Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

कानाफूसी

उर्दू और पंजाबी अखबार लांच करेगा दैनिक जागरण!

हिंदी भाषी क्षेत्र के मार्केट में बढ़ते कंपटीशन और नये बाजार की लगातार कम होती संभावनाओं के बाद खबर है कि जागरण ग्रुप अब अपना विस्‍तार दूसरी भाषाओं और क्षेत्रों में करने की स्‍ट्रेटजी पर काम कर रहा है. सूत्रों पर भरोसा किया जाए तो जागरण अब हिंदी और अंग्रेजी के बाद उर्दू और पंजाबी बाजार में अपनी संभावनाएं तलाश रहा है. इसके लिए सर्वे करने का काम शुरू कर दिया गया है.

हिंदी भाषी क्षेत्र के मार्केट में बढ़ते कंपटीशन और नये बाजार की लगातार कम होती संभावनाओं के बाद खबर है कि जागरण ग्रुप अब अपना विस्‍तार दूसरी भाषाओं और क्षेत्रों में करने की स्‍ट्रेटजी पर काम कर रहा है. सूत्रों पर भरोसा किया जाए तो जागरण अब हिंदी और अंग्रेजी के बाद उर्दू और पंजाबी बाजार में अपनी संभावनाएं तलाश रहा है. इसके लिए सर्वे करने का काम शुरू कर दिया गया है.

हिंदी के सबसे बड़े प्रसार वाला दैनिक जागरण ग्रुप अब कुछ-कुछ दैनिक भास्‍कर के नक्‍शे कदम पर चलते की तैयारी शुरू कर दी है. भास्‍कर ग्रुप ने जिस तरह हिंदी, अंग्रेजी, गुजराती और मराठी भाषी क्षेत्रों में अपने ग्रुप का विस्‍तार किया है, कुछ उसी तर्ज पर जागरण ग्रुप भी पंजाबी और उर्दू में अपने प्रकाशन के विस्‍तार करने की रणनीति पर काम कर रहा है.

खबर है कि जागरण उर्दू अखबार के लिए शुक्रवार से गोरखपुर और बस्‍ती मंडल में अपने सर्वेयरों को उतार दिया है. यह टीम मुस्लिम बहुल इलाकों में पहुंचकर लोगों की राय ले रही है और संभावनाओं की तलाश कर रही है. जागरण ने पहले ही मुंबई से प्रकाशित उर्दू अखबार इंकलाब का टाइटिल खरीद लिया है. यानी अगर उर्दू अखबार प्रकाशित होगा तो संभावना है कि इसी नाम से इसका प्रकाशन किया जाएगा.

जागरण ने इसके लिए पहले ही वरिष्‍ठ पत्रकार शकील शम्‍सी को अपने साथ जोड़ लिया है. उन्‍हें उत्‍तर भारत का हेड बनाकर अखबार को लाने की रणनीति पर काम किया जा रहा है. खबर है कि शकील इस अखबार लाने के लिए सक्रिय भी हो चुके हैं. संभावना है कि उनके निर्देशन में ही उर्दू अखबार लांच करने की तैयारियों के तहत गोरखपुर और बस्‍ती मंडल में जागरण ने सर्वे का काम शुरू कराया है. ताकि जल्‍द से जल्‍द अखबार के प्रकाशन को मूर्त रूप दिया जा सके.

दूसरी तरफ एक खबर यह भी है कि जागरण पंजाब में भी पंजाबी भाषा का अखबार निकालने की तैयारी कर रहा है. इसके लिए भी बाजार तथा संभावनाएं तलाश की जा रही हैं. अभी तक यह पता नहीं चल पाया है कि अखबार किस नाम से निकलेगा. जागरण ग्रुप किसी पंजाबी अखबार का अधिग्रहण करेगा या अपना कोई टाइटिल बुक कराएगा. पर जागरण ग्रुप के पंजाबी अखबार के आने को लेकर सुगबुगाहट और चर्चाएं काफी तेजी से चल रही हैं.

हिंदी पट्टी में बाजार सीमित होने और प्रतिस्पर्धा तेज होने के कारण जागरण पहले ही दक्षिण भारत के बाजार पर अपनी नजर गड़ा रखा है. जागरण प्रकाशन लिमिटेड ने अब अपने फ्लैगशिप अखबार दैनिक जागरण व अन्य सहयोगी प्रकाशनों के लिए दक्षिण भारत के बाजारों में संभावना टटोल चुका है. जागरण के रणनीतिकार इन इलाकों त‍था भाषाओं में मौजूद संभावना को देखते हुए पहले मारे से सो मीर की तर्ज पर काम कर रहे हैं.

गौरतलब है कि दक्षिण भारत में इससे पहले ही जागरण ने मिड डे का अधिग्रहण कर अपना बाजार बना लिया है. पिछले साल मई में दैनिक जागरण ने अपने हिंदी अखबार के लिए बंगलुरू में अपने टाइटिल को अनुमोदित भी चुका है. यानी इस इलाके पर भी उसकी हिंदी भाषियों पर नजर है. चर्चा है कि यहां हिंदी के साथ उर्दू भाषियों के बाहुल्‍य को देखते हुए उर्दू अखबार भी लांच किया जा सकता है.

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

0 Comments

  1. Hardeep Singh

    June 21, 2011 at 6:12 am

    For your kind information Punjabi Jagran has launched in Punjab. It is Running from Jalandhar. The name of this newspaper is “Punjabi Jagran”. It is started from 18 june. :):)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास तक खबर सूचनाएं जानकारियां मेल करें : [email protected]

भड़ास के वाट्सअप चैनल से जुड़ें और नवीनतम खबरें पाएं : Bhadas Whatsapp

भड़ास लीगल टीम : किसी किस्म की लीगल हेल्प के लिए संपर्क करें- Bhadas Legal Team

You May Also Like

Uncategorized

भड़ास4मीडिया डॉट कॉम तक अगर मीडिया जगत की कोई हलचल, सूचना, जानकारी पहुंचाना चाहते हैं तो आपका स्वागत है. इस पोर्टल के लिए भेजी...

Uncategorized

भड़ास4मीडिया का मकसद किसी भी मीडियाकर्मी या मीडिया संस्थान को नुकसान पहुंचाना कतई नहीं है। हम मीडिया के अंदर की गतिविधियों और हलचल-हालचाल को...

हलचल

[caption id="attachment_15260" align="alignleft"]बी4एम की मोबाइल सेवा की शुरुआत करते पत्रकार जरनैल सिंह.[/caption]मीडिया की खबरों का पर्याय बन चुका भड़ास4मीडिया (बी4एम) अब नए चरण में...

Uncategorized

मीडिया से जुड़ी सूचनाओं, खबरों, विश्लेषण, बहस के लिए मीडिया जगत में सबसे विश्वसनीय और चर्चित नाम है भड़ास4मीडिया. कम अवधि में इस पोर्टल...