Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

हलचल

दुर्व्‍यहार से नाराज मीडियाकर्मियों ने किया मंत्री का घेराव

जोधपुर में बायतू विधायक कर्नल सोनाराम ने शुक्रवार को परिवहन मंत्री बृजकिशोर शर्मा की प्रेस कॉन्फ्रेंस में पत्रकारों से बदसलूकी की. आरटीओ ने भी पत्रकारों से दुर्व्‍यवहार किया. इस पर नाराज शहर के मीडियाकर्मी डीआरडीओ हॉल में परिवहन अधिकारियों की संभागीय स्तर की बैठक में विरोध जताते हुए धरने पर बैठ गए और परिवहन मंत्री का घंटों घेराव किया. बाद में मंत्री के माफी मांगने तथा आरटीओ के खिलाफ जांच करने के आदेश के बाद घेराव समाप्‍त किया.

जोधपुर में बायतू विधायक कर्नल सोनाराम ने शुक्रवार को परिवहन मंत्री बृजकिशोर शर्मा की प्रेस कॉन्फ्रेंस में पत्रकारों से बदसलूकी की. आरटीओ ने भी पत्रकारों से दुर्व्‍यवहार किया. इस पर नाराज शहर के मीडियाकर्मी डीआरडीओ हॉल में परिवहन अधिकारियों की संभागीय स्तर की बैठक में विरोध जताते हुए धरने पर बैठ गए और परिवहन मंत्री का घंटों घेराव किया. बाद में मंत्री के माफी मांगने तथा आरटीओ के खिलाफ जांच करने के आदेश के बाद घेराव समाप्‍त किया.

इस बीच प्रशासन के अधिकारियों ने कर्नल को माफी मांगने के लिए बुलाने के लिए प्रयास किए, लेकिन वे वहां नहीं पहुंचे. आखिर मंत्री के माफी मांगने और पत्रकारों को बैठक में आने से रोकने व अभद्र व्यवहार करने वाले आरटीओ हरिप्रसाद पिपरालिया के खिलाफ जांच करवा कार्रवाई का लिखित आश्वासन देने पर पत्रकारों ने घेराव व धरना खत्म कर दिया.

परिवहन मंत्री बृजकिशोर शर्मा सर्किट हाउस जनसुनवाई के बाद पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे. एक पत्रकार ने मंत्री से सवाल किया जिसका जवाब मंत्री की बजाय कर्नल सोनाराम देने लगे. इस पर पत्रकारों ने उन्हें टोकते हुए कहा कि जवाब आपसे नहीं, मंत्री जी से चाहिए. इस पर उनका पत्रकारों से विवाद हो गया. विवाद इतना बढ़ गया कि कर्नल पुलिस बुलाने और पत्रकारों को बाहर निकालने की बात कहने लगे. मामले के तूल पकड़ने पर परिवहन मंत्री ने कहा कि कर्नल मेरे सहयोगी हैं और जवाब दे सकते हैं.

पत्रकारों से बदसलूकी की जानकारी मिलने पर मीडियाकर्मी विरोध जताने डीआरडीए हॉल पहुंच गए, जहां परिवहन अधिकारियों की संभगीय स्तर मीटिंग चल रही थी. वहां आरटीओ हरिप्रसाद पिपरालिया ने पत्रकारों से अभद्र व्यवहार किया. उन्‍हें अंदर घुसने नहीं दिया गया. मीडियाकर्मियों ने वहां परिवहन मंत्री का घेराव कर दिया तथा धरने पर बैठ गए.

नाराज पत्रकारों ने आरटीओ के खिलाफ कार्रवाई तथा कर्नल सोनाराम के वहां आ कर माफी मांगने की बात पर अड़ गए. पत्रकारों ने कहा कि जब तक हमारी मांगें नहीं मानी जाएंगी तब तक हम पर घेराव खत्म नहीं करेंगे. घटना की जानकारी मिलने पर वरिष्‍ठ पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी भी डीआरडीए कार्यालय पहुंच गए तथा पत्रकारों को समझाने लगे.

पत्रकारों से अभद्र व्‍यवहार करने वाले विधायक कर्नल सोनाराम को वहां बुलाने के प्रयास होते रहे, लेकिन वे नहीं आए. आरटीओ पिपरालिया भी काफी देर बाद पुन: वहां पहुंचे और घटनाक्रम पर खेद जताया. बाद में संभागीय आयुक्त व पुलिस कमिश्नर ने कलेक्ट्रेट में स्थित एनआईसी कार्यालय में पत्रकारों के प्रतिनिधिमंडल से बातचीत की. इसके बाद शाम पांच बजे परिवहन मंत्री ने पूरे घटनाक्रम पर खेद जताते हुए माफी मांगी. उन्होंने आरटीओ पिपरालिया के विरुद्ध जिला प्रशासन से जांच करवाकर रिपोर्ट सरकार को भेजने का पत्र जारी किया. इसके बाद मीडियाकर्मियों ने उनका घेराव समाप्‍त किया.

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

0 Comments

  1. M.ARSHAD

    April 9, 2011 at 7:44 am

    mantri pad nahi milne se kunthit baytu vidhayak sonaram kisi na kisi tarah se surkhiyo me bana rehna chahte he.apni upastithi darshane ke liye we har sabha me ul-zulul bayan baazi kar khud apni kirkiri karwa rahe hai.taza ghatnakram me unhone warishth neta brijkishore ko darkinar karte hue jawab dene ki koshish ki aur patrkaro se abhadra bhasha ka paryag karne lage unhe dekh aisa lag raha tha mano ”khsiyani billi khambha noche”wali stithi ho gayi ho .beharhaal unke kiye ki saza mantri ne bhugti aur sonaram to khud begairat ki tarah chalte bane.khair apni andekhi ke chalte akele pade sonaram har samay apni harkato se sarkaar ko nicha dikhane ka prayaas karte hai jisme we safal rahe hai lekin media par prahaar is baar unhe bhari pada jiske chalte unhe mooh ki khani padi.khair buzurgi ki maar jhel rahe kurnal ko to upar wala hi sadbuddhi de.lekin ashok ji ya unke mantriyo ko is waristha neta ko sabhao me bulane se pehle sochna chahiye ki kahi ye picture banane ke bajaye bigad na de———

  2. DR MOINUL HAQUE

    April 11, 2011 at 9:08 am

    SATTA K NASHAY MAY CHUR PARIWAHAN MANTRI BRIJ KISHOR SHARMA OR SIRFIRAY VIDHAYAK COL SONA RAM NAY KHUD KO KHUDA SAMJHATAY HUYE PRESS CONFRENCE K DORAN LOKTANTAR K CHOTHAY ESTAMBH MEDIA PAR PARHAR KIYA. KUCH HI DER BAD MEDIA NAY PARJATANTRIK TARIKAY SAY APNA VIRODH JATAY TO KHUD KO GHIRA DEKH KAR YE SAVANYA BHU KHUDA BACHAV KI MUDRA MAY AA GAYE. MANTARI MAHODAYA NAY KUCH DER SATTA K TEWAR DEKHAYE OR AAKAO SAY BHI SAMPARK KIYA PAR SAB NAY PALLA JHAD LIYA TO TATKAL YACHAK BAN GAYE. KUCH DER PAHLAY DAHAR RAHAY NETA THODI DER MAY HI MIMIYANAY LAGAY. PATARKARO SAY GHIRAY NETA NAY 6 GHANTO K GHAIRAV K BAD GHUTNAY TAIKAY. JEET EK BAR FIR PARJATANTAR KI HUI. BADHAI K PATAR HAY SURYANAGRI K KALAM K SIPAHI.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास तक खबर सूचनाएं जानकारियां मेल करें : [email protected]

भड़ास के वाट्सअप चैनल से जुड़ें और नवीनतम खबरें पाएं : Bhadas Whatsapp

भड़ास लीगल टीम : किसी किस्म की लीगल हेल्प के लिए संपर्क करें- Bhadas Legal Team

You May Also Like

Uncategorized

भड़ास4मीडिया डॉट कॉम तक अगर मीडिया जगत की कोई हलचल, सूचना, जानकारी पहुंचाना चाहते हैं तो आपका स्वागत है. इस पोर्टल के लिए भेजी...

Uncategorized

भड़ास4मीडिया का मकसद किसी भी मीडियाकर्मी या मीडिया संस्थान को नुकसान पहुंचाना कतई नहीं है। हम मीडिया के अंदर की गतिविधियों और हलचल-हालचाल को...

हलचल

[caption id="attachment_15260" align="alignleft"]बी4एम की मोबाइल सेवा की शुरुआत करते पत्रकार जरनैल सिंह.[/caption]मीडिया की खबरों का पर्याय बन चुका भड़ास4मीडिया (बी4एम) अब नए चरण में...

Uncategorized

मीडिया से जुड़ी सूचनाओं, खबरों, विश्लेषण, बहस के लिए मीडिया जगत में सबसे विश्वसनीय और चर्चित नाम है भड़ास4मीडिया. कम अवधि में इस पोर्टल...