4एम) अब नए चरण में...

Uncategorized

मीडिया से जुड़ी सूचनाओं, खबरों, विश्लेषण, बहस के लिए मीडिया जगत में सबसे विश्वसनीय और चर्चित नाम है भड़ास4मीडिया. कम अवधि में इस पोर्टल...