Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

सम्मान

इलाहाबाद में सम्मानित होंगे पटकथा लेखक संजय ‘मासूम’

जनकवि कैलाश गौतम की स्मृति में इलाहाबाद में आयोजित होने वाले अखिल भारतीय हास्य कवि सम्मेलन में देशभर के नामी कवि और शायर जुटेंगे। कार्यक्रम का आयोजन आसरा फाउंडेशन द्वारा 11 अप्रैल को शाम सात बजे प्रीतमनगर के दुर्गापूजा पार्क किया जाएगा, जिसमें इस बार फिल्म पटकथा व संवाद लेखक संजय ‘मासूम’ को कैलाश गौतम गौरव सम्मान-2011 से नवाजा जाएगा।

जनकवि कैलाश गौतम की स्मृति में इलाहाबाद में आयोजित होने वाले अखिल भारतीय हास्य कवि सम्मेलन में देशभर के नामी कवि और शायर जुटेंगे। कार्यक्रम का आयोजन आसरा फाउंडेशन द्वारा 11 अप्रैल को शाम सात बजे प्रीतमनगर के दुर्गापूजा पार्क किया जाएगा, जिसमें इस बार फिल्म पटकथा व संवाद लेखक संजय ‘मासूम’ को कैलाश गौतम गौरव सम्मान-2011 से नवाजा जाएगा।

गौरतलब है कि संजय मासूम मूलतः उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले के रहने वाले हैं, लेकिन उन्होंने इलाहाबाद से अपने लेखन की शुरूआत की थी और इस समय मुंबई में स्थापित फिल्म पटकथा लेखक हैं। अब तक इन्होंने ‘जोर’, चैम्पियन, इंडियन, दिल्‍लगी, किलर, कृष, जन्नत आदि फिल्मों का संवाद लिखा है और कृष-2, आगे और महेश भट्ट की एक अनाम फिल्म के लिए संवाद लिख रहे हैं। उनकी मई में ‘मैं कृष्णा हूं’ नामक फिल्म प्रदर्शित होने जा रही है। पिछले हुए ठिठोली-2010 में टीवी सीरियलों के पटकथा लेखक शांतिभूषण को सम्मानित किया गया था। मूलतः गाजीपुर जिले के रहने वाले शांतिभूषण ने प्रतिज्ञा, अगले जनम मोहे बिटिया ही कीजौ, दो सहेलियां, क्राइम पेट्रोल आदि सीरियलों का पटकथा लिखा है।

इस आयोजन के बारे में जानकारी देते हुए आसरा फाउंडेशन के अध्यक्ष प्रदीप तिवारी ने बताया कि कवि सम्मेलन में पद्मश्री बेकल उत्साही, सरदार प्रताप फौजदार, डा. प्रदीप चौबे, अशोक सुंदरानी, डा. सुरेश अवस्थी, अर्चना अर्चन, अनिल चौबे, फजीहत गहमरी, सरोज त्यागी, सलीम शिवालवी, अब्दुल अयुब गौरी, यश मालवीय, डा. असलम इलाहाबादी, अखिलेश द्विवेदी, रीतन्धरा मिश्रा, श्रीरंग पांडेय, श्लेष गौतम, इम्तियाज अहमद गाजी, हुमा अक्सीर आदि काव्यपाठ करेंगे।

इस अवसर पर ठिठोली-2010 नामक स्मारिका का विमोचन भी किया जाएगा। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि उत्तर मध्य क्षेत्र सांस्कृतिक केंद्र के निदेशक डा. आनंद वर्धन शुक्ल होंगे। उद्घाटन पुलिस महानिरीक्षक आरपी सिंह तथा अध्यक्षता पूर्व विधानसभा अध्यक्ष पंडित  केशरी नाथ त्रिपाठी करेंगे। इस अवसर पर विशिष्ट अतिथियों के रूप में नरेश चंद्र राजवंशी, उमेश नारायण शर्मा, एसएमए काजमी, राजेश कुमार कुशवाहा, विधायक उदयभान करवरिया, श्रीमती पूजा पाल, वाचस्पति आदि मौजूद रहेंगे। प्रेस विज्ञप्ति

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास तक खबर सूचनाएं जानकारियां मेल करें : [email protected]

भड़ास के वाट्सअप चैनल से जुड़ें और नवीनतम खबरें पाएं : Bhadas Whatsapp

भड़ास लीगल टीम : किसी किस्म की लीगल हेल्प के लिए संपर्क करें- Bhadas Legal Team

You May Also Like

Uncategorized

भड़ास4मीडिया डॉट कॉम तक अगर मीडिया जगत की कोई हलचल, सूचना, जानकारी पहुंचाना चाहते हैं तो आपका स्वागत है. इस पोर्टल के लिए भेजी...

Uncategorized

भड़ास4मीडिया का मकसद किसी भी मीडियाकर्मी या मीडिया संस्थान को नुकसान पहुंचाना कतई नहीं है। हम मीडिया के अंदर की गतिविधियों और हलचल-हालचाल को...

हलचल

[caption id="attachment_15260" align="alignleft"]बी4एम की मोबाइल सेवा की शुरुआत करते पत्रकार जरनैल सिंह.[/caption]मीडिया की खबरों का पर्याय बन चुका भड़ास4मीडिया (बी4एम) अब नए चरण में...

Uncategorized

मीडिया से जुड़ी सूचनाओं, खबरों, विश्लेषण, बहस के लिए मीडिया जगत में सबसे विश्वसनीय और चर्चित नाम है भड़ास4मीडिया. कम अवधि में इस पोर्टल...