वरिष्ठ पत्रकार गोपीकृष्ण गुप्ता की स्मृति में 15वीं श्रेष्ठ रिपोर्टिग स्पर्धा के पुरस्कारों की घोषणा बुधवार को इंदौर में की गई. जिसमें भास्कर की नीता सिसौदिया व वीरेंद्र तिवारी तथा नई दुनिया के विवेकवर्धन व सुमेधा का चयन किया गया है. विजेताओं को श्री गुप्ता की पुण्यतिथि पर 9 अप्रैल को जाल सभागृह में सम्मानित किया जाएगा.
श्री स्पोर्ट्स क्लब के अध्यक्ष सुरजीत सिंह एवं स्पर्धा संयोजक अन्ना दुराई ने बताया कि प्रथम पुरस्कार नई दुनिया के विवेकवर्धन श्रीवास्तव, द्वितीय पुरस्कार भी नई दुनिया की सुमेधा पुराणिक चौरसिया, तृतीय पुरस्कार भास्कर की नीता सिसोदिया और दो प्रोत्साहन पुरस्कार सांध्य प्रभात के राजेश राठौर और भास्कर के वीरेंद्र तिवारी को दिया जाएगा.
प्रथम, द्वितीय व तृतीय विजेताओं को क्रमश: ग्यारह हजार, सात और पांच हजार रुपए दिए जाएंगे. प्रोत्साहन पुरस्कार स्वरूप तीन हजार रुपया दिया जाएगा. विजेताओं को प्रशस्ति-पत्र और प्रतीक चिह्न् भी दिया जाएगा. निर्णायक मंडल में प्रतीक श्रीवास्तव, पंकज दीक्षित और जयदीप कर्णिक शामिल थे.
भास्कर के वीरेंद्र तिवारी को लगातार दूसरे वर्ष यह पुरस्कार मिला है. संस्था के प्रहलाद नीमा ने बताया समारोह में विधानसभा अध्यक्ष ईश्वरदास रोहाणी, सांसद सुमित्रा महाजन और सराफा व्यवसायी छगनलाल नागर भी शामिल होंगे. पत्रकारों को सम्मानित करने की श्रृंखला में इस बार वरिष्ठ पत्रकार प्रकाश हिंदुस्तानी को सम्मानित किया जाएगा.












Neelam
April 7, 2011 at 7:31 am
Heartiest Congratulations!!!!!!!!!!!!!:D;D
Neelam
April 7, 2011 at 7:33 am
Heartiest Congratulations!!!!!!!
praveen chaturvrdi
April 7, 2011 at 6:05 pm
Ye Andho ke rawedi wala puraskar hai, saare ke saare doyam darze ke patrakar hai. har akhbaar se 2-2 ko lekar puraskar baat diye hai. ye har saal ka natak hai. Sumedha ko to likhna bhe nahee aata aur vivekvardhan to indore ka patrakar hai he nahe use ye puraskar kyo dia gaya? kya JAIDEEP ka chamcha hai isliye?
koshal
April 8, 2011 at 5:26 pm
patrika ke reporters ne khoob (paise lekar) raj khole par samman ek bhi nahi mila. vijatao ko badahi ho .