Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

दुख-दर्द

तीन दिन बाद भी पत्रकार राकेश का कोई सुराग नहीं

: परिजन अनहोनी की आशंका से परेशान : मऊ के दैनिक हिंदुस्‍तान के कार्यालय से मंगलवार की रात से रहस्यमय परिस्थितियों में लापता हुए पत्रकार राकेश सिंह का 60 घंटे बाद भी पता नहीं चल सका है. पुलिस उनकी तलाश में हाथ-पैर मार रही है. पुलिस की एक टीम कानपुर रवाना की गयी है. उधर अपहरण व हत्या किये जाने की आशंका से तीसरे दिन भी राकेश के परिजन व शुभचिंतक परेशान रहे.

: परिजन अनहोनी की आशंका से परेशान : मऊ के दैनिक हिंदुस्‍तान के कार्यालय से मंगलवार की रात से रहस्यमय परिस्थितियों में लापता हुए पत्रकार राकेश सिंह का 60 घंटे बाद भी पता नहीं चल सका है. पुलिस उनकी तलाश में हाथ-पैर मार रही है. पुलिस की एक टीम कानपुर रवाना की गयी है. उधर अपहरण व हत्या किये जाने की आशंका से तीसरे दिन भी राकेश के परिजन व शुभचिंतक परेशान रहे.

पुलिस एबीसी केबिल के ठेके को लेकर हुए विवाद को ही केंद्र मानकर जांच में जुटी हुई है. पुलिस अधीक्षक ओंकार सिंह का कहना है कि पुलिस जल्द ही घटना का खुलासा कर देगी और राकेश की सकुशल बरामदगी होगी. मनिजामुद्दीनपुरा स्थित दफ्तर से राकेश के लापता होने के बाद से तलाश में जुटी पुलिस ने एबीसी केबिल से जुड़े एक स्थानीय ठेकेदार को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की है.

सारहू चौकी इंचार्ज केएम मिश्रा के नेतृत्व में एक टीम को कानपुर के ठेकेदार से पूछताछ के लिए भेजा गया है. इसके अलावा सीओ सिटी श्रवण कुमार सिंह, शहर कोतवाल वाईपी सिंह को राकेश को यहां तलाश के लिए लगाया गया है. पुलिस की जांच का मुख्य बिंदु एबीसी केबिल लगाये जाने के दौरान पेमेंट फंसने को लेकर चल रहा विवाद है. इसके अलावा भी अन्य बिंदुओं पर छानबीन की जा रही है. उधर घटना के तीसरे दिन भी किसी अनहोनी की आशंका को लेकर राकेश के परिजन परेशान रहे. जिले के पत्रकारों में भी इस घटना से दहशत और रोष है.

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास तक खबर सूचनाएं जानकारियां मेल करें : [email protected]

भड़ास के वाट्सअप चैनल से जुड़ें और नवीनतम खबरें पाएं : Bhadas Whatsapp

भड़ास लीगल टीम : किसी किस्म की लीगल हेल्प के लिए संपर्क करें- Bhadas Legal Team

You May Also Like

Uncategorized

भड़ास4मीडिया डॉट कॉम तक अगर मीडिया जगत की कोई हलचल, सूचना, जानकारी पहुंचाना चाहते हैं तो आपका स्वागत है. इस पोर्टल के लिए भेजी...

Uncategorized

भड़ास4मीडिया का मकसद किसी भी मीडियाकर्मी या मीडिया संस्थान को नुकसान पहुंचाना कतई नहीं है। हम मीडिया के अंदर की गतिविधियों और हलचल-हालचाल को...

हलचल

[caption id="attachment_15260" align="alignleft"]बी4एम की मोबाइल सेवा की शुरुआत करते पत्रकार जरनैल सिंह.[/caption]मीडिया की खबरों का पर्याय बन चुका भड़ास4मीडिया (बी4एम) अब नए चरण में...

Uncategorized

मीडिया से जुड़ी सूचनाओं, खबरों, विश्लेषण, बहस के लिए मीडिया जगत में सबसे विश्वसनीय और चर्चित नाम है भड़ास4मीडिया. कम अवधि में इस पोर्टल...